Posts

Showing posts from September, 2021

एमएस धोनी ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, कांबली बोले- आज भी कुछ नहीं बदला

Image
IPL NEWS चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 44वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छक्के के साथ मैच फिनिश किया।  सीएसके ने 6 विकेट के जीत से 18 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 3 रन चाहिए था। सामने थे हैदराबाद के पेसर सिद्धार्थ कौल। अंबाती रायुडू ने पहली गेंद डॉट खेली, जबकि दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। अब स्ट्राइक धोनी के पास थी। अब सीएसके को 4 गेंदों पर दो रन की जरूरत थी तीसरी गेंद डॉट रही तो हैदराबाद को लगा कि फॉर्म से जूझ रहे धोनी शायद चूक जाएं। इस उम्मीद के साथ जेसन होल्डर और कप्तान केन विलियमसन ने सिद्धार्थ कौल (Siddharth Kaul) के साथ लंबी मंत्रणा की, लेकिन चौथी गेंद कौल के हाथ से निकलने के बाद जिस रफ्तार से धोनी के पास पहुंची थी  उससे दोगुनी रफ्तार से स्टेडियम से बाहर चली गई। धोनी ने वनडे वर्ल्ड कप-2011 के खिताबी मुकाबले के अंदाज में झन्नाटेदार छक्का जड़ दिया था। धोनी ने 96 मीटर लंबा छक्का जड़ा। कहानी अभी खत्म नहीं हुई है' धोनी (MS Dhoni 96m six) के इस पुराने अंदाज को द...

smriti mandhana ने शतक जड़ रचा इतिहास, इस मामले में बनीं भारत की पहली महिला क्रिकेटर

Image
smriti mandhana  भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट IND W vs AUS   मैच में शानदार शतक जड़ इतिहास रच दिया है।  स्मृति गुलाबी गेंद से खेले जा रहे टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं 25 वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति ने पिंक बॉल टेस्ट (Pink Ball Test) के दूसरे दिन अपना शतक 170 गेंदों पर पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 18 चौके और एक छक्का लगाया।  मंधाना ने 52वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलिस पैरी को चौका जड़ टेस्ट करियरी का अपना पहला शतक पूरा किया। इसके साथ स्मृति ऑस्ट्रलियाई धरती पर टेस्ट मैच में सेंचुरी जड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं। भारत ने पहले दिन 1 विकेट पर 132 रन बनाए थे पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत (India Women vs Australia Women) ने 1 विकेट पर 132 रन बनाए। मंधाना नाबाद 80 और पूनम राउत 16 रन पर नाबाद लौटी थीं।  पहले दिन भारत ने एकमात्र विकेट युवा ओपनर शेफाली वर्मा के रूप में गंवया था। शेफाली पहले सेशन में आउट हुई थ...

SRH Vs CSK highlights: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर CSK प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

Image
IPL NEWS जोश हेजलवुड और ड्वेन ब्रावो की घातक गेंदबाजी तथा महेंद्र सिंह धोनी के विजयी छक्के से चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के प्लेऑफ में जगह बनाई।  सनराइजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद शारजाह की धीमी पिच पर सात विकेट पर 134 रन ही बना पाई धोनी के छक्के से जीती चेन्नई चेन्नई ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर 11 मैच में नौवीं जीत दर्ज करके अपने अंकों की संख्या 18 पर पहुंचायी।  इसके उलट सनराइजर्स की यह नौवीं हार से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गया है। वह आखिरी स्थान पर बना हुआ है। चेन्नई की जीत की नींव गेंदबाजों ने रखी। हेजलवुड ने 24 रन देकर तीन विकेट लिये जो आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ब्रावो ने 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए।  सनराइजर्स की तरफ से ऋद्धिमान साहा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 46 गेंदें खेली। चेन्नई के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों के प्रयास को अच्छी तरह से मुकाम पर पहुंचाया अब सात ओवर में 38 रन चाहिए लगता है कि चेन्नई प...

फिर मैक्सवेल ने मचाई तबाही, बैंगलोर ने राजस्थान पर दर्ज की 7 विकेट से रॉयल जीत

Image
IPL NEWS युजवेंद्र चहल और शाहबाज अहमद की स्पिन जोड़ी के दमदार प्रदर्शन से शानदार वापसी करने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने ग्लेन मैक्सवेल की नाबाद अर्धशतकीय पारी से बुधवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 17 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की।  आरसीबी के सामने 150 रन का लक्ष्य था और उसने 17.1 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। मैक्सवेल ने 30 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाए उन्होंने श्रीकर भरत (35 गेंदों पर 44 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। रॉयल्स ने 11 ओवर में 100 रन बना दिए थे  लेकिन अंतिम नौ ओवरों में वह केवल 49 रन ही बना सका और इस बीच उसने आठ विकेट गंवाए और उसकी टीम आखिर में नौ विकेट पर 149 रन तक ही पहुंच पायी।  एविन लुईस (37 गेंदों पर 58 रन, पांच चौके, तीन छक्के) और यशस्वी जायसवाल (22 गेंदों पर 31 रन) ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़कर रॉयल्स को अच्छी शुरुआत दिलायी थी। चहल ने चार ओवर में 18 रन देकर दो जबकि शाहबाज ने दो ओवर में 10...

IPL से मिला एक और घातक गेंदबाज, आने वाले समय में बनेगा टीम इंडिया का बड़ा हथियार

Image
IPL NEWS  आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. इस लीग में दुनिया का हर एक खिलाड़ी खेलने के लिए इच्छुक रहता है. इसके पीछे का कारण ये है कि इस लीग से उसे दौलत और नाम दोनों मिलते हैं.  इस लीग से बहुत से दिग्गज क्रिकेटरों ने अपने करियर बनाए हैं. इसी बीच भारत को आईपीएल से ही एक और सितारा मिला है. जोकि आने वाले समय में भारत के लिए बड़े कारनामे कर सकता है.  आईपीएल से मिला खतरनाक गेंदबाज आईपीएल से भारत को एक और शानदार गेंदबाज मिल गया है. जी हां, इस खिलाड़ी का नाम है हर्षल पटेल. हर्षल आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी के लिए खेल रहे हैं.  आईपीएल 2021 में हर्षल सबसे बेहतरीन गेंदबाज बन कर उभरे हैं. हर्षल का प्रदर्शन कमाल का रहा है और वो आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए भी खेलते हुए बड़े कमाल कर सकते हैं.  वो इस सीजन में सबसे बड़े विकेट टेकर बनकर सामने आए हैं.  पर्पल कैप पर है कब्जा पहले फेज की तरह दूसरे फेज में भी हर्षल का प्रदर्शन कमाल का रहा है. वो आईपीएल 2021 में पर्पल कैप को अपने पास रखने वाले हर्षल ने अबतक इस पूरे सीजन में सिर्फ 11 मैचों में...

IPL 2021: बिना डेब्यू के ही MI से कटा अर्जुन तेंदुलकर का पत्ता, इस खिलाड़ी ने छीन ली जगह

Image
आईपीएल 2021 का दूसरा फेज इस वक्त यूएई में खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने इस साल ऑक्शन में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को अपनी टीम में शामिल किया था.  उन्हें अबतक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया है. लेकिन अब एक बड़ी खबर ये सामने आई है कि अर्जुन ने अब आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस ले लिया है.  इस खिलाड़ी को किया गया शामिल     मुंबई इंडियंस ने युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर के चोटिल होने के कारण उनके स्थान पर सिमरजीत सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए अपनी टीम में शामिल किया है.  बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं और मौजूदा चैंपियन मुंबई ने उन्हें इस साल के शुरू में अपनी टीम से जोड़ा था. मुंबई इंडियंस ने किया ट्वीट मुंबई इंडियंस की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ‘मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के बाकी सत्र के लिए चोटिल अर्जुन तेंदुलकर की जगह सिमरजीत सिंह को अपनी टीम से जोड़ा है.’ इसमें कहा गया है, ‘ दायें हाथ के तेज गेंदबाज सिमरजीत ने आईपीएल द...

