smriti mandhana ने शतक जड़ रचा इतिहास, इस मामले में बनीं भारत की पहली महिला क्रिकेटर

smriti mandhana 

smriti-mandhana-hits-century-in-pink-ball-test-against-australia-becomes-first-indian-women-cricketer-to-reach-the-milestone


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट IND W vs AUS  मैच में शानदार शतक जड़ इतिहास रच दिया है। 

स्मृति गुलाबी गेंद से खेले जा रहे टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं

25 वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति ने पिंक बॉल टेस्ट (Pink Ball Test) के दूसरे दिन अपना शतक 170 गेंदों पर पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 18 चौके और एक छक्का लगाया। 

मंधाना ने 52वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलिस पैरी को चौका जड़ टेस्ट करियरी का अपना पहला शतक पूरा किया। इसके साथ स्मृति ऑस्ट्रलियाई धरती पर टेस्ट मैच में सेंचुरी जड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं।

भारत ने पहले दिन 1 विकेट पर 132 रन बनाए थे


पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत (India Women vs Australia Women) ने 1 विकेट पर 132 रन बनाए। मंधाना नाबाद 80 और पूनम राउत 16 रन पर नाबाद लौटी थीं। 

पहले दिन भारत ने एकमात्र विकेट युवा ओपनर शेफाली वर्मा के रूप में गंवया था। शेफाली पहले सेशन में आउट हुई थीं

शेफाली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े


शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। शेफाली को सोफी मोलिनेक्स ने 31 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद मंधाना और पूनम ने भारत को कोई और झटका नहीं लगने दिया।

मंधाना ने 51 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक


स्मृति मंधाना ने 51 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा। वह पिंक बॉल टेस्ट में भारत की ओर से अर्धशतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। मंधाना ने इस दौरान 11 चौके जड़े


Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो