IND VS PAK : T20 world Cup में हर बार हार का कलंक धोया, बाबर की सेना ने फतह की जंग

 T20 world Cup

T20 world Cup

T20 world Cup के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने क्रिकेट प्रेमियों को बुरी तरह निराश किया. दुबई के स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले में बाबर आजम की सेना ने आज T20 world Cup में भारत के खिलाफ हर बार हार का कलंक धो दिया. भारत को पाकिस्तान के खिलाफ दस विकेट से हार झेलनी पड़ी है. 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट पर 151 रन बनाए. 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान के कैप्टन बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने आतिशी पारी खेली और साथी खिलाड़ियों को क्रीज पर आने का ,मौका नहीं दिया. भारत के गेंदबाज दोनों ओपनर बैट्समैन के आगे असहाय से नजर आए.

पाकिस्तान की टीम ने 17.5 ओवर में ही 152 रन बनाकर मैच जीत लिया. मोहम्मद रिजवान ने 79 और कप्तान बाबर आजम ने क्रमशः 68 रन बनाए. 

इससे पहले विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए 5 चौके और एक छक्के की मदद से 49 गेंद में 57 रन बनाए. भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाए. 

पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने 31 रन देकर रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली के 3 विकेट लिए. हसन अली भी 2 विकेट लेने में सफल रहे। हारिस रऊफ के हिस्से एक सफलता हाथ लगी

इससे पहले भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप में 5 बार आमने-सामने आ चुकी है, लेकिन हर बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. पिछली बार 2016 के टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी. 

उस समय कैप्टन विराट कोहली ने 37 गेंद में 55 रन की पारी खेली थी.

इससे पहले, 2014, 2012 के विश्व कप में भी भारत ने पकिस्तान को हराया था. पाकिस्तान को सबसे बड़ी हार 2007 के विश्व कप में झेलनी पड़ी थी, तब भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पहला टी20 विश्व कप जीता था.

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो