Posts

Showing posts from January, 2020

हर अंदाज में ग्लैमरस लगती है मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी, एक नजर इन तस्वीरों पर

Image
देश में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में इंडियन प्रीमियर लीग का बड़ा योगदान रहा है। तूफानी क्रिकेट के लिए मशहूर यह लीग ग्लैमर के लिए भी काफी पसंद की जाती है। लीग के दौरान लोगों की नजरें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ ग्लैमर पर भी टिकी रहती है। इसी कड़ी में हम चार बार की विजेता आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी के अलग-अलग लुक्स पर नजर डालेंगे। उनकी इन तस्वीरों में देखकर आप जानोंगे कि नीता अंबानी अपने लुक और परिधानों को लेकर कितना सजग रहती है। नीता अंबानी अपने रोचक पहनावे के लिए जानी जाती है, जिस कारण वह मीडिया की सुर्खियां बटोरती है।  नीता अंबानी का एक बेहतरीन और कूल लुक  देश के सबसे धनी व्यक्ति की पत्नी नीता अंबानी की यह तस्वीर आईपीएल नीलामी 2019 के दौरान की है। इस दौरान वह सफेद शर्ट और पेंट में नजर आई। आईपीएल 2019 की नीलामी प्रक्रिया गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित की गई थी। जिसमें नीता अंबानी नीले कलर के ऊनी कोट पहने बेहद दिलकश लग रही है। साथ ही नीले कलर का चश्मा और हाथ घड़ी उनके इस लुक में काफी फब रही है। हीरे की एअररिंग उनके इस लुक को और निखार रही है।  नीले रंग ...

एक नजर उन पूर्व भारतीय क्रिकेटरों पर, जो 80 के दशक में अपने स्टाइलिश लुक की वजह से चर्चित रहते थे

Image
आज के दौर में क्रिकेट खिलाड़ियों का स्टाइलिश लुक युवाओं को काफी भाने लगा है। चाहे वो विराट कोहली हो या फिर हार्दिक पंड्या, युवाओं के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों का फैशन सेंस लोकप्रिय हो रहा है। भले ही आज के दौर के ये क्रिकेटर युवाओं को अपने फैशन सेंस से आकर्षित कर रहे हो, लेकिन सत्तर और अस्सी के दशक में भी कई ऐसे खिलाड़ी हुए है जिन्होंने अपने फैशन स्टाइल से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। आज हम यहां पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और ऑलराउंडर कपिल देव समेत मौजूदा टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री जैसे क्रिकेटरों के फैशन सेंस पर चर्चा करेंगे।  मंसूर अली खान पटौदी: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे फैशनेबल क्रिकेटरों में शुमार मंसूर अली खान पटौदी भले ही आज हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनके स्टाइल स्टेटमेंट की चर्चा कई मौकों पर होती रहती है। पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी अपने समय के सबसे हैंडसम क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार किये जाते थे। उनकी स्मार्टनेस और फैशन सेंस को उस वक्त युवाओं में काफी पसंद किया जाता था। स्टाइल के मामले में वह काफी आगे रहे है।  फारुख इंजीनियर: पूर्व भ...

घर में सबकी चहेती है सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर, जानिये उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प राज

Image
क्रिकेट जगत में कई दिग्गज खिलाड़ी हुए है, जो किसी ना किसी वजह से अक्सर चर्चाओं में रहते है। उन्हीं में से एक है महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर। भारत  रत्न सचिन भले ही खेल से रिटायर हो चुके हो, लेकिन उनके परिवार और लाइफस्टाइल की चर्चा अक्सर होती रहती है। यहां हम उनकी बेटी सारा तेंदुलकर के बारे में चर्चा करेंगे। संभवतया सचिन ही भारत के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर है, जिनकी बेटी की चर्चा भी मीडिया में लगातार होती रहती है। सचिन की बेटी सारा अभी महज 22 साल की है। वह अपनी खूबसूरती और ग्लैमर को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन जाती है। सारा इंटरनेट की दुनिया में काफी फेमस है।  पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कामों में भी सक्रिय  सारा सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर की संतान है। जोकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय है। वह इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती है, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद भी करते है। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर अक्सर वायरल होती है। सारा अपने पेरेंट्स की पहली और लाड़ली संतान है। वह अपने पिता सचिन तेंदुलकर के काफी ज्यादा करीब है और उनके साथ कई इ...

एक एथलीट के जीवन संघर्ष को जानना चाहते हो, तो आपको जरूर देखनी चाहिए ये 5 बायोपिक

Image
समय के साथ खेल की दुनिया में भारत तेजी से तरक्की कर रहा है। देश में खेलों को बढ़ावा देने में हमारे सिने जगत का भी काफी बड़ा योगदान रहा है। पिछले दो दशकों में खेलों पर बेस्ड कई फ़िल्में बनाई गई, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। इन फिल्मों के माध्यम से भारत के दिग्गज और सफल एथलीट्स के जीवन से लोगों को रूबरू होने का अवसर मिला। हम आज कुछ स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्मों की चर्चा करेंगे, जिन्हें सभी को देखना भी चाहिए।  दंगल (Dangal) यह हिंदी फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी कुश्ती के खेल पर बेस्ड है। फिल्म में भारत की महिला पहलवान गीता और बबीता फोगाट के संघर्ष की कहानी को बताया गया है। फिल्म के माध्यम से कुश्ती के खेल में महिलाओं के आने पर समाज की प्रतिक्रिया और रास्ते में आने वाली परेशानियों को बताया गया है। फोगाट सिस्टर्स के जीवन संघर्ष पर बेस्ड यह रियल कहानी है। फिल्म में दोनों बहनों के पिता की भूमिका आमिर खान ने निभाई थी।  एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी (M.S. Dhoni: The Untold Story)  साल 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी की ...

टैटूज के प्रति विराट की दीवानगी है जगजाहिर, जानिए उनकी बॉडी पर बने हर एक टैटू का छिपा रहस्य

Image
खिलाड़ियों का टैटू प्रेम जगजाहिर है। फुटबॉल जगत से शुरू हुआ टैटू प्रेम अब क्रिकेट प्लेयर्स के ऊपर भी अपना रंग जमा चुका है। बात करें भारतीय क्रिकेटरों की तो उनका टैटू प्रेम भी किसी से छिपा नहीं है। चाहे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हो या फिर भारतीय कप्तान विराट कोहली, अधिकतर भारतीय क्रिकेटर्स अपनी बॉडी पर टैटू बनवाना पसंद करते है। खिलाडियों के व्यक्तित्व को निखारने में हेयर-स्टाइल और बियर्ड के साथ-साथ टैटू का भी योगदान है। यहां हम विराट कोहली के टैटूज की बात करेंगे, जो संख्या में एक नहीं बल्कि कई सारे है। इन सब टैटू के पीछे कोई ना कोई खास संदेश भी छिपा हुआ है।  पहले टैटू के लिए विराट को पड़ी थी कोच की फटकार  जब विराट ने घरेलू क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत की थी, तब अपना पहला टैटू बनवाया था। बताया जाता है कि, अपने पहले टैटू के लिए विराट को कोच राजकुमार शर्मा से काफी फटकार भी सुननी पड़ी थी। शर्मा का मानना था कि, विराट को टैटू से ज्यादा अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। जिसके बाद विराट ने कोच की बातों को अमल किया और लंबे समय तक कोई टैटू नहीं बनवाया। बाद में काफी समय बाद उन्होंने फिर से बॉड...

ट्रिश स्ट्रेटस और निकी बेला की तरह खूबसूरत फिगर पाने के लिए, इन टिप्स को फॉलो कर सकती है आप

Image
एक समय था जब रेसलिंग के खेल को महिलाओं के लिए उचित नहीं समझा जाता था। लेकिन रेसलिंग की दुनिया में महिलाओं का रुतबा समय के साथ बढ़ता जा रहा है। रेसलिंग जैसे खेल में चोटिल होने का खतरा काफी ज्यादा होता है। ऐसे में महिलाओं का इस खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना काफी चौंकाने वाली बात है। एक बेहतर रेसलर बनने के लिए खुद को फिट रखने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ता है। इसी कड़ी में हम आपको डब्ल्यूडब्ल्यूई जगत की दो महिला रेसलरों 'ट्रिश स्ट्रेटस' और 'निक्की बेला' की जबरदस्त फिटनेस और खूबसूरती के बारे में बता रहे है। चलिए जानते है विस्तार से पूरी जानकारी...  ट्रिश स्ट्रेटस की फिटनेस और खूबसूरती का राज  डब्ल्यूडब्ल्यूई की महान महिला रेसलर्स में शुमार ट्रिश स्ट्रेटस काफी खूबसूरत और ग्लैमरस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेसलिंग जगत में बतौर मैनेजमेंट टीम सदस्य के तौर पर की थी। बाद में उन्होंने रेसलिंग में करियर बनाने का फैसला किया और समय के साथ उनका यह फैसला सही साबित हुआ। साल 2006 में रेसलिंग की दुनिया को अलविदा कह चुकी दिग्गज ट्रिश आज भी डब्ल्यूडब्ल्यूई फैंस के दिलों पर राज करती है। रिक...

कैसे बनेगा पहलवान जैसा फौलादी शरीर, ऐसा सोचने वालों को जीवन में अपनाने चाहिए ये जरुरी टिप्स

Image
किसी पहलवान के जीवन में अजेय रहने के लिए सभी बड़ी चीज होती है उसकी डाइट। एक पहलवान अपनी दिनचर्या को काफी बेहतर तरीके से संतुलित करता है। उसे अखाड़े में अपने विरोधी को पस्त करने के लिए शरीर और दिमाग दोनों से ही फिट और तंदरुस्त रहना पड़ता है। एक पहलवान को सुबह-सुबह जल्दी बिस्तर का त्याग कर शरीर को फौलादी बनाने के लिए कड़े परिश्रम की जरुरत होती है। मौजूदा दौर में पहलवान भी काफी चर्चित हो गए है और हर कोई उनकी लाइफस्टाइल के बारे में जानने का इच्छुक है। इसी कड़ी में हम आपको एक पहलवान की तरह बनने के लिए जरुरी बातों के बारे में बताएंगे।  ऐसे मिल सकता है पहलवानों जैसा फौलादी शरीर  यदि आप पहलवानों जैसा शरीर चाहते है तो सबसे पहले आपको आराम को त्यागना होगा। इसके बाद आपको अपनी डाइट को बढ़ाना होगा। पहलवानों की तुलना में एक आम व्यक्ति की डाइट काफी ज्यादा कम होती है। ऐसे में यदि आप पहलवानों जैसा शरीर पाने की चाहत रखते है तो आपको खुद को फिट रखना होगा। इसके लिए आपको दूध, घी, मख्खन और बादाम जैसे आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। यदि आप मांसाहार खा सकते है और पहलवान जैसा फौलादी शरीर चाहते है ...

हफ्ते में एक दिन उपवास, फिर भी खुद को फिट रखते थे महाबली दारा सिंह, जानें कैसा था डाइट प्लान

Image
पहलवानी का खेल देश-दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अखाड़े में पहलवानों के बीच फाइट देखकर हमारे जेहन में यह सवाल जरूर होता है कि, वह फौलादी शरीर बनाने के लिए आखिर खाते क्या है ? पहलवानों के लिए विशेष डाइट होती है जिसे वह अपनी लाइफ में फॉलो करते है। पहलवानों जैसा अनुशासन फॉलो करना हर किसी के बस में नहीं होता। प्रतिदिन प्रातःकाल उठकर वर्जिश करना और सुबह-सुबह जल्दी उठकर कंपाउंड के चारों ओर दौड़कर चक्कर लगाना, यह काम कोई पहलवान ही कर सकता है। एक नजर भारत के सबसे बड़े दिवंगत पहलवान दारा सिंह के जीवन पर... महाबली हनुमान बने पहलवान दारा सिंह दारा सिंह को मौजूदा पीढ़ी के लोग 'हनुमान जी' के नाम से भी जानते है। दरअसल एक समय दुनिया के सबसे बड़े रेसलर रहे दारा सिंह हिंदी फिल्मों के मंझे हुए अभिनेता भी थे। उन्होंने रामानंद सागर द्वारा रचित टीवी धारावाहिक 'रामायण' में राम भक्त हनुमान का किरदार बेहद शानदार तरीके से निभाया था। टीवी जगत में यह पहला मौका था जब वाल्मीकि द्वारा संस्कृत में लिखित रामायण को चलचित्र के माध्यम से आम जनता तक सीधे संवादों में पहुंचाया गया था। रेसलर होने की वजह...

योग को अपनी जिंदगी का नियमित हिस्सा बना चुके है ये सभी एथलीट, आप भी कर सकते है इन्हें फॉलो

Image
हमारे शरीर को फिट रखने के लिए जीवन में योग का बड़ा महत्त्व है। योगासन की मदद से खेल की दुनिया में हमारे फेवरेट एथलीट्स खुद को फिट रखने में काफी मेहनत करते है। खेल चाहे जो भी हो शरीर और दिमाग का चुस्त-दुरुस्त होना बेहद जरुरी है। योग की मदद से शरीर और दिमाग को बेहतर तरीके से संतुलित किया जा सकता है। खिलाड़ियों के पास मैदान में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होता है, जिसे दूर करने अर्ताथ तनावरहित रहने के लिए योग सबसे बेहतर विकल्प साबित होता है। एक एथलीट के लिए योग का सबसे बड़ा फायदा खेल मैदान पर उसके प्रदर्शन और सकारात्मक जीवन पर होता है।   लुईस हैमिल्टन: फॉर्मूला 1 के दिग्गज लुईस हैमिल्टन दुनिया के नंबर रेसिंग ड्राइवर है। छः बार के वर्ल्ड चैंपियन लुईस हैमिल्टन रेसिंग के दौरान काफी रिस्की गेम खेलते है। जिसमें हर पल चोटिल होने का खतरा बना रहता है। यही वजह है कि, वह खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेते है।  लेब्रोन जेम्स: अमेरिका के दिग्गज बास्केटबॉल प्लेयर लेब्रोन जेम्स अपनी व्यस्त लाइफ में योग को तरजीह देते है। लेब्रोन जेम्स बताते है कि, योग की वजह से उनका जीवन सकारात्मक रहा ...

सफल उद्यमी बन चुके है टेनिस जगत के ये पांच स्टार प्लेयर, इनके बिज़नेस सेक्टर से अनजान होंगे आप

Image
टेनिस का खेल दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। वही टेनिस प्लेयर्स भी अपने खेल की वजह से काफी लोकप्रिय हो रहे है। टेनिस जगत में कई ऐसे  दिग्गज प्लेयर्स है, जो अपनी इसी लोकप्रियता को बेहतर तरीके से भुनाने में लगे है। सिर्फ खेल के मैदान पर ही नहीं बल्कि हमारे फेवरेट टेनिस प्लेयर्स बिज़नेस के क्षेत्र में भी काफी आगे है। खेल जगत में फैली अपनी लोकप्रियता के दम पर टेनिस प्लेयर्स अपने ब्रांड को बाजार में काफी बेहतर तरीके से पेश कर पाते है। आज के इस लेख में हम दुनियाभर के पांच ऐसे टेनिस खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे है, जो व्यवसाय के क्षेत्र में भी सफलता के झंडे गाड़ रहे है।   मारिया शारापोवा: टेनिस जगत की सबसे सुंदर महिलाओं में शुमार शारापोवा उधोग के क्षेत्र में भी सफल है। खेल मैदान पर अपार लोकप्रियता हासिल करने वाली शारापोवा करियर के शुरूआती समय में टेनिस की पोस्टर गर्ल रही है। अपने बढ़िया चलते करियर में उनपर डोपिंग का भी आरोप लगा और प्रतिबंध का सामना करना पड़ा। हावर्ड विश्वविद्यालय से बिजनेस की पढ़ाई करने वाली शारापोवा 'सुगरपोवा' नाम से खुद का कैंडी और चॉकलेट ब्रांड चल...