IPL 2020: दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाया 91 मीटर लंबा छक्का, देखें वीडियो

आईपीएल 2020 का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जा रहा है। मैच में दिल्ली की बल्लेबाजी के दौरान टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे है। बल्लेबाजी करने के दौरान अय्यर ने ना टीम को दबाब से उबारा बल्कि गगनचुंबी छक्कों की बरसात कर दी। मैच के आठवें ओवर में ही अय्यर ने पंजाब के स्पिन गेंदबाज कृष्णप्पा गौथम के ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार और दर्शनीय छक्का जड़ डाला।

 अय्यर ने लगाया 91 मीटर लंबा छक्का

गौथम की यह गेंद काफी धीमी थी, लेकिन अय्यर ने इसे जल्दी पिक कर गेंदबाज के सर के ऊपर से 91 मीटर लंबा छक्का जड़ डाला। उनका यह छक्का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी में 32 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन जोड़े। इस दौरान उनके बल्ले से तीन छक्के निकले। अय्यर ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 73 रन जोड़े थे। पंत ने 29 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 31 रन बनाये।

 शमी के 15 रन देकर चार विकेट

दुबई में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 15 रन देकर चार विकेट चटकाए। वही डेब्यू आईपीएल खेल रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी शानदार गेंदबाजी की और 22 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। शेल्डन कोटरेल ने 24 रन देकर दो विकेट लिए, उन्होंने पहले तीन ओवरों में प्रभावशाली गेंदबाजी की। इन प्रदर्शनों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के सामने आठ विकेट पर 157 रन का लक्ष्य रखा।


IPL 2020: पीयूष चावला ने हरभजन को पीछे छोड़ा, 158 मैचों में पूरे किये 151 विकेट

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो