T-20 WC 2021: IND vs PAK: टी-20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली
ICC T-20 World Cup 2021 में आज भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा हैं। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक विशेष उपलब्धि अपने नाम कर ली हैं। उन्होंने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में शानदार 49 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। इस जबरदस्त अर्धशतकीय पारी के दम पर उन्होंने टीम इंडिया की पारी को न सिर्फ संभाला बल्कि मजबूती दी।
भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी इस अर्धशतकीय पारी की वजह से टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक फिफ्टी जड़ने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने अपनी बेहतरीन पारी के दम पर टीम इंडिया को अच्छी स्थिति में पहुंचाया और फिर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। कोहली का टी-20 क्रिकेट में यह 29वां अर्धशतक है। वही, पाकिस्तान के खिलाफ यह उनकी ओवरऑल टी-20 में तीसरी फिफ्टी है।
कोहली ने पाक के खिलाफ मैच में 45 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इसीे के साथ उन्होंने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वे टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने टी-20 विश्व कप में 10 फिफ्टी लगाई हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल (9) का रिकॉर्ड तोड़ा।
यह भी पढ़े:
Nevada Gold Mine: यहां निकलता है दुनिया का सबसे ज्यादा सोना, इस देश को होता है करोड़ों का फायदा
Comments
Post a Comment