IPL 2020: 15.5 करोड़ में बिके पैट कमिंस ने किया निराश, हिटमैन ने जमकर की पिटाई

आईपीएल 2020 के पांचवें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज पैट कमिंस ने अपने फैंस को काफी निराश किया। उन्हें केकेआर ने बड़ी ही उम्मीद के साथ 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन उन्होंने टीम की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए सीजन के पहले मुकाबले में ही अपने पहले ही ओवर में 15 रन लुटा डाले। बुधवार (23 अगस्त) को खेले जा रहे इस मुकाबले में केकेआर के पैट कमिंस को मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने जमकर धुना है।

KKR का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

लीग के 13वें सीजन में अपना पहला मुकाबला खेल रही केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। और मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और महज आठ रन के स्कोर पर क्विंटन डीकॉक एक रन बनाकर चलते बने।

Pat Cummins sold for 15.5 million disappointed, hitman beaten fiercely

हिटमैन के हत्थे चढ़े KKR के गेंदबाज पैट कमिंस

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने टीम को संभाला। इसी दौरान केकेआर के लिए पांचवां ओवर पैट कमिंस करने आये , जिसमें रोहित शर्मा ने उन्हें संभलने का अवसर ही नहीं दिया। इस ओवर में रोहित ने 15 रन बटोर लिए। ओवर की पहली गेंद वाइड थी, जिसका एक रन मुंबई को मिला। बाद में रोहित ने ओवर में दो शानदार छक्के जड़े। इसके अलावा भी कमिंस ने अपने दूसरे व तीसरे ओवर में क्रमशः 15 और 16 रन लुटाए।

पैट कमिंस के तीन ओवरों में कुल 49 रन खर्च

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस ने तीन ओवरों में कुल 49 रन खर्च किए। बता दें यह मुंबई इंडियंस का दूसरा मुकाबला है। पहला मैच मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई भी पहली जीत की तलाश में है।


IPL 2020: DC vs KXIP: दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में दी मात

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो