फलसफा समझो न असरारे सियासत समझो ... पढ़िए पांच दिल छू लेने वाली शायरियां

अपनी भावनाएं (Feelings) किसी के सामने व्यक्त करने के लिए ‘शायरी’ एक सुंदर रचना है। दुनियाभर में सैंकड़ों शायर हुए है, जिनकी रचनाओं को पढ़कर दिल खुशनुमा हो जाता है। सिर्फ बड़े शायर ही नहीं, एक आम व्यक्ति भी जब दिल की गहराई से किसी विशेष के बारे में दिल से सोचे तो वह भी अपने-आप में शायर बन जाता है। हम छोटे-छोटे पोस्ट्स के माध्यम से ऐसी ही सुंदर शायरियां आपके लिए लेकर आते रहते है। चलिए पढ़ते हैं इस लेख में …

shyari in Hindi2

1. फलसफा समझो न असरारे सियासत समझो,
जिन्दगी सिर्फ हकीक़त है हकीक़त समझो,
जाने किस दिन हो हवायें भी नीलाम यहाँ,
आज तो साँस भी लेते हो ग़नीमत समझो।


2. किस्मत यह मेरा इम्तेहान ले रही है
तड़पकर यह मुझे दर्द दे रही है
दिल से कभी भी मैंने उसे दूर नहीं किया
फिर क्यों बेवफाई का वह इलज़ाम दे रही है


3. सांसों की डोर छूटती जा रही है
किस्मत भी हमे दर्द देती जा रही है
मौत की तरफ हैं कदम हमारे
मोहब्बत भी हम से छूटती जा रही है।


4. अब ना मैं हूँ, ना बाकी हैं ज़माने मेरे​,
फिर भी मशहूर हैं शहरों में फ़साने मेरे​,
ज़िन्दगी है तो नए ज़ख्म भी लग जाएंगे​,
अब भी बाकी हैं कई दोस्त पुराने मेरे। (राहत इंदौरी)


5. हमारा ज़िक्र भी अब जुर्म हो गया है वहाँ,
दिनों की बात है महफ़िल की आबरू हम थे,
ख़याल था कि ये पथराव रोक दें चल कर,
जो होश आया तो देखा लहू लहू हम थे।


यह भी पढ़े: जब लड़की को आया अनजान नंबर से फोन … पढ़िए ऐसे ही पांच मजेदार जोक्स
यह भी पढ़े: लड़के से बोली लड़की, ‘हमारी दुश्मनी कब थी भैया ?’ … पढ़िए पांच मजेदार चुटकुले

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो