एमएस धोनी ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, कांबली बोले- आज भी कुछ नहीं बदला

IPL NEWS

MS Dhoni


चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 44वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छक्के के साथ मैच फिनिश किया। 

सीएसके ने 6 विकेट के जीत से 18 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया।


आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 3 रन चाहिए था। सामने थे हैदराबाद के पेसर सिद्धार्थ कौल। अंबाती रायुडू ने पहली गेंद डॉट खेली, जबकि दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। अब स्ट्राइक धोनी के पास थी। अब सीएसके को 4 गेंदों पर दो रन की जरूरत थी

तीसरी गेंद डॉट रही तो हैदराबाद को लगा कि फॉर्म से जूझ रहे धोनी शायद चूक जाएं। इस उम्मीद के साथ जेसन होल्डर और कप्तान केन विलियमसन ने सिद्धार्थ कौल (Siddharth Kaul) के साथ लंबी मंत्रणा की, लेकिन चौथी गेंद कौल के हाथ से निकलने के बाद जिस रफ्तार से धोनी के पास पहुंची थी 

उससे दोगुनी रफ्तार से स्टेडियम से बाहर चली गई। धोनी ने वनडे वर्ल्ड कप-2011 के खिताबी मुकाबले के अंदाज में झन्नाटेदार छक्का जड़ दिया था। धोनी ने 96 मीटर लंबा छक्का जड़ा।

कहानी अभी खत्म नहीं हुई है'

धोनी (MS Dhoni 96m six) के इस पुराने अंदाज को देख दिग्गजों ने उनकी जमकर सराहना की। सोशल मीडिया पर फैंस विंटेज धोनी और कई नामों से बुला रहे हैं। 

इनमें टीम इंडिया के क्रिकेटर विनोद कांबली भी शामिल थे। कांबली ने ट्वीट किया, ' धोनी ने सिक्स के साथ फिनिश किया... आज भी कुछ नहीं बदला यार!'
कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा, ' कहानी अभी खत्म नहीं हुई है...।' एक यूजर ने लिखा, ' फिनिशर अभी जिंदा है।'

18 अंक के साथ सीएसके ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

सीएसके की 11 मैच में यह नौवीं जीत है। इसके साथ ही चेन्नई ने 18 अंकों के साथ प्लऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसके उलट सनराइजर्स की यह नौवीं हार है 

और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब खत्म् हो गई है। वह आखिरी स्थान पर बना हुआ है। इस तरह CSK 12 में से 11 सीजन में प्लेऑफ में

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो