IND vs PAK: अकेले कोहली ने बचाई लाज! PAK के खिलाफ विराट का बल्ला गरजते ही धड़क उठा फैंस का दिल

 T20 WORLDCUP

IND vs PAK: अकेले कोहली ने बचाई लाज! PAK के खिलाफ विराट का बल्ला गरजते ही धड़क उठा फैंस का दिल

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा. 

एक समय तो ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम इस मैच में 100 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन कप्तान विराट कोहली की कमाल की फिफ्टी ने भारत को एक ठीक-ठाक स्कोर तक पहुंचा दिया. जिसके बाद लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

विराट ने दिखाया दम 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मुश्किल हालात में शानदार पारी खेली, वो शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर 57 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट हो गए. 

लेकिन कोहली ने आउट होने से पहले अपना काम बखूबी कर दिया था. कोहली ने भारत को 150 के स्कोर के पार पहुंचाया और अब भारत के पास इस मैच को जीतने का एक बड़ा मौका है. 

फैंस भी हुए खुश 


विराट इस शानदार पारी को देखकर फैंस भी जमकर खुशी मना रहे हैं. भारतीय फैंस कोहली की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

ट्विटर की बात करें तो वो विराट कोहली के ऊपर प्रतिक्रियाओं से भर गया है. ऐसा होना इसलिए भी खास है कि भले ही कोहली का बल्ला किसी टीम के खिलाफ चले ना चले लेकिन पाकिस्तान के सामने वो हमेशा कमाल करते हैं.

पाकिस्तान को 152 का लक्ष्य 


भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 152 रनों का टारगेट रखा है. इस मैच में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में रोहित शर्मा आउट होकर वापस लौट गए. 

इतना ही नहीं इसके बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव भी बिना कुछ खास करे आउट हो गए. लेकिन इसके बाद कप्तान कोहली और ऋषभ पंत ने भारत की पारी को आगे बढ़ाया. पंत ने इस मैच में 39 रनों की पारी खेली.   


Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो