चीनी कंपनी Alibaba ने भारत से समेटा कारोबार, बंद हुए UC Browser और UC News

यूसी ब्राउज़र (UC Browser) और यूसी न्यूज़ (UC News) एप्लीकेशन चलाने वाली चीनी कंपनी अलीबाबा (Alibaba) ने भारत से अपना कारोबार समेट लिया है। कंपनी ने गुरुग्राम और मुंबई स्तिथ अपने ऑफिस को बंद कर दिया है और कई कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त भी कर दिया है। अलीबाबा द्वारा भारत से अपना कारोबार समेटने के पीछे की वजह भारत सरकार का वह फैसला है जिसमें 59 चीनी एप को देश में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Chinese company Alibaba consolidates business from India, closes UC Browser and UC News

खतरे में कर्मचारियों का करियर

भारत सरकार द्वारा बैन किये गए 59 चीनी एप में यूसी ब्राउज़र और यूसी न्यूज़ भी प्रमुख थे। कंपनी के इस फैसले के बाद UC Browser के कर्मियों की नौकरी भी खत्म हो गई है। उन्हें कंपनी की तरफ से इस बारे में सूचित कर दिया गया है और साथ ही अचानक से बंद करने का फैसला लेने की वजह से कुछ महीने की तनख्वाह भी दी जायेगी। यूसी ब्राउसर भारत में गूगल के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाला एप था, जिसे अलीबाबा के तहत चलाया गया था।

Chinese company Alibaba consolidates business from India, closes UC Browser and UC News

सीमा विवाद चीन को पड़ा महंगा

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक अलीबाबा के संस्थापक जैक मा (Jack Ma) हैं। बता दे कुछ दिनों पहले भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद की वजह से भारत सरकार ने 59 चीनी एप बंद कर दिए थे। जिसके बाद कई चीनी कंपनियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Corona Innovation: रिक्शा चालक की सोशल डिस्टेंसिंग तकनीक देख आनंद महिंद्रा ने दिया जॉब ऑफर

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो