Commowealth Games 2022: पीवी सिंधु की झोली में स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार मिला गोल्ड

Commowealth Games 2022: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने महिला एकल के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हरा दिया। सिंधु ने यह मुकाबला 21-15, 21-13 से अपने नाम किया।

पीवी सिंधु पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक (Gold medal) जीतने में सफल रहीं। इससे पहले 2018 गोल्ड कोस्ट में उन्हें मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण मिला था। तब एकल में वह साइना नेहवाल के खिलाफ फाइनल हार गई थीं।

Commowealth Games 2022: PV Sindhu bags gold medal
Commowealth Games 2022: PV Sindhu bags gold medal

राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल में भारत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। सिंधु से पहले 2010 और 2018 में साइना नेहवाल स्वर्ण जीती थीं। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों मे ंभारत का बैडमिंटन में यह पहला स्वर्ण पदक हैं। देश को अब तक 19 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य मिल चुके हैं। भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। बैडमिंटन में सिंधु के बाद अब लक्ष्य सेन से पुरुष एकल में स्वर्ण की उम्मीद है।

Commowealth Games 2022: PV Sindhu bags gold medal
Commowealth Games 2022: PV Sindhu bags gold medal

पीवी सिंधु की उपलब्धियां (Achievements of PV Sindhu)

  • पीवी सिंधु ने 2016 ओलंपिक में रजत और 2020 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।
  • विश्व चैंपियनशिप में वो छह पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 2019 में स्वर्ण, 2018 और 2017 में रजत और 2013-2014 में कांस्य पदक हासिल किया था।
  • एशियाई खेलों में सिंधु ने 2018 में रजत और 2014 में महिला टीम के साथ कांस्य पदक जीता है।
  • राष्ट्रमंडल खेलों में भी सिंधु के नाम एक रजत, एक कांस्य और मिक्स्ड टीम इवेंट में एक स्वर्ण पदक है। अब इसमें एकल स्पर्धा का स्वर्ण भी जुड़ चुका है।
  • एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने 2014 में कांस्य पदक जीता था।
  • सिंधु एक बार बीडब्लूएफ वर्ल्ड टूर जीत चुकी हैं और एक बार उपविजेता रही हैं। इंडिया ओपन सुपर सीरीज में वो 2017 में चैंपिनय बनी थीं और 2018 में उपविजेता रहीं। 2016 में उन्होंने चीन ओपन भी जीता। सिंधु 2017 में कोरिया ओपन सुपर सीरीज भी जीत चुकी हैं।

यह भी पढ़े:

Commowealth Games 2022: बैडमिंटन में महिला डबल्स में त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने जीता कांस्य पदक

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो