Posts

Showing posts from August, 2022

Britain’s Secret Nudist Village: लग्जरी सुविधाओं से लैस अनोखा गांव, जहां बिना कपड़ों के रहते है आम लोग

Image
इंटरनेट डेस्क। दुनियाभर में कई ऐसी जगहें हैं जिनके बारे में जानकर बेहद आश्चर्य होता हैं। आज इसी तरह की एक जगह के बारे में हम बात करेंगे जहां लोग 21वीं सदी में भी बिना कपडों के खुलेआम रहना पसंद करते हैं। इसके पीछे की वजह भी बेहद चौंकाने वाली हैं। हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन के एक रहस्य्मयी गांव (Britain’s Secret Nudist Village) स्पीलप्लाट्ज (Spielplatz) की। जहां लोग कई दशकों से नग्न विचरण करने की परंपरा का पालन करते हैं। Britain’s Secret Nudist Village लग्जरी सुविधाओं से लैस हैं गांव स्पीलप्लाट्ज (Spielplatz) गांव ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर (Hertfordshire) में स्तिथ हैं। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इस गांव के लोग बिना कपड़ों के रहते हैं। गांव में दो बेडरूम वाले बंगले भी हैं, जिनकी कीमत £85,000 (करीब 80 लाख रुपये) हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस गांव में एक से बढ़कर एक आलीशान घर, शानदार स्विमिंग पूल, खेल मैदान के साथ-साथ महंगी से महंगी शराब भी मौजूद हैं। यही वजह है कि यहां लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं। Britain’s Secret Nudist Village ब्रिटेन का यह गांव ब्रिटेन की सबसे पुरानी कॉलोनियों में ...

Gerard Peake-Shakira Love Story: फुटबॉलर जेरार्ड पीक और पॉप सिंगर शकीरा की खास लव स्टोरी, पढ़कर आप भी हो जाओगे आनंदित

Image
मशहूर अमेरिकी पॉप सिंगर शकीरा का गाना 'वका-वका' एक समय काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने के वीडियो की सबसे खास बात यह थी कि इसमें दुनिया के कई दिग्गज फुटबॉलर भी नजर आये थे। इस लिस्ट में लियोनल मेसी और स्पेन के फुटबॉलर जेरार्ड पीक का नाम भी शामिल रहा। इस गाने को जब शूट किया जा रहा था, उसी समय शकीरा और फुटबॉलर जेरार्ड पीक की पहली मुलाकात हुई थी। दोनों इस मुलाकात में एक-दूसरे को चाहने भी लगे थे।  मौसम की जानकारी ने बढ़ाई मोहब्बत  एक इंटरव्यू के दौरान जेरार्ड पीक ने शकीरा के साथ अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि, उनकी शकीरा से पहली बातचीत मौसम की जानकारी लेते वक्त हुई। इसके बाद जब भी मौसम बदलता तो शकीरा उन्हें मैसेज कर देती थी। ऐसे ही ऐसे में पता ही नहीं चला और न जाने कब मौसम के बदलाव ने हमारे रिश्ते में मोहब्बत ला दी। वर्ल्ड कप 2010 में शकीरा ने अपने एक गाने 'मी एनमोर' के जरिये प्यार को जाहिर किया था।  पति जेरार्ड से उम्र में 10 साल बड़ी है शकीरा  बात उस समय की है, जब शकीरा अपनी गायकी के लिए काफी लोकप्रियता बटोर रही थी और जेरार्ड पीक काफी जवां थे।...

Lasith Malinga Love Story: चीयरलीडर के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए थे लसिथ मलिंगा, शादी से पहले ससुर बने विलेन

