पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने धोनी की तारीफ में सुनाया एक किस्सा, जानकर आप भी करेंगे गर्व

महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई बड़ी सफलताएं हासिल की है। कप्तान के रूप में धोनी ने टीम इंडिया को आईसीसी के लगभग सभी बड़े खिताब जिताये है। लेकिन पूर्व कोच गैरी कर्स्टन के कार्यकाल में उनका कप्तान के रूप में सबसे अच्छा समय रहा। उन्ही के कार्यकाल में धोनी ने 2010 एशिया कप और फिर 28 साल बाद वनडे विश्व कप का खिताब जिताया। अब यूट्यूब पर ‘आरके’ शो में गैरी कर्स्टन ने धोनी को लेकर अपनी राय रखी है।

Former coach Gary Kirsten has narrated a story in praise of Dhoni, knowing you will also be proud

सभी के लिए अच्छा था धोनी का व्यवहार

गैरी कर्स्टन ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि ‘न सिर्फ उन्होंने टीम को तीन बड़े खिताब जिताये, बल्कि टीम के खिलाड़ी व सपोर्टिंग स्टाफ के साथ भी उनका व्यवहार तारीफ के काबिल था। कर्स्टन ने अपने कोचिंग समय के एक वाकये को याद करते हुए बताया कि एक बार धोनी ने कोच के चलते फ्लाइट स्कूल जाने से मना कर दिया था। कर्स्टन ने बताया कि उस वक्त विश्व कप से ठीक पहले हमें पूरी टीम के साथ बेंगलुरू में फ्लाइट स्कूल जाना था।

Former coach Gary Kirsten has narrated a story in praise of Dhoni, knowing you will also be proud

विदेशी स्टाफ से भी था धोनी का अपनापन

पूर्व कोच ने बताया कि पूरी टीम को उस वक्त फ्लाइट स्कूल को देखने के लिए इनवाइट किया गया था। टीम में कुछ विदेशी स्टाफ भी था और हमें सुबह पूरी टीम के साथ वहां जाना था। ऐसे में सभी वहां जाने के लिए एक्साइटेड थे। टीम स्टाफ में तीन साउथ अफ्रीकी, पैडी अप्टन, एरिक सीमन्स और वे खुद थे। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से फ्लाइट स्कूल में एंट्री के लिए हम विदेशियों को परमिशन नहीं दी जा रही थी। बाद में धोनी ने भी इस प्रोग्राम में जाने से मना कर दिया।

दरअसल, धोनी ने प्रोग्राम को इसलिए कैंसिल करवा दिया क्योंकि विदेशी कोचिंग स्टाफ को वहां की परमिशन नहीं दी जा रही थी। धोनी का कहना था कि ये मेरे लोग हैं। अगर इन्हें परमिशन नहीं मिलेगी तो हम में से कोई भी नहीं जा रहा है।


22 की उम्र में दुनिया छोड़ गई जापान की प्रो रेसलर हाना किमूरा, पढ़िए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो