T20 World Cup 2021: बांग्लादेश के दूसरे दौर में पहुंचने की उम्मीद बरकरार, ओमान को 26 रनों से हराया



T20 World Cup 2021 में आखिरकार बांग्लादेश को पहली जीत मिल ही गई. दो वॉर्मअप मैच और फिर स्कॉटलैंड से अपना पहला मैच गंवाने वाली बांग्लादेशी टीम ने मंगलवार को ओमान को 26 रनों से हरा दिया. 

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए. जवाब में ओमान की टीम 127 रन ही बना पाई. बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज मुस्तिफिजुर रहमान ने 36 रन देकर 4 विकेट चटकाए. 

शाकिब अल हसन ने भी 28 रन देकर 3 विकेट लिए. मोहम्मद सैफुद्दीन और मेहदी हसन को भी 1-1 विकेट मिला. दोनों ही गेंदबाजों का इकॉनमी रेट 4 या उससे कम रहा.

बांग्लादेश के लिए ये मैच बेहद अहम था क्योंकि अगर ये मुकाबला वो हार जाती तो उसका टूर्नामेंट से पत्ता साफ हो जाता. हालांकि ऐसा हुआ नहीं और गेंदबाजों ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट में बरकरार रखा है. 

ओमान के ओपनर जतिंदर सिंह ने 40 रन बनाए. कश्यप प्रजापति ने 21 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका और नतीजा ओमान को हार मिली


नईम-शाकिब की अहम साझेदारी


इससे पहले सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम की 64 रन की पारी और शाकिब अल हसन (42) के साथ तीसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी से बांग्लादेश ने मान के खिलाफ करो या मरो के मैच में 20 ओवर में 153 रन बनाये. 

नईम ने दो आसान जीवनदान का फायदा उठाते हुए 50 गेंद की पारी में तीन चौके और चार छक्के जड़े. शाकिब ने 29 गेंद की पारी में छह शानदार चौके जड़े. बिलाल खान और फयाज बट्ट ने ओमान के लिए तीन-तीन विकेट लिये. 

बिलाल ने चार ओवर में महज 18 रन खर्च किये तो वही पाकिस्तान के लिए अंडर-19 विश्व कप (2010) खेल चुके फयाज ने चार ओवर में 30 रन दिये. कलीमुल्लाह ने चार ओवर में 30 रन खर्च कर दो विकेट चटकाये जबकि कप्तान जीशान मकसूद ने दो ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया.


ग्रुप बी से स्कॉटलैंड ने किया क्वालिफाई


बता दें पहले दौर में खेल रही 8 टीमों में से बी ग्रुप की टीम स्कॉटलैंड ने दूसरे दौर के लिए क्वालिफाई कर लिया है. इस टीम ने बांग्लादेश को हराने के बाद पीएनजी को भी मात दी. 

अब बांग्लादेश और ओमान के बीच टक्कर है. दोनों ही टीमों को जीत हासिल करनी होगी साथ में नेट रनरेट भी बेहतर रखना होगा. बांग्लादेश को अगला मैच पीएनजी से खेलना है और ओमान का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा.


Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो