Posts

Showing posts from May, 2021

सफल व्यवसायी बन चुके है टेनिस जगत के 5 बड़े स्टार, शायद अनजान होंगे आप

Image
टेनिस का खेल दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। वही टेनिस प्लेयर्स भी अपने खेल की वजह से काफी लोकप्रिय हो रहे है। टेनिस जगत में कई ऐसे दिग्गज प्लेयर्स है, जो अपनी इसी लोकप्रियता को बेहतर तरीके से भुनाने में लगे है। सिर्फ खेल के मैदान पर ही नहीं बल्कि हमारे फेवरेट टेनिस प्लेयर्स बिज़नेस के क्षेत्र में भी काफी आगे है। खेल जगत में फैली अपनी लोकप्रियता के दम पर टेनिस प्लेयर्स अपने ब्रांड को बाजार में काफी बेहतर तरीके से पेश कर पाते है। आज के इस लेख में हम दुनियाभर के पांच ऐसे टेनिस खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे है, जो व्यवसाय के क्षेत्र में भी सफलता के झंडे गाड़ रहे है। मारिया शारापोवा: टेनिस जगत की सबसे सुंदर महिलाओं में शुमार शारापोवा (Maria Sharapova) उधोग के क्षेत्र में भी सफल है। खेल मैदान पर अपार लोकप्रियता हासिल करने वाली शारापोवा करियर के शुरूआती समय में टेनिस की पोस्टर गर्ल रही है। अपने बढ़िया चलते करियर में उनपर डोपिंग का भी आरोप लगा और प्रतिबंध का सामना करना पड़ा। हावर्ड विश्वविद्यालय से बिजनेस की पढ़ाई करने वाली शारापोवा ‘सुगरपोवा’ नाम से खुद का कैंडी और चॉकले...

इन एथलीट्स की जिंदगी का नियमित हिस्सा है 'योग', आप भी कर सकते है इन्हें फॉलो

Image
हमारे शरीर को फिट रखने के लिए जीवन में योग का बड़ा महत्त्व है। योगासन की मदद से खेल की दुनिया में हमारे फेवरेट एथलीट्स खुद को फिट रखने में काफी मेहनत करते है। खेल चाहे जो भी हो शरीर और दिमाग का चुस्त-दुरुस्त होना बेहद जरुरी है। योग की मदद से शरीर और दिमाग को बेहतर तरीके से संतुलित किया जा सकता है। खिलाड़ियों के पास मैदान में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होता है, जिसे दूर करने अर्ताथ तनावरहित रहने के लिए योग सबसे बेहतर विकल्प साबित होता है। एक एथलीट के लिए योग का सबसे बड़ा फायदा खेल मैदान पर उसके प्रदर्शन और सकारात्मक जीवन पर होता है। लुईस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) फॉर्मूला 1 के दिग्गज लुईस हैमिल्टन दुनिया के नंबर रेसिंग ड्राइवर है। छः बार के वर्ल्ड चैंपियन लुईस हैमिल्टन रेसिंग के दौरान काफी रिस्की गेम खेलते है। जिसमें हर पल चोटिल होने का खतरा बना रहता है। यही वजह है कि, वह खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेते है। लेब्रोन जेम्स (lebron james) अमेरिका के दिग्गज बास्केटबॉल प्लेयर लेब्रोन जेम्स अपनी व्यस्त लाइफ में योग को तरजीह देते है। लेब्रोन जेम्स बताते है कि, योग की वजह से उनका जीवन सक...

हफ्ते में एक दिन उपवास, फिर भी खुद को फिट रखते थे महाबली दारा सिंह, जानें कैसा था डाइट प्लान

Image
पहलवानी का खेल देश-दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अखाड़े में पहलवानों के बीच फाइट देखकर हमारे जेहन में यह सवाल जरूर होता है कि, वह फौलादी शरीर बनाने के लिए आखिर खाते क्या है ? पहलवानों के लिए विशेष डाइट होती है जिसे वह अपनी लाइफ में फॉलो करते है। पहलवानों जैसा अनुशासन फॉलो करना हर किसी के बस में नहीं होता। प्रतिदिन प्रातःकाल उठकर वर्जिश करना और सुबह-सुबह जल्दी उठकर कंपाउंड के चारों ओर दौड़कर चक्कर लगाना, यह काम कोई पहलवान ही कर सकता है। एक नजर भारत के सबसे बड़े दिवंगत पहलवान दारा सिंह के जीवन पर… महाबली हनुमान बने पहलवान दारा सिंह दारा सिंह को मौजूदा पीढ़ी के लोग ‘हनुमान जी’ के नाम से भी जानते है। दरअसल एक समय दुनिया के सबसे बड़े रेसलर रहे दारा सिंह हिंदी फिल्मों के मंझे हुए अभिनेता भी थे। उन्होंने रामानंद सागर द्वारा रचित टीवी धारावाहिक ‘रामायण’ में राम भक्त हनुमान का किरदार बेहद शानदार तरीके से निभाया था। टीवी जगत में यह पहला मौका था जब वाल्मीकि द्वारा संस्कृत में लिखित रामायण को चलचित्र के माध्यम से आम जनता तक सीधे संवादों में पहुंचाया गया था। रेसलर ...

पहलवान जैसा फौलादी शरीर बनाने के लिए जीवन में अपनाने चाहिए ये जरुरी टिप्स

Image
किसी पहलवान के जीवन में अजेय रहने के लिए सभी बड़ी चीज होती है उसकी डाइट। एक पहलवान अपनी दिनचर्या को काफी बेहतर तरीके से संतुलित करता है। उसे अखाड़े में अपने विरोधी को पस्त करने के लिए शरीर और दिमाग दोनों से ही फिट और तंदरुस्त रहना पड़ता है। एक पहलवान को सुबह-सुबह जल्दी बिस्तर का त्याग कर शरीर को फौलादी बनाने के लिए कड़े परिश्रम की जरुरत होती है। मौजूदा दौर में पहलवान भी काफी चर्चित हो गए है और हर कोई उनकी लाइफस्टाइल के बारे में जानने का इच्छुक है। इसी कड़ी में हम आपको एक पहलवान की तरह बनने के लिए जरुरी बातों के बारे में बताएंगे। ऐसे मिल सकता है पहलवानों जैसा फौलादी शरीर यदि आप पहलवानों जैसा शरीर चाहते है तो सबसे पहले आपको आराम को त्यागना होगा। इसके बाद आपको अपनी डाइट को बढ़ाना होगा। पहलवानों की तुलना में एक आम व्यक्ति की डाइट काफी ज्यादा कम होती है। ऐसे में यदि आप पहलवानों जैसा शरीर पाने की चाहत रखते है तो आपको खुद को फिट रखना होगा। इसके लिए आपको दूध, घी, मख्खन और बादाम जैसे आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। यदि आप मांसाहार खा सकते है और पहलवान जैसा फौलादी शरीर चाहते है तो चिकन से ...

80 के दशक में अपने स्टाइलिश लुक की वजह से चर्चित रहते थे भारत के ये क्रिकेटर

Image
आज के दौर में क्रिकेट खिलाड़ियों का स्टाइलिश लुक युवाओं को काफी भाने लगा है। चाहे वो विराट कोहली हो या फिर हार्दिक पंड्या, युवाओं के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों का फैशन सेंस लोकप्रिय हो रहा है। भले ही आज के दौर के ये क्रिकेटर युवाओं को अपने फैशन सेंस से आकर्षित कर रहे हो, लेकिन सत्तर और अस्सी के दशक में भी कई ऐसे खिलाड़ी हुए है जिन्होंने अपने फैशन स्टाइल से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। आज हम यहां पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और ऑलराउंडर कपिल देव समेत मौजूदा टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री जैसे क्रिकेटरों के फैशन सेंस पर चर्चा करेंगे। मंसूर अली खान पटौदी: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे फैशनेबल क्रिकेटरों में शुमार मंसूर अली खान पटौदी भले ही आज हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनके स्टाइल स्टेटमेंट की चर्चा कई मौकों पर होती रहती है। पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी अपने समय के सबसे हैंडसम क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार किये जाते थे। उनकी स्मार्टनेस और फैशन सेंस को उस वक्त युवाओं में काफी पसंद किया जाता था। स्टाइल के मामले में वह काफी आगे रहे है। फारुख इंजीनियर: पूर्व भारतीय पारसी ...

... फिर क्यों बेवफाई का वह इलज़ाम दे रही है ? पढ़िए पांच दिल छू लेने वाली शायरियां

Image
अपनी भावनाएं (Feelings) किसी के सामने व्यक्त करने के लिए ‘शायरी’ एक सुंदर रचना है। दुनियाभर में सैंकड़ों शायर हुए है, जिनकी रचनाओं को पढ़कर दिल खुशनुमा हो जाता है। सिर्फ बड़े शायर ही नहीं, एक आम व्यक्ति भी जब दिल की गहराई से किसी विशेष के बारे में दिल से सोचे तो वह भी अपने-आप में शायर बन जाता है। हम छोटे-छोटे पोस्ट्स के माध्यम से ऐसी ही सुंदर शायरियां आपके लिए लेकर आते रहते है। चलिए पढ़ते हैं इस लेख में … 1. नज़रों से देखो तोह आबाद हम हैं दिल से देखो तोह बर्बाद हम हैं जीवन का हर लम्हा दर्द से भर गया फिर कैसे कह दें आज़ाद हम हैं। 2. कहीं बेहतर है तेरी अमीरी से मुफलिसी मेरी, चंद सिक्कों की खातिर तूने क्या नहीं खोया है, माना नहीं है मखमल का बिछौना मेरे पास, पर तू ये बता कितनी रातें चैन से सोया है। 3 . सांसों की डोर छूटती जा रही है किस्मत भी हमे दर्द देती जा रही है मौत की तरफ हैं कदम हमारे मोहब्बत भी हम से छूटती जा रही है। 4. जो तीर भी आता वो खाली नहीं जाता, मायूस मेरे दिल से सवाली नहीं जाता, काँटे ही किया करते हैं फूलों की हिफाज़त, फूलों को बचाने कोई माली नहीं जाता। 5. किस्मत यह...

फलसफा समझो न असरारे सियासत समझो ... पढ़िए पांच दिल छू लेने वाली शायरियां

Image
अपनी भावनाएं (Feelings) किसी के सामने व्यक्त करने के लिए ‘शायरी’ एक सुंदर रचना है। दुनियाभर में सैंकड़ों शायर हुए है, जिनकी रचनाओं को पढ़कर दिल खुशनुमा हो जाता है। सिर्फ बड़े शायर ही नहीं, एक आम व्यक्ति भी जब दिल की गहराई से किसी विशेष के बारे में दिल से सोचे तो वह भी अपने-आप में शायर बन जाता है। हम छोटे-छोटे पोस्ट्स के माध्यम से ऐसी ही सुंदर शायरियां आपके लिए लेकर आते रहते है। चलिए पढ़ते हैं इस लेख में … 1. फलसफा समझो न असरारे सियासत समझो, जिन्दगी सिर्फ हकीक़त है हकीक़त समझो, जाने किस दिन हो हवायें भी नीलाम यहाँ, आज तो साँस भी लेते हो ग़नीमत समझो। 2. किस्मत यह मेरा इम्तेहान ले रही है तड़पकर यह मुझे दर्द दे रही है दिल से कभी भी मैंने उसे दूर नहीं किया फिर क्यों बेवफाई का वह इलज़ाम दे रही है 3. सांसों की डोर छूटती जा रही है किस्मत भी हमे दर्द देती जा रही है मौत की तरफ हैं कदम हमारे मोहब्बत भी हम से छूटती जा रही है। 4. अब ना मैं हूँ, ना बाकी हैं ज़माने मेरे​, फिर भी मशहूर हैं शहरों में फ़साने मेरे​, ज़िन्दगी है तो नए ज़ख्म भी लग जाएंगे​, अब भी बाकी हैं कई दोस्त पुराने मेरे। (राहत...

जब लड़की को आया अनजान नंबर से फोन ... पढ़िए पांच मजेदार जोक्स

Image
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान अपनी असल पहचान और खुशियों से दूर होता जा रहा हैं। जिस तरह अच्छे स्वास्थय के लिए अच्छा खान-पान, व्यायाम और साफ-सुथरी हवा जरुरी होती है, उसी तरह हंसना भी अच्छे स्वास्थय के लिए बेहद जरुरी है। इसलिए आपके तनाव को दूर करने और अच्छी सेहत के लिए हम कुछ मजेदार चुटकुले और शायरी आपके लिए लेकर आते हैं। इन्हें पढ़कर आपका दिन खुशनुमा और मन प्रसन्नचित हो जायेगा। चलिए पढ़ते हैं… 1. एक बार एक कंजूस बाप ने अपने बेटे से पूछा – आज तुम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में खाना-खाने और पिक्चर देखने गए थे तो इसमें कुल कितने रुपये खर्च हुए…? . लड़के ने बताया – जी, लगभग दो हजार रुपये खर्च हो गए…! . कंजूस पिता ने कहा – सत्यानाश कर दिया तूने…? . लड़का बोला – हां पिताजी…! असल में इससे अधिक पैसे उसके पास थे ही नहीं…! 2. मेरे एक पड़ोसी हैं, जिनका नाम है ‘भगवान’ और उनकी बेटी का नाम है ‘भक्ति’ . मम्मी बोलती है कि ‘बेटा भगवान की भक्ति में मन लगाया कर’ . . अब मम्मी को कैसे समझाऊं कि भक्ति में, तो मन ...

लड़के से बोली लड़की, 'हमारी दुश्मनी कब थी भैया ?' ... पढ़िए पांच मजेदार चुटकुले

Image
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान अपनी असल पहचान और खुशियों से दूर होता जा रहा हैं। जिस तरह अच्छे स्वास्थय के लिए अच्छा खान-पान, व्यायाम और साफ-सुथरी हवा जरुरी होती है, उसी तरह हंसना भी अच्छे स्वास्थय के लिए बेहद जरुरी है। इसलिए आपके तनाव को दूर करने और अच्छी सेहत के लिए हम कुछ मजेदार चुटकुले और शायरी आपके लिए लेकर आते हैं। इन्हें पढ़कर आपका दिन खुशनुमा और मन प्रसन्नचित हो जायेगा। चलिए पढ़ते हैं… 1. एक लड़का भागते हुए लड़की के पास आया और बोला-मैं तुमसे दोस्ती करना चाहता हूं… लड़की-तो हमारी दुश्मनी कब थी भैया??? 2. साड़ी की दुकान में महिलाओं को बस 2 ही बाते कहते देखता हूं… इसी डिजाइन में दूसरा कलर दिखाइए भैया और इसी कलर में दूसरा डिजाइन दिखाईये भैया। बेचारा भैया… 3. सरकारी स्कूल के बच्चे एक लड़की को घसीट के स्कूल ले जा रहे थे… एक बुजुर्ग: बच्चों इसे छोड़ दो पढ़ना होगा तो ये खुद स्कूल जाएगी लड़के : ये स्टूडेंट नहीं, मैडम हे चाचा !! स्कूल ही नहीं आती है ,,,,दिन भर व्हाट्सएप्प में लगी रहती है। 4. पति-रामचरितमानस जानती हो ? चौपाई, दोहा, सोरठा, छन्द समझती हो ? पत्नी-सब...

सिपाही की बात सुनकर जब कैदी हो गया हक्का-बक्का ... पढ़िए पांच मजेदार जोक्स

Image
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान अपनी असल पहचान और खुशियों से दूर होता जा रहा हैं। जिस तरह अच्छे स्वास्थय के लिए अच्छा खान-पान, व्यायाम और साफ-सुथरी हवा जरुरी होती है, उसी तरह हंसना भी अच्छे स्वास्थय के लिए बेहद जरुरी है। इसलिए आपके तनाव को दूर करने और अच्छी सेहत के लिए हम कुछ मजेदार चुटकुले और शायरी आपके लिए लेकर आते हैं। इन्हें पढ़कर आपका दिन खुशनुमा और मन प्रसन्नचित हो जायेगा। चलिए पढ़ते हैं… 1. टीचर – एक औरत 1घंटे मे 50 रोटी बनाती है, तो 3 औरतें 1 घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी… . बच्चा – एक भी नही, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी…! . टीचर बेहोश… 2. पप्पू जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा था आलू ले लो आलू ले लो… . . राहगीर- लेकिन ये तो जलेबी है . पप्पू- चुप हो जा! वरना मक्खियां आ जाएंगी। 3. लड़का (अपनी गर्लफ्रेंड से) – पिज्जा खाओगी….? गर्लफ्रेंड – नहीं, आज कल मैं ‘लाइट’ खा रही हूं! लड़का (वेटर से) – मेरे लिए एक पिज्जा ले आइए और ये मैडम के लिए दो ‘एलईडी बल्ब’!! 4. सिपाही – चल भाई, तेर...

ट्रिश स्ट्रेटस और निक्की बेला की तरह खूबसूरत फिगर पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Image
एक समय था जब रेसलिंग के खेल को महिलाओं के लिए उचित नहीं समझा जाता था। लेकिन रेसलिंग की दुनिया में महिलाओं का रुतबा समय के साथ बढ़ता जा रहा है। रेसलिंग जैसे खेल में चोटिल होने का खतरा काफी ज्यादा होता है। ऐसे में महिलाओं का इस खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना काफी चौंकाने वाली बात है। एक बेहतर रेसलर बनने के लिए खुद को फिट रखने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ता है। इसी कड़ी में हम आपको डब्ल्यूडब्ल्यूई जगत की दो महिला रेसलरों ‘ट्रिश स्ट्रेटस’ और ‘निक्की बेला’ की जबरदस्त फिटनेस और खूबसूरती के बारे में बता रहे है। चलिए जानते है विस्तार से पूरी जानकारी… ट्रिश स्ट्रेटस की फिटनेस और खूबसूरती का राज डब्ल्यूडब्ल्यूई की महान महिला रेसलर्स में शुमार ट्रिश स्ट्रेटस काफी खूबसूरत और ग्लैमरस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेसलिंग जगत में बतौर मैनेजमेंट टीम सदस्य के तौर पर की थी। बाद में उन्होंने रेसलिंग में करियर बनाने का फैसला किया और समय के साथ उनका यह फैसला सही साबित हुआ। साल 2006 में रेसलिंग की दुनिया को अलविदा कह चुकी दिग्गज ट्रिश आज भी डब्ल्यूडब्ल्यूई फैंस के दिलों पर राज करत...

पड़ोसन के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए थे गुगली किंग पीयूष चावला, काफी दिलचस्प है लव स्टोरी

Image
भारत में क्रिकेट की लोक्रप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इसमें सबसे खास भूमिका रही है आईपीएल की, जिसकी वजह से युवा क्रिकेटरों को दुनियाभर में पहचान बनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। आईपीएल ही सबसे बड़ा माध्यम बना है युवा प्रतिभाओं को लोगों के सामने लाने का। आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर कई खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में जगह बनाई है। वही कुछ ऐसे भी क्रिकेटर है जो पहले टीम इंडिया के लिए खेल चुके और फिर आईपीएल में भी अपनी छाप छोड़ रहे है। ऐसे ही एक खिलाड़ी है लेग स्पिनर पीयूष चावला, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी लंबा सफर तय किया है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है। बचपन की दोस्त को बनाया जीवनसाथी पीयूष चावला अपनी फिरकी गेंदबाजी के दम पर विरोधी बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा देते है। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है उनकी फिटनेस और मैदान पर प्रदर्शन और भी बेहतर होता जा रहा है। 2011 की विश्व कप विजेता टीम इंडिया के सदस्य रहे पीयूष सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ के लिए भी काफी फेमस रहे है। उनकी लव लाइफ काफी दिलचस्प है। पीयूष की धर्मपत्नी का नाम ‘अनुभूति चौहान’ है, जो उनकी बचपन की सबसे अच्छी...

टैटूज के प्रति विराट की दीवानगी है जगजाहिर, जानिए उनकी बॉडी पर बने हर एक टैटू का छिपा राज

Image
खिलाड़ियों का टैटू प्रेम जगजाहिर है। फुटबॉल जगत से शुरू हुआ टैटू प्रेम अब क्रिकेट प्लेयर्स के ऊपर भी अपना रंग जमा चुका है। बात करें भारतीय क्रिकेटरों की तो उनका टैटू प्रेम भी किसी से छिपा नहीं है। चाहे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हो या फिर भारतीय कप्तान विराट कोहली, अधिकतर भारतीय क्रिकेटर्स अपनी बॉडी पर टैटू बनवाना पसंद करते है। खिलाडियों के व्यक्तित्व को निखारने में हेयर-स्टाइल और बियर्ड के साथ-साथ टैटू का भी योगदान है। यहां हम विराट कोहली के टैटूज की बात करेंगे, जो संख्या में एक नहीं बल्कि कई सारे है। इन सब टैटू के पीछे कोई ना कोई खास संदेश भी छिपा हुआ है। पहले टैटू के लिए विराट को पड़ी थी कोच की फटकार जब विराट ने घरेलू क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत की थी, तब अपना पहला टैटू बनवाया था। बताया जाता है कि, अपने पहले टैटू के लिए विराट को कोच राजकुमार शर्मा से काफी फटकार भी सुननी पड़ी थी। शर्मा का मानना था कि, विराट को टैटू से ज्यादा अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। जिसके बाद विराट ने कोच की बातों को अमल किया और लंबे समय तक कोई टैटू नहीं बनवाया। बाद में काफी समय बाद उन्होंने फिर से बॉडी पर टैटू ब...

एक एथलीट के जीवन संघर्ष को बखूबी पेश करती हैं बॉलीवुड की ये 5 बायोपिक फिल्में

Image
समय के साथ खेल की दुनिया में भारत तेजी से तरक्की कर रहा है। देश में खेलों को बढ़ावा देने में हमारे सिने जगत का भी काफी बड़ा योगदान रहा है। पिछले दो दशकों में खेलों पर बेस्ड कई फ़िल्में बनाई गई, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। इन फिल्मों के माध्यम से भारत के दिग्गज और सफल एथलीट्स के जीवन से लोगों को रूबरू होने का अवसर मिला। हम आज कुछ स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्मों की चर्चा करेंगे, जिन्हें सभी को देखना भी चाहिए। दंगल (Dangal) यह हिंदी फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी कुश्ती के खेल पर बेस्ड है। फिल्म में भारत की महिला पहलवान गीता और बबीता फोगाट के संघर्ष की कहानी को बताया गया है। फिल्म के माध्यम से कुश्ती के खेल में महिलाओं के आने पर समाज की प्रतिक्रिया और रास्ते में आने वाली परेशानियों को बताया गया है। फोगाट सिस्टर्स के जीवन संघर्ष पर बेस्ड यह रियल कहानी है। फिल्म में दोनों बहनों के पिता की भूमिका आमिर खान ने निभाई थी। एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी (M.S. Dhoni: The Untold Story) साल 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी की बायोपिक है। जिसमे...