नई टीम को खरीदने की तैयारी , दुनिया के इस मशहूर फुटबॉल क्लब ने IPL में दिखाई दिलचस्पी
IPL NEWS
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 2 नई टीमों की एंट्री होगी, जिसको लेकर कई बिजनेस ग्रुप्स दावेदारी पेश कर रहे हैं. अब इस लिस्ट दुनिया के मशहूर फुटबॉल क्लब का नाम जुड़ता दिख रहा है.
Man Utd खरीदेगी IPL टीम!
इंग्लिश प्रीमियर लीग (English Premier League) की फुटबॉल टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) ने आईपीएल की नई टीम खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. यही वजह है कि बीसीसीआई (BCCI) ने टेंडर डेट को आगे बढ़ा दिया है
रोनाल्डो भी हैं Man Utd का हिस्सा
पुर्तगाल (Portugal) के स्टार क्रिकेट प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब का हिस्सा हैं, टीम इंडिया (Team India) के कई प्लेयर्स इस टीम के फैन हैं,
इसमें दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का नाम शामिल है.
IPL में Man Utd की दिलचस्पी
एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' के साथ बातचीत करते हुए कहा, 'हां, ये सच है कि उन्होंने (मैनचेस्टर यूनाइटेड) ने नई टीम को खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाई है
और शायद यही एक वजह है जिसे देखते हुए बीसीसीआई ने डेडलाइन को आगे बढ़ाया. आईपीएल सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि ये अब एक ग्लोबल यूनिट बन चुका है.'
इन दिन होगी नई टीमों की नीलामी!
बीसीसीआई (BCCI) ने हाल में ही नई टीमों की नीलामी (IPL New Teams Auction) के लिए टेंडर की डेट को आगे बढ़ाया था, टीम से जुड़े दस्तावेज खरीदने के लिए आखिरी तारीफ 20 अक्टूबर थी. उम्मीद है नई टीमों ता ऐलान 25 अक्टूबर को होगा.
इन शर्तों के साथ खरीदी जाएगी टीम
बीसीसीआीई के नियमों के मुताबिक, अगर कोई विदेशी कंपनी नीलामी की बोली जीतने में कामयाब होती है तो उसको भारत में एक कंपनी खोलना जरूरी होगा. कई शहरों की टीम खरीदने की कोशिशें की जा रही हैं जिसमें अहमदाबाद और लखनऊ का नाम सबसे आगे चल रहा है.
Comments
Post a Comment