Commowealth Games 2022: लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन के पुरुष एकल में जीता स्वर्ण पदक, भारत को 20वां गोल्ड

Commowealth Games 2022: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने बैडमिंटन के पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में मलेशिया के एंग जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराया। इसी के साथ लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल में पदक जीतने वाले भारत के 10वें और स्वर्ण जीतने वाले चौथे एथलीट बन गए। लक्ष्य से पहले प्रकाश पादुकोण, सैयद मोदी और पारुपल्ली कश्यप स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं।

Commowealth Games 2022: Lakshya Sen wins gold in men's singles badminton
Commowealth Games 2022: Lakshya Sen wins gold in men’s singles badminton

बैडमिंटन के पुरुष एकल में लक्ष्य से पहले…

दिनेश खन्ना (1966, कांस्य), प्रकाश पादुकोण (1978, स्वर्ण), सैयद मोदी (1982, स्वर्ण), पुलेला गोपीचंद (1998, कांस्य), चेतन आनंद (2006, कांस्य), पारुपल्ली कश्यप (2010, कांस्य), पारुपल्ली कश्यप (2014, स्वर्ण), गुरुसाई दत्त (2014, कांस्य), किदांबी श्रीकांत (2018, रजत), किदांबी श्रीकांत (2022, कांस्य) राष्ट्रमंडल खेलों (Commowealth Games) में पदक जीत चुके हैं।

Commowealth Games 2022: Lakshya Sen wins gold in men's singles badminton
Commowealth Games 2022: Lakshya Sen wins gold in men’s singles badminton

लक्ष्य सेन की उपलब्धियां (Achievements of Lakshya Sen)

भारतीय शटलर लक्ष्य सेन के लिए बीता एक साल शानदार गुजरा है। 2021 में हुएल्वा में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेन्स सिंगल्स में लक्ष्य ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। उन्हें किदांबी श्रीकांत के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद लक्ष्य ने थॉमस कप में मेन्स टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता था। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में लक्ष्य ने पुरुष एकल में स्वर्ण और मिक्स्ड टीम के साथ रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया था।

Commowealth Games 2022: Lakshya Sen wins gold in men's singles badminton
Commowealth Games 2022: Lakshya Sen wins gold in men’s singles badminton

इससे पहले लक्ष्य सेन ने मनीला में हुए एशिया टीम चैंपियनशिप्स में कांस्य पदक जीता था।  2018 में ब्यूनस आयर्स में हुए यूथ ओलंपिक गेम्स में लक्ष्य ने रजत जीता था। 2018 में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप्स में उन्होंने कांस्य और एशियन जूनियर चैंपियनशिप्स में 2018 में लक्ष्य ने स्वर्ण और 2016 में कांस्य जीता था।


यह भी पढ़े:

Commowealth Games 2022: बॉक्सर सागर अहलावत ने जीता रजत पदक, 92 किग्रा भारवर्ग में सफलता

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स