IPL 2020: TV एक्ट्रेस के प्यार में बोल्ड हुए पृथ्वी शॉ, इंस्टाग्राम पर मिले संकेत
टीम इंडिया के नए-नवेले युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ प्यार की पिच पर बोल्ड होते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी खबरें सामने आ रही है, जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पृथ्वी भी अन्य क्रिकेटरों की तरह प्यार में पड़ गए है। इस युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटर का नाम बी-टाउन एक्ट्रेस प्राची सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल, क्रिकेटर के इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ ऐसे कमेंट्स दिखाई दिए है, जिससे इन खबरों को बल मिल रहा है।
View this post on Instagram
Target locked in 🔜 #IPL2020 Pumpin’ hard and gearing up myself 💪🏻 @delhicapitals
दोस्ती से भी आगे बढ़ रहा रिश्ता
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी और कलर्स टीवी के सीरियल ‘उड़ान सपनों की’ में नजर आ चुकी एक्ट्रेस प्राची को अच्छा दोस्त बताया जा रहा है। लेकिन इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच जो कमेंट्स का खेल चल रहा है, वो इनके रिश्ते को दोस्ती से आगे बढ़ जाने का संकेत दे रहा है।
View this post on Instagram
पृथ्वी के इंस्टाग्राम पर साफ देखा जा सकता है कि उनकी हर पोस्ट पर प्राची जरूर कमेंट करती है। वहीं, पृथ्वी भी प्राची के कमेंट का जवाब देना नहीं भूलते है। ये सभी संकेत दोनों के बीच प्यार का संकेत दे रहे है, लेकिन अभी इस रिलेशनशिप पर मुहर लगाना जल्दबाजी होगी।
View this post on Instagram
अचानक से बढ़ने लगे प्राची के फॉलोवर्स
टीवी जगत की नवोदित एक्ट्रेस प्राची सिंह कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल ‘उड़ान सपनों की’ में समीर की बहन का किरदार निभा चुकी है। वह अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डांसर भी है। बेली डांस में निपुण प्राची मॉडलिंग में भी हाथ आजमा चुकी है। पृथ्वी के साथ रिश्ते की खबरों के सामने आने के बाद प्राची के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स तेजी से बढ़ रहे है। अभी तक पृथ्वी और प्राची दोनों की तरफ से ही इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Comments
Post a Comment