Britain’s Secret Nudist Village: लग्जरी सुविधाओं से लैस अनोखा गांव, जहां बिना कपड़ों के रहते है आम लोग

इंटरनेट डेस्क। दुनियाभर में कई ऐसी जगहें हैं जिनके बारे में जानकर बेहद आश्चर्य होता हैं। आज इसी तरह की एक जगह के बारे में हम बात करेंगे जहां लोग 21वीं सदी में भी बिना कपडों के खुलेआम रहना पसंद करते हैं। इसके पीछे की वजह भी बेहद चौंकाने वाली हैं। हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन के एक रहस्य्मयी गांव (Britain’s Secret Nudist Village) स्पीलप्लाट्ज (Spielplatz) की। जहां लोग कई दशकों से नग्न विचरण करने की परंपरा का पालन करते हैं।

Britain’s Secret Nudist Village
Britain’s Secret Nudist Village

लग्जरी सुविधाओं से लैस हैं गांव

स्पीलप्लाट्ज (Spielplatz) गांव ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर (Hertfordshire) में स्तिथ हैं। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इस गांव के लोग बिना कपड़ों के रहते हैं। गांव में दो बेडरूम वाले बंगले भी हैं, जिनकी कीमत £85,000 (करीब 80 लाख रुपये) हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस गांव में एक से बढ़कर एक आलीशान घर, शानदार स्विमिंग पूल, खेल मैदान के साथ-साथ महंगी से महंगी शराब भी मौजूद हैं। यही वजह है कि यहां लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं।

Britain’s Secret Nudist Village
Britain’s Secret Nudist Village

ब्रिटेन का यह गांव ब्रिटेन की सबसे पुरानी कॉलोनियों में से एक माना जाता हैं। इस गांव की स्थापना सन 1929 में 82 वर्षीय इसाल्ट रिचर्डसन ने की थी। गांव को लेकर कई फिल्मकारों ने बहुत सी वृत्तचित्र और लघु फिल्मों का निर्माण किया हैं। यहां डाक, सुपरमार्केट और डोर टू डोर डिलीवरी सुविधाएं भी मौजूद हैं। जर्मन में एक शब्द हैं स्पीलप्लाट्ज (Spielplatz) जिसका अर्थ होता हैं ‘खेल का मैदान।’ इसी आधार पर गांव का नाम स्पीलप्लाट्ज (Spielplatz) हुआ हैं।


यह भी पढ़े: Hindi Jokes: Funny Jokes: Laughter: दूल्हे हो … तुम्हें तो जिंदगी भर ऐतराज होगा! मौलवी की बात सुन आएगी हंसी

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स