T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ
T20 World Cup T20 World Cup: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच को लेकर बातचीत की. उनका मानना है कि भारतीय टीम को इस बात का सटीक अंदाजा है कि पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच कहां गया और कहां चूक हुई. उन्होंने कहा कि पहले छह ओवरों में पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी का मतलब था कि भारत पुरुष टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में अतिरिक्त 20-25 रन नहीं बना सका. भारत को रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान ने दस विकेट से शिकस्त दी. विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखी अपनी बात विराट कोहली ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक टीम के तौर पर हमें यह समझने की जरूरत है कि बीच में वहां के हालात की हकीकत क्या थी. वहीं, 20-25 अतिरिक्त रन अच्छे होते. लेकिन पहले छह में शानदार गेंदबाजी ने हमें अतिरिक्त रन हासिल नहीं होने दिया. हम वास्तव में जानते हैं कि खेल कैसे हाथ से चला गया और यह कहां गलत हो गया. हमारे पास इसकी पूर्ण स्पष्टता है, यह जानना अच्छी बात है कि आप एक टीम के रूप में कहां गलत हुए. 'गलतियों पर काम कर बढ़ सकते हैं आ...