Image
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का नाम श्रीलंका के ऑल टाइम बेस्ट प्लेयर्स में शामिल किया जाता है। 28 अगस्त 1983 को जन्मे मलिंगा का जन्म श्रीलंका के गाले में हुआ था। 36 वर्ष की उम्र में भी वह क्रिकेट में सक्रिय है और टी-20 फॉर्मेट में अपने देश की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे है। खेल के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के लिए भी सुर्खियों में रहने वाले मलिंगा का हर अंदाज उनके फैंस को काफी भाता है। यहां हम उनकी निजी लाइफ पर चर्चा करेंगे। पेशे से चीयरलीडर हुआ करती थी मलिंगा की पत्नी  लसिथ मलिंगा की पत्नी का नाम 'तान्या परेरा' है, जो किसी समय पेशे से चीयरलीडर हुआ करती थी। शादी से पहले वह कई डांस रियलिटी शोज में शिरकत भी कर चुकी है। मलिंगा से शादी करने के बाद उन्होंने अपने इस पेशे को छोड़ दिया। मलिंगा और तान्या की पहली मुलाकात हिक्कडुवा के एक होटल में हुई थी। दरअसल उस वक्त मलिंगा एक विज्ञापन शूट के सिलसिले में वहां आये हुए थे। इसी पहली मुलाकात में मलिंगा और तान्या दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। जब मलिंगा की शादी में तान्या के पिता बने विलेन  तान्या परेरा श्रीलंका के बड़े बिजनेसमैन 'ललिथ ...

दहेज प्रथा: पैसे के तराजू पर बेटे-बेटियों को तौलकर की जा रही रिश्तों की ‘सौदेबाजी’

Image
माता-पिता की अति महत्वकांछाओं की वजह से 30 की उम्रसीमा के करीब आ चुके लड़के-लड़कियां कुंवारे बैठे हैं। यदि अभी भी अभिभावक नहीं जागे तो परिस्तिथियां बेहद विस्फोटक हो सकती हैं। इस तरह की सोच रखने वाले समाज को अपनी रूढ़ि-वादी महत्वकांछाओं से बाहर निकलना होगा तभी स्तिथियां सुधारी जा सकती है। हैसियत से अधिक सपने देखने की वजह से समाज की छवि खराब हो रही है। रिश्ते बनाने की बात तो केवल भ्रम है मानव सुख, वैवाहिक सुख और अपार दौलत कुछ हद तक सभी के लिए आवश्यक है। लेकिन सिर्फ पैसा देखकर अच्छे रिश्तों को ठुकराना किसी भी दृष्टि से ठीक नहीं हैं। पैसे के तराजू पर बेटे-बेटियों को तौलकर सिर्फ सौदेबाजी की जा रही है, रिश्ते बनाने की बात तो केवल भ्रम है। कुंडली मिलान की वजह से भी कई अच्छे रिश्ते ठुकरा दिए जा रहे हैं। 36 के 36 गुणों की मिलान के बाद भी समाज में कई ऐसे उदारहण ढूढ़ने से मिल जाएंगे जिनके जीवन में सुखी विवाह के बाद भी तमाम तकलीफें मौजूद हैं। “मेरा मानना है कि माता-पिता को अपने बेटे या बेटी के लिए अच्छा गुणी पार्टनर ढूढ़ने पर ध्यान देना चाहिए नाकि सिर्फ पैसे पर। यदि पार्टनर आत्मनिर्भर, समझदार और व्यभिच...

कलमकुंज Academy में Independence day पर दिखा देशभक्ति का नजारा, शान से लहराया तिरंगा

Image
जयपुर जिले में टोंक रोड स्तिथ ‘कलमकुंज अकादमी’ ( KalamKunj Academy ) में स्वंतत्रता दिवस (Independence day) हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके को खास बनाने के लिए संस्था के सभी सदस्यों में उत्सुकता दिखाई दी। Patriotic view on Independence Day at Kalamkunj Academy, proudly waved the tricolor कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की आराधना के साथ हुई। इसके बाद ध्वजारोहण हुआ। इस मौके पर संस्था संचालक आकाश अग्रवाल और पत्रकार बी. एल. बैरवा, सीए दीपक कुमार शर्मा, जिम ट्रेनर सुबोध भारद्वाज, स्कैच आर्टिस्ट सत्यम और संस्था सहभागी जय भट्ट, पूजा बैरवा तथा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। Patriotic view on Independence Day at Kalamkunj Academy, proudly waved the tricolor इस अवसर पर देशभक्ति गीतों ने कार्यक्रम में समां बांधने का काम किया। आकाश अग्रवाल ने आजादी के पर्व पर कहा कि बेहतर शिक्षा देश के हर नागरिक का पहला अधिकार हैं। इसके ऊपर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। Patriotic view on Independence Day at Kalamkunj Academy, proudly waved the tricolor आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हमें प्रण लेना ...