फिट हुआ टीम इंडिया का ये करिश्माई गेंदबाज, विराट कोहली फिर देंगे मौका

Image
    भारत के बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की बुधवार को घुटने की सर्जरी हुई. उन्हें यूएई में मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान घुटने में चोट लगी थी.  इस स्टार स्पिनर को टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं दी गई. इतना ही नहीं अपनी आईपीएल टीम से भी कुलदीप लंबे समय से बाहर चल रहे हैं.  लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि फिटनेस हासिल करने के बाद विराट उन्हें फिर से मौका देते हैं या नहीं.  कुलदीप हुए फिट कुलदीप ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा, ‘आपरेशन सफल रहा और उबरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद. अब ध्यान रिहैबिलिटेशन अच्छी तरह से पूरा करने पर है  और फिर मैदान पर वापसी करते हुए जल्द से जल्द वह करना है जो करना मुझे पसंद है.' पीटीआई ने 27 सितंबर को अपनी खबर में बताया था कि कुलदीप को घुटने की गंभीर चोट लगी है  और उनके आगामी घरेलू सत्र के अधिकांश हिस्से से बाहर रहने की संभावना है. साथ ही वह यूएई से स्वदेश वापस लौट चुके हैं. आईपीएल से हुए थे बाहर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले कुलदीप भारतीय टीम से बा...

IPL 2021: ऋषभ पंत ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड, धवन को भी छोड़ा पीछे

Image
IPL NEWS दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मिली हार के बाद कहा है कि किसी भी चीज से ज्यादा मायने टीम का प्रयास करना रखता है.  दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ मंगलवार को हुए मुकाबले में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. आते रहते हैं उतार चढ़ाव आमरे ने कहा कि हमें पता है कि आईपीएल में उतार-चढ़ाव आते हैं और हमें ऐसे मुकाबले भी मिलते हैं. हालांकि, कोचिंग ग्रुप टीम के प्रयास से खुश है. कठिन स्थिति के बावजूद ऋषभ पंत आखिरी ओवर तक डटे रहे जिसने हमें लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचने में मदद की. गेंदबाजी में भी हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा किया और यह सुनिश्चित किया कि केकेआर आसानी से लक्ष्य हासिल नहीं कर सके. गेंदबाजों ने अच्छा खेल दिखाया उन्होंने कहा कि आवेश खान (3/13) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अक्षर पटेल ने भी अच्छी गेंदबाजी की. यह मैच के सकारात्मक पहलू हैं. हम देख सकते हैं कि खिलाड़ी दबाव में प्रदर्शन कर रहे हैं.आमरे ने कहा कि केकेआर के खिलाफ मिली हार टीम को आने वाले मुकाबलों में और भी ज्यादा प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगी आमरे ने कहा जब आप ...

एक झटके में खत्म हुआ इस दिग्गज का करियर, टीम इंडिया के बाद अब IPL से भी हुआ बाहर

Image
IPL NEWS  आईपीएल 2021 का दूसरा फेज इस वक्त यूएई में खेला जा रहा है. इस लीग में दुनियाभर के खिलाड़ी अलग-अलग टीमों से खेलकर अपना जलवा बिखेरते हैं.  वहीं कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो अपने देश की टीम से निकाले जाने के बाद आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर वापसी करने की कोशिश करते हैं. लेकिन टीम इंडिया के लिए खेलने वाला एक दिग्गज क्रिकेटर ऐसा भी है  जो अब टीम से बाहर होने के बाद खराब प्रदर्शन के चलते अपनी आईपीएल टीम से भी बाहर हो चुका है.  खत्म हुआ इस दिग्गज का करियर   सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले केदार जाधव इस वक्त अपने करियर की सबसे खराब फॉर्म में हैं. जाधव लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. केदार जाधव ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच पिछले साल फरवरी में खेला था और अब कप्तान विराट कोहली उन्हें टीम में लेना भी पसंद नहीं करते. टीम इंडिया के लिए लगातार खराब खेलने वाले जाधव अब आईपीएल में अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खराब खेल रहे हैं.  आईपीएल टीम से भी हुए ड्रॉप लगातार खराब प्रदर्शन के बाद केदार जाधव को अब उनकी आईपीएल टीम ने भी ड्रॉप कर दिया ह...

आरसीबी ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया, सैमसन की राह हुई मुश्किल

Image
 IPL NEWS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर   आरसीबी) और ( राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में आरसीबी ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया है.  आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था.  राजस्थान रॉयल्स ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में बुधवार को नौ विकेट पर 149 रन बनाये. आरसीबी ने शानदार बल्लेबाजी की रॉयल्स की तरफ से इविन लुईस ने सर्वाधिक 58 रन बनाये. आरसीबी की तरफ से हर्षल पटेल ने तीन जबकि युजवेंद्र चहल और शाहबाज अहमद ने दो-दो विकेट लिये. लेकिन जब आरसीबी की टीम मैदान में उतरी तो एक बार फिर कोहली रंग में दिखे. इसके बाद भरत और मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी की. जिसके दम पर आरसीबी ने जीत हासिल की और अपना विजय रथ जारी रखा.  ऐसा रहा है मुकाबला इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच अभी तक खेले गए 23 मुकाबलों में आरसीबी ने 11 मैच जीते थे जबकि 10 मैचों में राजस्थान रॉ...

कभी पेट पालने के लिए गोलगप्पे बेचता था ये क्रिकेटर, IPL ने बना दिया करोड़पति

Image
IPL NEWS इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने कई खिलाड़ियों की किस्मत बदली है, उन्हीं में से एक रहे हैं भारतीय युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल.  घरेलू क्रिकेट में महज 17 साल की उम्र में यूथ वनडे मैचों में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने काफी मेहनत के बाद बड़ी सफलता हासिल की है.  यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) कभी पेट भरने के लिए मुंबई में गोलगप्पे बेचते थे. आज यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals) के लिए IPL में खेलते हैं और एक सीजन के 2.4 करोड़ रुपये लेते हैं. पेट पालने के लिए गोलगप्पे बेचता था ये क्रिकेटर अंडर 19 वर्ल्ड कप 2020 के दौरान यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का नाम सबसे अधिक चर्चा में था. यशस्वी जायसवाल के संघर्ष की कहानी बहुत कम लोगों को पता है.  यशस्वी जायसवाल मुंबई के आजाद मैदान के बाहर गोलगप्पे बेचा करते थे. यशस्वी ने अपने ट्रेनिंग के दौर में टेंट में जीवनयापन किया था, लेकिन उनमें सफलता हासिल करने का जज्बा कूट-कूटकर भरा था.  यशस्वी जायसवाल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 में 400 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल ...

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, टी20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौटा ये सबसे बड़ा मैच विनर

Image
hardik paniya  टी20 वर्ल्ड कप 2021 से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. भारतीय टीम का सबसे बड़ा मैच विनर न सिर्फ फॉर्म में लौट आया है, बल्कि अकेले दम पर मैच भी जिता रहा है.   टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अब बहुत कम समय ही बचा है. 17 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप शुरू होगा. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फॉर्म में लौट आए हैं.  मंगलवार को हार्दिक पांड्या ने अपने दम पर मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दिला दी. फॉर्म में लौटा ये मैच विनर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाए.  लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के 30 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 40 रनों की पारी के दम पर 19 ओवर में 4 विकेट पर 137 रन बनाकर मैच जीत लिया.  हार के जबड़े से जीत छीनने में माहिर  टी-20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या भारत के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. हार...

IPL 2021: प्लेऑफ का क्या है गणित, किस टीम के पास है कितना चांस

Image
आईपीएल के लीग स्टेज के 56 में से 42 मैच हो चुके हैं। मंगलवार को हुए डबल हेडर ने टीमों के बीच अंतर को बढ़ा दिया है। केकेआर और मुंबई इंडियंस इस दौड़ में आगे निकल गए जबकि पंजाब किंग्स पीछे रह गए टाइम्स ऑफ इंडिया के शंकर रघुरमन ने मंगलवार के मैच के बाद सभी टीमों के टॉप 4 में पहुंचने के चांस का आकलन किया है। उन्होंने हर टीम के जीतने के 50-50 चांस माने हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप 3 में फिनिश करना पक्का है। इतना ही नहीं उसका टॉप 2 में रहने के 97 फीसदी चांस है। दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई सुपर किंग्स के बाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वह भी टॉप तीन में रहेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स से हार के बाद उसके टॉप 2 में रहने की उम्मीदों को थोड़ा झटका लगा है। लेकिन अब भी यह 92 फीसदी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टॉप 4 में से किसी एक पायदान पर रहने के 96 फीसदी चांस हैं। और 33 फीसदी चांस हैं कि टीम टॉप 2 में रहे। मंगलवार को मिली केकेआर की जीत ने उन्हें चौथे स्थान पर मजबूत कर दिया है। और टॉप 4 में रहने के उनके चांस अब 55 फीसदी हो गए हैं। वह टॉप पर नहीं पहुंच सकती और नंबर दो पर आने के उसके चांस सिर्फ 1...

मोहम्मद शमी ने खोला बिरयानी सेंटर, बावरची के लुक में बताई आज की तीन खास डिश

Image
मोहम्मद शमी का बिरयानी प्रेम किसी से छिपा नहीं है। घरेलू क्रिकेट में उनके कोच रहे दास ने एक बार बताया था कि जब भी शमी से विकेट चाहिए होती थी तो उस समय बिरयानी ही काम आती थी। टीम इंडिया के लंबू यानी ईशांत शर्मा भी शमी के बिरयानी लव के बारे में कई बार बता चुके हैं। शमी बिरयानी खाने और खिलाने दोनों के शौकीन हैं। शायद यही वजह है कि अब उन्होंने अपना खुद का बिरयानी सेंटर खोल लिया है। अरे चौंकिए मत! ये हम नहीं बल्कि मोहम्मद शमी की हालिया तस्वीर कर कह रही है, जो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। टीम इंडिया का यह स्पीडस्टार मोहम्मद शमी इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं। पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दमदार प्रदर्शन कर रहे शमी ने अब बल्लेबाजों के लिए खास डिश भी तैयार की है। बावरची के लुक में दिख रहे शमी के सिर पर शेफ वाली टोपी है। शरीर पर किचन एप्रन और हाथ में टेबल साफ करने वाला कपड़ा भी नजर आ रहा है।  साथ ही इस एनिमेटेड तस्वीर में वह आधा दर्जन गेंदें प्लेट में सर्व करने के लिए तैयार हैं। पीछे ब्लेकबोर्ड में आज की स्पेशल डिशेज भी लिखी हुई हैं। जिसमें डॉट बॉल बिरयानी, इन स्विंग यॉर्कर औ...

आईपीएल के आखिरी दो मैच एक ही समय आयोजित होंगे, नई टीमों की घोषणा 25 अक्टूबर को

Image
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की संचालन समिति ने मंगलवार को फैसला किया कि लीग चरण के आखिरी दो मैच एक ही समय पर शाम साढ़े सात बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होंगे।  आम तौर पर डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) का एक मुकाबला दोपहर बाद और दूसरा शाम को खेला जाता है। अब तक के नियमों के मुताबिक दोपहर का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 3:30 बजे शुरू होता है  जबकि दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाता है। किसी भी टीम के अनुचित लाभ को रोकने के लिए दोनों मैच शाम में एक साथ खेले जाएंगे बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘ आईपीएल के इतिहास में पहली बार ‘आईपीएल 2021’ प्लेऑफ से पहले के आखिरी दो लीग मैच एक साथ खेले जाएंगे।’  कार्यक्रम के मुताबिक अंतिम दो मैचों में से एक में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियन्स और दूसरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है उन्होंने कहा, ‘ मैजूदा सत्र के लीग चरण के आखिरी दिन (08.10.2021) एक दोपहर का मैच और एक शाम का मैच होने के बजाय, दोनों मैच एक साथ शाम साढ़े सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेले जाएंगे।’ आईपीएल में शा...