दुनिया में सबसे महंगा हैं यह मसाला, खाने के अलावा फेस क्रीम बनाने में भी होता हैं इस्तेमाल
मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते है। दुनियाभर में कई तरह के मसाले पाए जाते है जिनका इस्तेमाल खाने में किया जाता हैं। अलग-अलग तरह के मसालों की कीमत भी अलग-अलग होती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मसाले के बारे में बताने जा रहे है, जो दुनिया में सबसे महँगी कीमत में उपलब्ध होता हैं। जी हां, जिस मसाले के बारे में हम यहां बात कर रहे है उसके नाम और उसकी कीमत के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जिस मसाले की हम यहां बात कर रहे हैं उससे आप सभी पहले से परिचित होंगे। हम बात करे हैं ‘केसर’ की जिसे ‘रेड गोल्ड’ के नाम से भी जाना जाता है। मौजूदा समय में वैश्विक बाजार में सबसे महंगी कीमत में बिकने वाला मसाला ‘केसर’ ही हैं। एक किलोग्राम केसर की कीमत ढाई लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक होती है। आईए जानते हैं आखिर इस मसाले में ऐसा क्या है जिसकी वजह से यह दुनिया का सबसे महंगा मसाला कहा जा रहा है। डेढ़ लाख फूलों से निकलता है 1kg केसर बताया जाता है कि इसके पौधों के डेढ़ लाख फूलों से सिर्फ एक किलो केसर निकलता है। हैरान करने वाली बात हैं कि इसके एक फूल से सिर्फ तीन के...