Hindi Jokes: Funny Jokes: Laughter: दूल्हे हो ... तुम्हें तो जिंदगी भर ऐतराज होगा! मौलवी की बात सुन आएगी हंसी

Image
हंसी के ठहाके: हिंदी जोक्स: मजेदार चुकटकुले: हंसी-ठिठोली। तनावग्रस्त इस जिंदगी में लोगों के पास एक-दूसरे के साथ बैठने और बातें करने का वक्त कहां रह गया हैं। ऐसे में जीवन नीरस सा बनता जा रहा हैं। बेहद कम खुशनसीब लोग होंगे जिन्हें आज के समय में फुर्सत मिलती होगी। ऐसे में व्यस्त जीवन में खुशी के रंग बिखेरने का काम करेंगे जोक्स … जो आपके तनाव को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। चलिए आगे बढ़ते हैं … सभी कहते हैं और सुनाओ जब सुना दो तो . . . . मुंह फुला लेते हैं। मौलवी : किसी को इस शादी से ऐतराज है सामने से एक आवाज आयी . . . हाँ मुझे है मौलवी : यार तुम चुप रहो तुम तो दूल्हे हो तुम्हें तो जिंदगी भर ऐतराज होगा। मरीज : डॉक्टर साहब आपने जो दवाई पर्ची के पीछे लिखी थी वह कहीं नहीं मिली . . . . डॉक्टर : अरे साले में तो पेन चेक कर रहा था। सुबह उठकर काम करने में जो ख़ुशी है ना . . . . . वो मुझे नहीं चाहिए। पत्नी : अजी उठ जाओ में चाय बना रही हूँ पति : तो बना लो मैं कौन सा . . . . . पतीले में सो रहा हूँ। हर गलती Sorry बोलने से माफ़ नहीं होती कुछ गलतियों के लिए . . . . . गिरा के...

Hindi Jokes: Funny Jokes: Laughter: कलयुग में कैसे देते हैं 'डिजिटल श्राप'... जानोगे तो हंसी रुकेगी नहीं

Image
हंसी के ठहाके: हिंदी जोक्स: मजेदार चुकटकुले: हंसी-ठिठोली। तनावग्रस्त इस जिंदगी में लोगों के पास एक-दूसरे के साथ बैठने और बातें करने का वक्त कहां रह गया हैं। ऐसे में जीवन नीरस सा बनता जा रहा हैं। बेहद कम खुशनसीब लोग होंगे जिन्हें आज के समय में फुर्सत मिलती होगी। ऐसे में व्यस्त जीवन में खुशी के रंग बिखेरने का काम करेंगे जोक्स … जो आपके तनाव को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। चलिए आगे बढ़ते हैं … यमराज : मैं तेरी जान लेने आया हूँ आदमी : ले जाइये . . . . पड़ोस में ही तीन घर छोड़ कर रहती है। काम करना हो तो ऐसे करो की लोग कहें . . . . तू रहने दे में खुद कर लूंगा। कॉलेज की लड़कियां चढ़ने से बस भर गयी पप्पू नीचे रह गया ….. . . . . कंडक्टर बोला नो मोर…..नो मोर …. पप्पू बोला :साले मोरनी मोरनी चढ़ा ली और हमारी बारी नो मोर…. लड़कों से निवेदन है मेहरबानी करके लम्बे बाल ना रखे . . . . . क्योंकि अभी अभी हमारा दोस्त एक एक्टिवा के पीछे 10-12 किलोमीटर घूम कर आया है। लोग पहले जवैलरी छुपाते थे फिर सैलरी छुपाने लगे . . . . . . अब गैलरी छुपाते हैं टीचर : MATHS क...

Hindi Jokes: Funny Jokes: Laughter: ... लड़की बोली पापा से, ओह डैड, पापा कहने से लिपस्टिक खराब होती है!

Image
हंसी के ठहाके: हिंदी जोक्स: मजेदार चुकटकुले: हंसी-ठिठोली। तनावग्रस्त इस जिंदगी में लोगों के पास एक-दूसरे के साथ बैठने और बातें करने का वक्त कहां रह गया हैं। ऐसे में जीवन नीरस सा बनता जा रहा हैं। बेहद कम खुशनसीब लोग होंगे जिन्हें आज के समय में फुर्सत मिलती होगी। ऐसे में व्यस्त जीवन में खुशी के रंग बिखेरने का काम करेंगे जोक्स … जो आपके तनाव को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। चलिए आगे बढ़ते हैं … बाप- बेटी पहले तो तुम मुझे पापा कहती थी, लेकिन अब तुम मुझे डैड कहती है, क्यों? बेटी- ओह डैड, पापा कहने से लिपस्टिक खराब होती है। मैंने पूछा- हे प्रभु आप मेरी सुनते क्यों नहीं? प्रभु बोले- तेरी हरकतों की वजह से मैंने तुझे ब्लॉक कर रखा है। मां बाप कुछ करने से रोकें तो वो बुरे हैं और बाबु रोके तो वो केयर वाह रे आशिकों वो बोली मुझे रातों को नींद नहीं आती है क्या करूँ अब उसे कैसे बताऊं कि मैं खुद पउआ पीकर सोता हूँ। ऐसी वाणी बोलिये जम कर झगड़ा होये लेकिन उससे न बोलिये जो आपसे तगड़ा होये। एक पायजामा ही तो बचा था आदमियों के पास उसे भी प्लाजो बोलकर महिलायें ले गई। एक पायजामा ही...

Hindi Jokes: Funny Jokes: Laughter: पेट पकड़ कर हंसने को मजबूर करने वाले हिंदी चुटकुले

Image
हंसी के ठहाके: हिंदी जोक्स: मजेदार चुकटकुले: हंसी-ठिठोली। तनावग्रस्त इस जिंदगी में लोगों के पास एक-दूसरे के साथ बैठने और बातें करने का वक्त कहां रह गया हैं। ऐसे में जीवन नीरस सा बनता जा रहा हैं। बेहद कम खुशनसीब लोग होंगे जिन्हें आज के समय में फुर्सत मिलती होगी। ऐसे में व्यस्त जीवन में खुशी के रंग बिखेरने का काम करेंगे जोक्स … जो आपके तनाव को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। चलिए आगे बढ़ते हैं … अर्ज किया है बड़ी इतराती फिरती है वो अपने हुसैन ए रुखसार पर . . मायूसी बैठी है, जबसे देखि है . . अपनी तस्वीर आधार कार्ड पर। बाप बेटे ने मिलकर वड़ी मुश्किल से सास बहु का झगड़ा शांत करवाया तभी बच्चे ने नानी को आते देखा और चिलाया तीसरी लहर आ गई।…. तीसरी लहर आ गई। Santa-तेरा इतिहास का पेपर कैसा हुआ? Banta-बहुत बुरा, सारे सवाल मेरे जन्म से पहले के पूछे थे। डिंपी-पहले मेरे पति भाग-भाग कर मेरी फरमाइशें पूरी करते थे सिंपी-और अब?? डिंपी-अब मेरी फरमाइश सुनते ही भाग जाते हैं। Girl:-क्या करते हो? Boy:-नारी सम्मान सेवा पर काम करता हूँ Girl:-सोशल वर्कर हो? Boy:-नहीं, फेसबुक पर ...

Hindi Jokes: Funny Jokes: Laughter: तनाव को चुटकियों में दूर कर देंगे ये मजेदार हिंदी चुटकुले

Image
हंसी के ठहाके: हिंदी जोक्स: मजेदार चुकटकुले: हंसी-ठिठोली। तनावग्रस्त इस जिंदगी में लोगों के पास एक-दूसरे के साथ बैठने और बातें करने का वक्त कहां रह गया हैं। ऐसे में जीवन नीरस सा बनता जा रहा हैं। बेहद कम खुशनसीब लोग होंगे जिन्हें आज के समय में फुर्सत मिलती होगी। ऐसे में व्यस्त जीवन में खुशी के रंग बिखेरने का काम करेंगे जोक्स … जो आपके तनाव को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। चलिए आगे बढ़ते हैं … पत्नी : आप बहुत भोले हैं कोई भी बेबकूफ बना जाता है पति : ठीक बोल रही हो . . . . शहुरूवात तो तुम्हारे पापा ने ही की थी। ये दो बातेँ मुझे कभी समझ नहीं आयीं एक तरफ महिलायें कहती हैं कि पुरष मुर्ख होता है और दूसरी तरफ कहती हैं हम पुरषों से कम नहीं। पप्पू : क्या दूध पीने से रंग होरा होता है डॉक्टर : हाँ पप्पू : यार आपको डाक्टर किसने बना दिया डॉक्टर : क्यों क्या हुआ पप्पू : अगर दूध पीने से रंग गोरा होता है तो भैंस का बच्चा काला क्यों होता है। एक पिता अपने बेटों के साथ TV देख रहा था पिता बड़े बेटे से : एक गिलास पानी लाना बेटा : नहीं लाऊंगा छोटा बीटा बोला : पापा रहने दो . . यह त...

Commowealth Games 2022: भारत की हॉकी टीम ने जीता रजत पदक, शर्मनाक प्रदर्शन कर गंवाया गोल्ड

Image
Commowealth Games 2022: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रजत पदक जीत लिया हैं। फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-0 से हार गई। भारत के पास सोना जीतने का अच्छा अवसर था लेकिन खिलाडियों ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया लगातार सातवीं बार चैंपियन बनने में कामयाब हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में हर बार पुरुष हॉकी का स्वर्ण पदक जीतने में सफलता पायी हैं। Commowealth Games 2022: India’s hockey team won silver medal भारत को 2010 और 2014 में भी रजत पदक मिला था। तब ऑस्ट्रेलिया ने ही उसे क्रमश: 8-0 और 4-0 से हराया था। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में यह आखिरी इवेंट था। भारतीय टीम जीत के साथ अंत नहीं कर पाई। Commowealth Games 2022: India’s hockey team won silver medal भारत को इस राष्ट्रमंडल खेल में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य मिले हैं। इस तरह भारत ने कुल 61 पदक अपने नाम किए। यह भी पढ़े: Commowealth Games 2022: लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन के पुरुष एकल में जीता स्वर्ण पदक, भारत को 20वां गोल्ड

Commowealth Games 2022: लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन के पुरुष एकल में जीता स्वर्ण पदक, भारत को 20वां गोल्ड

Image
Commowealth Games 2022: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लक्ष्य सेन ( Lakshya Sen ) ने बैडमिंटन के पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में मलेशिया के एंग जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराया। इसी के साथ लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल में पदक जीतने वाले भारत के 10वें और स्वर्ण जीतने वाले चौथे एथलीट बन गए। लक्ष्य से पहले प्रकाश पादुकोण, सैयद मोदी और पारुपल्ली कश्यप स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं। Commowealth Games 2022: Lakshya Sen wins gold in men’s singles badminton बैडमिंटन के पुरुष एकल में लक्ष्य से पहले… दिनेश खन्ना (1966, कांस्य), प्रकाश पादुकोण (1978, स्वर्ण), सैयद मोदी (1982, स्वर्ण), पुलेला गोपीचंद (1998, कांस्य), चेतन आनंद (2006, कांस्य), पारुपल्ली कश्यप (2010, कांस्य), पारुपल्ली कश्यप (2014, स्वर्ण), गुरुसाई दत्त (2014, कांस्य), किदांबी श्रीकांत (2018, रजत), किदांबी श्रीकांत (2022, कांस्य) राष्ट्रमंडल खेलों (Commowealth Games) में पदक जीत चुके हैं। Commowealth Games 2022: Lakshya Sen wins gold in men’s singles badminton लक्ष्...

Commowealth Games 2022: पीवी सिंधु की झोली में स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार मिला गोल्ड

Image
Commowealth Games 2022: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने महिला एकल के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हरा दिया। सिंधु ने यह मुकाबला 21-15, 21-13 से अपने नाम किया। पीवी सिंधु पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक (Gold medal) जीतने में सफल रहीं। इससे पहले 2018 गोल्ड कोस्ट में उन्हें मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण मिला था। तब एकल में वह साइना नेहवाल के खिलाफ फाइनल हार गई थीं। Commowealth Games 2022: PV Sindhu bags gold medal राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल में भारत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। सिंधु से पहले 2010 और 2018 में साइना नेहवाल स्वर्ण जीती थीं। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों मे ंभारत का बैडमिंटन में यह पहला स्वर्ण पदक हैं। देश को अब तक 19 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य मिल चुके हैं। भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। बैडमिंटन में सिंधु के बाद अब लक्ष्य सेन से पुरुष एकल में स्वर्ण की उम्मीद है। Commowealth Games 2022: PV Sindhu bags gold medal पीवी सिंधु की उ...