एक एथलीट के जीवन संघर्ष को बखूबी पेश करती हैं बॉलीवुड की ये 5 बायोपिक फिल्में

समय के साथ खेल की दुनिया में भारत तेजी से तरक्की कर रहा है। देश में खेलों को बढ़ावा देने में हमारे सिने जगत का भी काफी बड़ा योगदान रहा है। पिछले दो दशकों में खेलों पर बेस्ड कई फ़िल्में बनाई गई, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। इन फिल्मों के माध्यम से भारत के दिग्गज और सफल एथलीट्स के जीवन से लोगों को रूबरू होने का अवसर मिला। हम आज कुछ स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्मों की चर्चा करेंगे, जिन्हें सभी को देखना भी चाहिए।

दंगल (Dangal)

यह हिंदी फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी कुश्ती के खेल पर बेस्ड है। फिल्म में भारत की महिला पहलवान गीता और बबीता फोगाट के संघर्ष की कहानी को बताया गया है। फिल्म के माध्यम से कुश्ती के खेल में महिलाओं के आने पर समाज की प्रतिक्रिया और रास्ते में आने वाली परेशानियों को बताया गया है। फोगाट सिस्टर्स के जीवन संघर्ष पर बेस्ड यह रियल कहानी है। फिल्म में दोनों बहनों के पिता की भूमिका आमिर खान ने निभाई थी।

एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी (M.S. Dhoni: The Untold Story)

साल 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी की बायोपिक है। जिसमें धोनी की भूमिका को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। फिल्म में धोनी के जीवन संघर्ष से लेकर उनकी कप्तानी में टीम इंडिया का 2011 विश्व कप विजेता बनने तक का सफर बताया गया। फिल्म के माध्यम से धोनी के फैंस को उनके बारे में गहनता से जानने का मौका मिला और साथ ही एक बार फिर से विश्व कप विजय का अहसास हुआ।

भाग मिल्खा भाग (Bhaag Milkha Bhaag)

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म भारत के मशहूर धावक ‘मिल्खा सिंह’ के जीवन पर बेस्ड है। मिल्खा सिंह ने अपने जीवन में सफलता पाने के लिए काफी संघर्ष किया है। उनकी इस बायोपिक में उनका किरदार अभिनेता ‘फरहान अख्तर’ ने निभाया था। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के माध्यम से आम लोगों को एक एथलीट के जीवन में आने वाली परेशानियों को समझने का अवसर मिला था। मिल्खा सिंह को ‘फ्लाइंग सिक्ख’ भी कहा जाता है।

मैरी कॉम (Mary Kom)

साल 2014 में रिलीज हुई इस हिंदी फिल्म में छः बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरीकॉम के जीवन संघर्ष से लोगों को रूबरू होने का मौका मिला था। महिला बॉक्सिंग में देश की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत का काम कर रही मैरीकॉम की यह बायोपिक काफी सफल रही थी। फिल्म में मैरीकॉम की भूमिका अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने निभाई थी। साल 2005 में शादी करने और तीन बच्चों की मां बनने के बावजूद 36 वर्षीय मैरीकॉम आज भी बॉक्सिंग में सक्रिय है।

पान सिंह तोमर (Paan Singh Tomar)

साल 2012 में रिलीज हुई यह फिल्म देश के पूर्व सैनिक और एथलीट पान सिंह तोमर के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में पान सिंह तोमर का किरदार अभिनेता इरफान खान ने काफी अच्छे से निभाया था। तिग्मांशू धूलिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पान सिंह तोमर के फौजी, एथलीट और बागी बनने का सफर काफी खूबसूरती से दिखाया गया है। इस फिल्म को राष्ट्रीय अवॉर्ड भी मिला था।


यह भी पढ़े: घर में सबकी चहेती है सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर, एक नजर उनकी जिंदगी से जुड़ी बातों पर
यह भी पढ़े: जिसकी गेंदों से खौफ खाते थे बल्लेबाज, उस गेंदबाज की लव लाइफ और करियर रहा बेहद दिलचस्प

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो