इंसानों से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं एलियंस ! मिल रहे संकेतों से वैज्ञानिक हुए हैरान

अंतरिक्ष के रहस्यों की खोज कर रहे वैज्ञानिक एक संकेत की वजह से हैरान हैं। उन्होंने अंतरिक्ष से आ रहे रहस्मयी सिग्नल को पकड़ा है। जिसके बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सिग्नल एलियंस के होने का सबूत हो सकता हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई हैं। वैज्ञानिक इस सिग्नल की जांच में जुटे हुए हैं। एलियंस को लेकर अक्सर कई दावे किये जाते रहे हैं, लेकिन सवाल हैं क्या ब्रह्मांड में इंसान के अलावा कोई और भी प्राणी हैं?

शोध कर रहे वैज्ञानिकों ने कहा है कि रेडियो स्रोत का जो पैटर्न है उसमें कभी डियो सिग्नल्स फिट नहीं हो पाते हैं। ऐसे में अतंरिक्ष से मिल रहे सिग्नल किसी अंजान खगोलीय वस्तु की तरफ इंगित कर रहे हैं। द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित इस रिसर्च में खगोलविदों ने अपने जांच के परिणाम को शेयर किया है। चीफ राइटर जिटेंग वांग का कहना है कि नए सिग्नल में अधिक ध्रवीकरण है। उन्होंने कहा कि पहले कभी भी इस तरह का कुछ अंतरिक्ष में नहीं देखा गया।

aliens

CSIRO के ASKAP रेडियो टेलीस्कोप का हुआ इस्तेमाल

उन्होंने बताया कि पहले महसूस किया कि ये सिग्नल किसी तारे से मिल रहे हैं, लेकिन इन तरंगों का पैटर्न उस पैटर्न से बिल्कुल विपरीत है। बता दे वांग और विशेषज्ञों की इंटरनेशनल टीम ने इस स्त्रोत की खोज के लिए ऑस्ट्रेलिया में CSIRO के ASKAP रेडियो टेलीस्कोप का इस्तेमाल किया है। इस आब्जेक्ट का रिसचर्स ने ASKAP J173608.2-321635 नाम रखा गया है। अन्य शोधकर्ता तारा मर्फी का कहना है सिंग्नल का स्त्रोत अद्भुत था जो कभी देखा नहीं गया।

साल 2020 में 9 महीने में स्रोत से छह रेडियो संकेतों को खोजा गया था, जिसके बाद खगोलविदों ने ऑब्जेक्ट के बारे में जानने का प्रयास किया। खोज के बाद इसकी उत्पति को लेकर अभी भी कई सवाल है जिनके जवाब वैज्ञानिकों को अभी तक नहीं मिल पाए हैं।


टेस्ला के मालिक एलन मस्क का सपना होगा पूरा, वैज्ञानिकों ने मंगल पर खोज निकाला भरपूर पानी

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो