मोहम्मद शमी ने खोला बिरयानी सेंटर, बावरची के लुक में बताई आज की तीन खास डिश

Mohammed Shami


मोहम्मद शमी का बिरयानी प्रेम किसी से छिपा नहीं है। घरेलू क्रिकेट में उनके कोच रहे दास ने एक बार बताया था कि जब भी शमी से विकेट चाहिए होती थी तो उस समय बिरयानी ही काम आती थी। टीम इंडिया के लंबू यानी ईशांत शर्मा भी शमी के बिरयानी लव के बारे में कई बार बता चुके हैं।

शमी बिरयानी खाने और खिलाने दोनों के शौकीन हैं। शायद यही वजह है कि अब उन्होंने अपना खुद का बिरयानी सेंटर खोल लिया है। अरे चौंकिए मत! ये हम नहीं बल्कि मोहम्मद शमी की हालिया तस्वीर कर कह रही है, जो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

टीम इंडिया का यह स्पीडस्टार मोहम्मद शमी इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं। पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दमदार प्रदर्शन कर रहे शमी ने अब बल्लेबाजों के लिए खास डिश भी तैयार की है।

बावरची के लुक में दिख रहे शमी के सिर पर शेफ वाली टोपी है। शरीर पर किचन एप्रन और हाथ में टेबल साफ करने वाला कपड़ा भी नजर आ रहा है। 

साथ ही इस एनिमेटेड तस्वीर में वह आधा दर्जन गेंदें प्लेट में सर्व करने के लिए तैयार हैं। पीछे ब्लेकबोर्ड में आज की स्पेशल डिशेज भी लिखी हुई हैं। जिसमें डॉट बॉल बिरयानी, इन स्विंग यॉर्कर और स्पीडी बाउंसर शामिल हैं।


Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो