दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा ? वैज्ञानिकों ने लंबी रिसर्च के बाद निकाला जवाब

पहले मुर्गी आई या अंडा ?

… यह एक सवाल है जो हमारे बचपन में कई बार हमसे पूछा गया। अब जाकर वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब खोज निकाला है। जी हां वैज्ञानिकों ने लोगों के इस कन्फ्यूजन को दूर कर दिया हैं। पहले यह सवाल लोगों को काफी दुविधा में डाल दिया करता था। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब पूरे तर्क के साथ स्पष्ट रूप से दे दिया हैं।

first chicken or egg

यूनाइटेड किंगडम (UK) के शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स ने ‘‘पहले मुर्गी आई या अंडा?” के सवाल के उत्तर पर काफी रिसर्च की हैं। लंबी रिसर्च के बाद आखिरकार उन्हें जवाब प्राप्त करने में सफलता मिल गई हैं। जिसे साबित करने के लिए वैज्ञानिकों ने कई तरह के तर्क दिए हैं।

first chicken or egg

वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया गया है कि अंडे के खोल में ओवोक्लाइडिन नामक एक प्रोटीन होता है जिसके बिना अंडे की खोल नहीं बन सकती है। प्रोटीन सिर्फ और सिर्फ मुर्गी के गर्भाशय में ही बनता है। ऐसे में जबतक मुर्गी के गर्भाशय से यह प्रोटीन अंडे के निर्माण में इस्तेमाल नहीं होगा तब तक अंडा बन ही नहीं सकता। वैज्ञानिकों ने अपने इस तर्क से स्पष्ट कर दिया है कि “दुनिया में पहले मुर्गी आई थी जिसके बाद अंडा आया।”

शोध में साफ हुआ है कि इस दुनिया में जब मुर्गी आई तब उसके गर्भाशय में ओवोक्लाइडिन बना। जिसके बाद ये प्रोटीन अंडे की खोल में पहुंच पाया। रिसर्च के मुख्य वैज्ञानिक डॉ कोलिन फ्रीमैन के मुताबिक यह सवाल काफी समय से लोगों को परेशनान कर रहा था कि आखिर दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा?

वैज्ञानिकों ने सूबत के साथ “पहले मुर्गी आई या अंडा?” इसका जवाब खोज निकाला है।


अंतरिक्ष में तैर रही है 2017 में धरती से गुजरी रहस्यमयी चट्टान, वैज्ञानिकों ने बताया अब कहां हैं

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो