लाइव न्यूज शो में टूटा महिला एंकर का दांत, खुद विडिओ शेयर कर बताई पूरी कहानी
यूक्रेन की एक पत्रकार लाइव न्यूज शो में दांत गिरने की वजह से चर्चाओं में आ गई है। लेकिन इस घटना के दौरान भी वह बिना किसी हिचकिचाहट के अपना काम प्रोफेशनली करती रही। घटना के दौरान महिला एंकर के एक हाथ में पेपर्स थे और दूसरे हाथ से उसने अपने गिरते दांत को संभाला। लाइव शो में महिला एंकर ने स्तिथि को बेहद अच्छे से संभाल लिया। इस घटना का वीडियो खुद उस महिला एंकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर पूरी कहानी बताई। खुद एंकर ने शेयर किया वीडियो वाकया यूक्रेन के टीएसएन चैनल की महिला एंकर मारीच्का पडाल्को के साथ हुआ। मारीच्का ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘वाकई में लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान मेरा एक दांत गिर गया था। एक एंकर के तौर पर मेरे 20 सालों के करियर में यह बेहद चौंकाने वाला अनुभव रहा। लाइव ब्रॉडकास्टिंग शानदार होती है क्योंकि इसमें हमेशा कुछ न कुछ अप्रत्याशित होता है।’ View this post on Instagram A post shared by Марічка Падалко (@marichkapadalko) on Jul 15, 2020 at 8:00am PDT मारीच्का पडाल्को ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगा थ...