एक नजर उन पूर्व भारतीय क्रिकेटरों पर, जो 80 के दशक में अपने स्टाइलिश लुक की वजह से चर्चित रहते थे

आज के दौर में क्रिकेट खिलाड़ियों का स्टाइलिश लुक युवाओं को काफी भाने लगा है। चाहे वो विराट कोहली हो या फिर हार्दिक पंड्या, युवाओं के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों का फैशन सेंस लोकप्रिय हो रहा है। भले ही आज के दौर के ये क्रिकेटर युवाओं को अपने फैशन सेंस से आकर्षित कर रहे हो, लेकिन सत्तर और अस्सी के दशक में भी कई ऐसे खिलाड़ी हुए है जिन्होंने अपने फैशन स्टाइल से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। आज हम यहां पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और ऑलराउंडर कपिल देव समेत मौजूदा टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री जैसे क्रिकेटरों के फैशन सेंस पर चर्चा करेंगे। 



मंसूर अली खान पटौदी: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे फैशनेबल क्रिकेटरों में शुमार मंसूर अली खान पटौदी भले ही आज हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनके स्टाइल स्टेटमेंट की चर्चा कई मौकों पर होती रहती है। पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी अपने समय के सबसे हैंडसम क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार किये जाते थे। उनकी स्मार्टनेस और फैशन सेंस को उस वक्त युवाओं में काफी पसंद किया जाता था। स्टाइल के मामले में वह काफी आगे रहे है। 



फारुख इंजीनियर: पूर्व भारतीय पारसी क्रिकेटर फारुख इंजीनियर अपने समय के हैंडसम क्रिकेटरों में गिने जाते थे। क्रिकेट के मैदान पर विकेटकीपर की भूमका निभाने वाले फारुख अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी काफी चर्चित रहते थे। उनका साइड लाक्स वाला लुक युवाओं के बीच काफी पसंद किया गया था। अपनी लंबी कलमों के लिए मशहूर रहे फारुख इंजीनियर की सबसे अनोखी बात यह थी कि, वह बिना हेलमेट पहने बल्लेबाजी किया करते थे। 



संदीप पाटिल: पूर्व भारतीय बल्लेबाज संदीप पाटिल का फैशन बीते जमाने के क्रिकेटरों में सबसे जुदा था। एक समय था जब देश में शर्ट का एक बटन खुला रखने का फैशन काफी तेजी से चल पड़ा था। उस समय खेल जगत में इस फैशन को सबसे ज्यादा प्रचलित करने के काम संदीप पाटिल ने किया। मंसूर अली खान पटौदी और फारुख इंजीनियर के साथ मिलकर संदीप पाटिल ने भी युवाओं को अपने फैशन सेंस के दम पर आकर्षित किया था। 



रवि शास्त्री: मौजूदा समय में टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री भी अपने समय के बेहतरीन क्रिकेटर रहे है। आज भी रवि शास्त्री काफी सुर्ख़ियों में रहते है, लेकिन एक समय था जब पतली मूछों और शानदार लंबाई की वजह से वह लड़कियों में खासे लोकप्रिय रहे है। समय के साथ-साथ रवि शास्त्री के लुक में तो काफी बदलाव आ गए, लेकिन उनकी मूंछे मोटी हो गई है। वही गठीले और चुस्त काया रखने वाले रवि आज भी युवाओं में लोकप्रिय है। 



मोहम्मद अजहरुद्दीन: अपनी रंगीन लाइफ के लिए मशहूर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन आज भी अपने स्टाइलिश लुक के लिए चर्चित है। जब वह क्रिकेट खेला करते थे तो भी उनका लुक युवाओं को काफी आकर्षित करता था। अजहरुद्दीन का मैदान के अंदर और मैदान के बाहर खड़े कॉलर के साथ टशन भरा अंदाज काफी फेमस हुआ और आज भी वह अपने इसी लुक में नजर आते है। उनका अफेयर कई हसीनाओं के साथ भी रहा है। Source

524 words 2,626 characters (Date:31-01-2020)

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो