जब लड़की को आया अनजान नंबर से फोन ... पढ़िए पांच मजेदार जोक्स

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान अपनी असल पहचान और खुशियों से दूर होता जा रहा हैं। जिस तरह अच्छे स्वास्थय के लिए अच्छा खान-पान, व्यायाम और साफ-सुथरी हवा जरुरी होती है, उसी तरह हंसना भी अच्छे स्वास्थय के लिए बेहद जरुरी है। इसलिए आपके तनाव को दूर करने और अच्छी सेहत के लिए हम कुछ मजेदार चुटकुले और शायरी आपके लिए लेकर आते हैं। इन्हें पढ़कर आपका दिन खुशनुमा और मन प्रसन्नचित हो जायेगा। चलिए पढ़ते हैं…

1. एक बार एक कंजूस बाप ने अपने बेटे से पूछा –
आज तुम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में खाना-खाने और पिक्चर
देखने गए थे तो इसमें कुल कितने रुपये खर्च हुए…?
.
लड़के ने बताया – जी, लगभग दो हजार रुपये खर्च हो गए…!
.
कंजूस पिता ने कहा – सत्यानाश कर दिया तूने…?
.
लड़का बोला – हां पिताजी…!
असल में इससे अधिक पैसे उसके पास थे ही नहीं…!


2. मेरे एक पड़ोसी हैं, जिनका नाम है ‘भगवान’
और उनकी बेटी का नाम है ‘भक्ति’
.
मम्मी बोलती है कि ‘बेटा भगवान की भक्ति में मन लगाया कर’
.
.
अब मम्मी को कैसे समझाऊं कि भक्ति में, तो मन लगाता हूं,
पर भगवान ही नहीं मान रहे…!


3. पप्पू अपने दोस्त से कह रहा था…
.
पता नहीं शादी के बाद लोग बीवी से डरने क्यों लगते हैं…!
.
हमने तो आज साफ-साफ कह दिया…
.
गर्मी बहुत है, बर्तन शाम में माजूंगा…!


4. लड़की को एक अनजान नंबर से फोन आया।
.
लड़की – कौन हो तुम? क्यों फोन किया…?
.
लड़का – जी, आपका नाम क्या है…?
.
लड़की – शीतल।
.
लड़की – अब बताइए आपका नाम क्या है…?
.
लड़का – पेयजल
.
लड़की – कमीने, मेरा मजाक उड़ाता है…?
.
लड़का – सॉरी मैम, मेरा मतलब था ‘फैजल’


5. पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी अब क्या हो गया…?
.
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ 16 सोमवार रखती थी।
.
पति- फिर अब क्या हुआ…?
.
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया।


यह भी पढ़े: लड़के से बोली लड़की, ‘हमारी दुश्मनी कब थी भैया ?’ … पढ़िए पांच मजेदार चुटकुले
यह भी पढ़े: सिपाही की बात सुनकर जब कैदी हो गया हक्का-बक्का … पढ़िए पांच मजेदार जोक्स

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स