लाइव न्यूज शो में टूटा महिला एंकर का दांत, खुद विडिओ शेयर कर बताई पूरी कहानी

यूक्रेन की एक पत्रकार लाइव न्यूज शो में दांत गिरने की वजह से चर्चाओं में आ गई है। लेकिन इस घटना के दौरान भी वह बिना किसी हिचकिचाहट के अपना काम प्रोफेशनली करती रही। घटना के दौरान महिला एंकर के एक हाथ में पेपर्स थे और दूसरे हाथ से उसने अपने गिरते दांत को संभाला। लाइव शो में महिला एंकर ने स्तिथि को बेहद अच्छे से संभाल लिया। इस घटना का वीडियो खुद उस महिला एंकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर पूरी कहानी बताई।

 

Female anchor tooth broken in live news show

खुद एंकर ने शेयर किया वीडियो

वाकया यूक्रेन के टीएसएन चैनल की महिला एंकर मारीच्का पडाल्को के साथ हुआ। मारीच्का ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘वाकई में लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान मेरा एक दांत गिर गया था। एक एंकर के तौर पर मेरे 20 सालों के करियर में यह बेहद चौंकाने वाला अनुभव रहा। लाइव ब्रॉडकास्टिंग शानदार होती है क्योंकि इसमें हमेशा कुछ न कुछ अप्रत्याशित होता है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Марічка Падалко (@marichkapadalko) on

 मारीच्का पडाल्को ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगा था कि लाइव शो के दौरान कोई इस घटना पर गौर नहीं करेगा। लेकिन मैंने अपने दर्शकों के ध्यान को कमतर आंका।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Марічка Падалко (@marichkapadalko) on

 बच्ची की गलती पड़ी भारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Марічка Падалко (@marichkapadalko) on

मारीच्का ने बताया कि करीब 10 साल पहले उनकी बेटी ने मेटल घड़ी गलती से उनके दांत पर मार दी थी। जिसके बाद उन्होंने दांत का इलाज भी करवाया। उस वक्त डेंटिस्ट ने उन्हें ऐसे फलों को खाने से मना किया था जिन्हें आगे के दांतों से काटने की जरूरत पड़ती है। लेकिन कुछ समय तक उन्होंने परहेज किया और बाद में लापरवाही की। जिसका नतीजा सामने है। उन्होंने कहा %B

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो