IND vs PAK: खराब शुरुआत के बाद कोहली- पंत ने संभाला, पाकिस्तान को दिया 152 का लक्ष्य
T20 WORLDCUP
दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 चरण का मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़ा और पाकिस्तान को जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य मिला.
पहले बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया को शुरुआती 2 झटके मात्र 13 गेंदों में ही लग गए. रोहित और राहुल को शाहीन अफरीदी ने पैवेलियन भेज दिया. रिषभ पंत ने 39 और कोहली ने 57 रन बनाए.
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप के मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
दोनों चीर प्रतिद्वंद्वी साल 2007 में पहली बार इस मेगा टूनार्मेंट में आमने-सामने आए थे. इसके बाद दोनों टीमें 5 बार टी-20 वल्र्ड कप में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं. पांचों बार पाकिस्तान को हार का समाना करना पड़ा है.
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है:
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी
Comments
Post a Comment