दुनिया में सबसे महंगा हैं यह मसाला, खाने के अलावा फेस क्रीम बनाने में भी होता हैं इस्तेमाल

मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते है। दुनियाभर में कई तरह के मसाले पाए जाते है जिनका इस्तेमाल खाने में किया जाता हैं। अलग-अलग तरह के मसालों की कीमत भी अलग-अलग होती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मसाले के बारे में बताने जा रहे है, जो दुनिया में सबसे महँगी कीमत में उपलब्ध होता हैं। जी हां, जिस मसाले के बारे में हम यहां बात कर रहे है उसके नाम और उसकी कीमत के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

जिस मसाले की हम यहां बात कर रहे हैं उससे आप सभी पहले से परिचित होंगे। हम बात करे हैं ‘केसर’ की जिसे ‘रेड गोल्ड’ के नाम से भी जाना जाता है। मौजूदा समय में वैश्विक बाजार में सबसे महंगी कीमत में बिकने वाला मसाला ‘केसर’ ही हैं। एक किलोग्राम केसर की कीमत ढाई लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक होती है। आईए जानते हैं आखिर इस मसाले में ऐसा क्या है जिसकी वजह से यह दुनिया का सबसे महंगा मसाला कहा जा रहा है।

Saffron

डेढ़ लाख फूलों से निकलता है 1kg केसर

बताया जाता है कि इसके पौधों के डेढ़ लाख फूलों से सिर्फ एक किलो केसर निकलता है। हैरान करने वाली बात हैं कि इसके एक फूल से सिर्फ तीन केसर ही मिलते हैं। ना सिर्फ केसर बल्कि इसका पौधा भी काफी मंहगा बिकता है। भारत में जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में केसर की खेती की जाती है।

इंटरनेट पर सर्चिंग के दौरान भी हमें यह जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई हैं कि “सबसे पहले केसर की खेती कहां हुई थी?” लेकिन कहा जाता है कि लगभग 2300 साल पहले ग्रीस (यूनान) में सिकंदर महान की सेना ने सबसे पहले इसकी खेती की थी। केसर का इस्तेमाल ना सिर्फ मसालों में बल्कि कई अन्य चीजों में भी होता हैं। इसका इस्तेमाल चेहरे पर लगाने वाली क्रीम में भी किया जाता है। केसर का अलग-अलग चीजों में इस्तेमाल किया जाता है।


इंसानों से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं एलियंस ! मिल रहे संकेतों से वैज्ञानिक हुए हैरान

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो