Bhojpuri Movies: इन पांच भोजपुरी फिल्मों में दिखाई गई हैं भारत-पाक की कहानी, एक बार जरुर देखें

एक समय था जब भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) दोनों एक ही देश थे। लेकिन आजादी की लड़ाई लड़ते-लड़ते दो भाई कब अलग-अलग देशों में तब्दील हो गए, पता ही नहीं चला। उस अलगाव के बाद से ही दोनों देशों के बीच राजनीतिक हो, सैन्य हो या खेल, किसी भी स्तर पर जब आमना-सामना होता हैं तो विश्व भर की निगाहें इन पर होती हैं। दोनों देशों के बीच की कड़वाहट दोनों तरफ अक्सर फिल्मों और धारावाहिकों में देखने को मिलती रहती हैं।

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी बेहतरीन फिल्मो का निर्माण हुआ हैं, जिनमे भारत-पाक के तनाव के बारे में बताया गया है। ये फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर हमेशा हिट रही हैं। कुछ ऐसी ही कहानी भोजपुरी सिनेमा में भी है, जिसमें अभिनेता पाकिस्तान को धूल चटाते हुए नजर आए थे। जानते है ऐसी 5 फिल्मों के बारे में …

Patna se Pakistan

पटना से पाकिस्तान

इस फिल्म में दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे ने काम किया हैं। एक निरहुआ ने फिल्म में एक ऐसे आदमी का किरदार निभाया, जो परिवार और गर्लफ्रेंड की मौत का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में घुस जाता है और फिर दुश्मनों पर अकेले ही भारी पड़ता हुए नजर आता है।

Dulhan Chahi Pakistan se

दुल्हन चाही पाकिस्तान से

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से’ में प्रदीप पांडेय चिंटू, तनुश्री चटर्जी और शुभि शर्मा ने काम किया हैं। फिल्म की कहानी में प्रदीप अपने प्यार यानी तनुश्री के लिए पाकिस्तान जाते हैं और वहां पर दुश्मनों को धूल चटाते हैं। इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज हो चुका हैं।

maa tujhe salam

मां तुझे सलाम

पवन सिंह स्टारर फिल्म ‘मां तुझे सलाम’ में भारत में हुई आतंकी घटनाओं को जिक्र हुआ है। फिल्म में कांधार प्लेन हाईजैक, 26/11 ताज अटैक और मुंबई ट्रेन ब्लास्ट को काफी खूबसूरती से दर्शाया गया है, जिसका बदला अभिनेता पाकिस्तान से लेते नजर आता हैं। फिल्म काफी अच्छी तरह से शूट हुई हैं।

baagi

बागी

भोजपुरी फिल्म ‘बागी’ में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने अभिनय किया हैं। फिल्म में खेसारी लाल यादव भारतीय जवान के किरदार में नजर आए थे, जो आतंकवादियों को चुन-चुन कर मारते हैं। फिल्म की कहानी और कलाकारों का अभिनय प्रशंसकों को काफी पसंद आया था।

border

बॉर्डर

फिल्म में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे ने काम किया है। सर्जिकल स्ट्राइक की दमदार कहानी दिखाई गई है। फिल्म में निरहुआ ने आर्मी ऑफिसर का किरदार अदा किया है। जो अपने भाई की मौत और साथी को आतंकी संगठन से छुड़ाने के लिए पाक में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करता है।

यह भी पढ़े:

Nevada Gold Mine: यहां निकलता है दुनिया का सबसे ज्यादा सोना, इस देश को होता है करोड़ों का फायदा

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो