IPL 2020: मार्कस स्टोयनिस का 20 गेंदों पर पचासा, जड़े सात चौके और तीन छक्के

आईपीएल 2020 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए मार्कस स्टोयनिस ने आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे तेज अर्धशतक बनाया। उन्होंने यह कारनामा किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपनी ताबड़तोड़ 53 रनों की पारी से किया। स्टोयनिस ने अपनी पारी में 21 गेंदों का सामना कर 53 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और तीन छक्के निकले। इसके साथ ही स्टोयनिस आईपीएल में चौथा सबसे तेज पचासा जड़ने वाले खिलाड़ी हो गए है।

Marcus Stoinis made fourth fastest half-century in IPL

महज 20 गेंदों पर स्टोइनिस का पचासा

स्टोइनिस ने पंजाब के गेंदबाज जोर्डन को टारगेट बनाया और उन पर 18वें ओवर में छक्का और चौका। इसके बाद जोर्डन के और पारी के आखिरी ओवर में दो छक्के और तीन चौके लगाए। ऐसा कर स्टोइनिस ने महज 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। जोर्डन के इस ओवर में 30 रन बने।

Marcus Stoinis made fourth fastest half-century in IPL

दिल्ली के अंतिम तीन ओवरों में 57 रन

मार्कस स्टोइनिस के अंतिम ओवरों की धुआंधार बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल में रविवार को आठ विकेट पर 157 रन का लक्ष्य खड़ा किया। अंतिम तीन ओवरों में दिल्ली ने 57 रन जुटाए। जिसमें स्टोइनिस का योगदान सबसे अहम रहा।

Marcus Stoinis made fourth fastest half-century in IPL

अय्यर और पंत की धुआंधार पारियां

इससे पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने 32 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 39 रन और ऋषभ पंत ने 29 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 31 रन बनाये। दोनों ने चौथे विकेट के लिये 73 रन जोड़े थे। इसके अलावा तेज गेंदबाज शमी ने 15 रन देकर चार विकेट और शेल्डन कोटरेल ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए।


IPL 2020: दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाया 91 मीटर लंबा छक्का, देखें वीडियो

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो