IPL 2020: सुपर ओवर के जख्मों को भुलाकर विराट की RCB का सामना करेगी KXIP
आईपीएल के 13वें यानी मौजूदा सीजन में गुरूवार को किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीमें आमने-सामने होंगी। पंजाब की टीम पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए ‘शॉर्ट रन’ के विवादास्पद फैसले को भुलाकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए मैदान में होगी। वहीं, विराट कोहली के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था, वे इस विजय पथ को आगे बढ़ाना चाहेंगे। पहले से मजबूत लग रही RCB की टीम हैदराबाद के खिलाफ मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर देवदत्त पडीक्कल ने अपने आईपीएल करियर की बेहतरीन शुरुआत की है। पंजाब के खिलाफ गुरूवार के मैच में एक बार फिर सबकी निगाहें उन पर रहेंगी। मध्यक्रम में कप्तान विराट कोहली और आरोन फिंच भी अच्छी फॉर्म में है। स्पिन डिपार्टमेंट में युजवेंद्र चहल ही आरसीबी की कमान संभालेंगे। वही पिछले मैच में फ्लॉप रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह मोहम्मद सिराज को उतारा जा सकता है। आरसीबी के लिए इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली मध्यक्रम में फिट हो पाएंगे या नहीं, यह एक बड़ी चुनौती होगी। वही फिलिप को विशेषज्...