कभी देखा है 1306 पैर वाला ऐसा दुर्लभ जीव, ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने खोज निकाला

दुनिया में कई तरह के दुर्लभ जीव मौजूद हैं। उनमें से एक हैं ‘मिलिपीड्स’, जिसे ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने खोज निकाला हैं। इस जीव की सबसे खास बात यह हैं कि इसके 1306 पैर हैं और यह जमीन के अंदर बेहद गहराई में रहता है। इससे पहले तक दुनिया में अधिकतम 750 पैरों वाला जीव पाया गया था।

वैज्ञानिकों का कहना है कि सबसे पहले 40 करोड़ साल पहले मिलिपीड्स को पाया गया था। लेकिन इससे पहले हजारों पैरों वाला मिलिपीड नहीं पाया गया था। आमतौर पर अब तक जितने भी मिलिपीड पाए गए वो सब 100 पैरों से ज्यादा वाले नहीं थे। जिसमें इलाक्मे प्लेनिप्स के रिकॉर्ड 750 पैर थे और यह भी जमीन गहराई में रहता है। लेकिन इस बार जिस मिलिपीड को खोजा गया है उसके हजार से ऊपर पैर है, जिन्हें उसके आकार की वजह से गिन पाना आसान न था।

सबसे ज्यादा पैरों वाले यूमिलिप्स पर्सेफोन हल्के पीले रंग का है। लंबे धागे जैसे दिखने वाले इस जीव की आंखें नहीं हैं। इस जीव की जितनी चौड़ाई है उससे यह 100 गुना ज्यादा लंबा है। इस जीव का सिर आइसक्रीम कोन की तरह है जिस पर बहुत सारे एंटीना हैं। जो अंधेरे में चलने फिरने में मदद करते हैं।

वैज्ञानिकों ने इसे Eumillipes Persephone नाम दिया हैं।

खोज के दौरान पता चला कि यह जीव सिर्फ फंगस खाता है। इसे ऑस्ट्रेलिया के खनिज संपदा से भरे इलाके में पाया गया हैं। खनन के दौरान वैद्यानिकों को दो फीमेल और दो मेल मिलिपीड्स मिले हैं। फीमेल मिलिपीड्स के 1306 और मेल के पैरों की संख्या 998 हैं। वैज्ञानिकों ने इस जीव पर माइक्रोस्कोप की मदद से रिसर्च किया और इनकी तस्वीर दिखाई है।

Eumillipes Persephone

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह जीव अपने आप को गोलाकर चक्करघिन्नी की तरह लपेट लेता है। इसके पैरों की संख्या जयदा होने के कारण उम्र भी ज्यादा होगी। आमतौर पर मिलिपीड्स की उम्र 2 साल होती है, लेकिन यूमिलिप्स पर्सेफोन के शरीर में मौजूद रिंग्स से पता चलता है कि ये 5 से 10 साल तक जिंदा रह सकता है। यह जीव जमीन के 200 फीट नीच रहते हैं, इनका सतह दिखना बहुत मुश्किल है।


Nevada Gold Mine: यहां निकलता है दुनिया का सबसे ज्यादा सोना, इस देश को होता है करोड़ों का फायदा

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो