हर अंदाज में ग्लैमरस लगती है मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी, एक नजर इन तस्वीरों पर
देश में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में इंडियन प्रीमियर लीग का बड़ा योगदान रहा है। तूफानी क्रिकेट के लिए मशहूर यह लीग ग्लैमर के लिए भी काफी पसंद की जाती है। लीग के दौरान लोगों की नजरें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ ग्लैमर पर भी टिकी रहती है। इसी कड़ी में हम चार बार की विजेता आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी के अलग-अलग लुक्स पर नजर डालेंगे। उनकी इन तस्वीरों में देखकर आप जानोंगे कि नीता अंबानी अपने लुक और परिधानों को लेकर कितना सजग रहती है। नीता अंबानी अपने रोचक पहनावे के लिए जानी जाती है, जिस कारण वह मीडिया की सुर्खियां बटोरती है।
नीता अंबानी का एक बेहतरीन और कूल लुक
देश के सबसे धनी व्यक्ति की पत्नी नीता अंबानी की यह तस्वीर आईपीएल नीलामी 2019 के दौरान की है। इस दौरान वह सफेद शर्ट और पेंट में नजर आई। आईपीएल 2019 की नीलामी प्रक्रिया गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित की गई थी। जिसमें नीता अंबानी नीले कलर के ऊनी कोट पहने बेहद दिलकश लग रही है। साथ ही नीले कलर का चश्मा और हाथ घड़ी उनके इस लुक में काफी फब रही है। हीरे की एअररिंग उनके इस लुक को और निखार रही है।
नीले रंग की धार-धार ड्रेस में जच रही है नीता
नीता अंबानी ने यह लुक आईपीएल 2018 की नीलामी के दौरान रखा था। इस दौरान सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गई थी। इस फैशनेबल अंदाज में नीता अंबानी का सादगी भरा लुक निखर कर सामने आ रहा है। तस्वीर में नीता नीले रंग के धार-धार ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही है। इस ड्रेस में नोटिस करने वाली बात यह है कि, इस पर एमआई (मुंबई इंडियंस) लिखा हुआ है। साथ में नीले रंग का हैंडबैग उनके इस फैशन को और आकर्षक बना रहा है।
फब रहा है नीला और सफेद का कॉम्बिनेशन
आईपीएल 2017 की नीलामी के दौरान नीता अंबानी का अंदाज काफी जुदा था। इस तस्वीर में वह नीली टैंक टॉप और ब्लू कलर की पतलून पहने नजर आ रही है। साथ में उन्होंने जो सफेद रंग का जैकेट कैरी किया है, वह उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। हमेशा की तरह नीता हैंड बैग ले जाना नहीं भूलती है और इस तस्वीर में भी वह भूरे रंग के हैंड बैग के साथ दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर नीता अंबानी इस लुक में कहर ढा रही है।
स्टाइलिश बनने में नीता का चयन लाजबाव
नीता अंबानी का यह लुक साल 2016 की आईपीएल नीलामी के दौरान का है। इस तस्वीर में उनके लाजबाव चयन की झलक साफ़ दिख रही है। नीले कलर के ब्लेजर के साथ मरून के बैग और स्टाइलिश चश्मा पहने नीता अंबानी का यह लुक दिलकश लग रहा है। इस लुक में वह काफी खूबसूरत दिख रही है।
सिंपल लुक में भी नीता का चयन जबरदस्त
साल 2014 की आईपीएल नीलामी के दौरान नीता अंबानी बेहद सिंपल लुक में नजर आई थी। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की टी-शर्ट के साथ नीले रन का ब्लेजर कैरी किया है। साथ ही ऊंची एड़ी के जूते और पैरों की उंगली के नाखूनों पर लाल रंग की नेल पॉलिश काफी बेहतरीन लग रही है। Source
520 words 2,432 characters (Date:31-01-2020)
Comments
Post a Comment