IND vs AUS ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए Team India का एलान, अश्विन की वापसी
Team India Announced for ODI Series Against Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की घरेलु वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। पहले दो वनडे के लिए चयनकर्ताओं ने अलग टीम चुनी है। वहीं, अंतिम वनडे के लिए एक अलग टीम का चयन किया गया है। तीनों वनडे के लिए टीम में शामिल जिस नाम ने चौंकाया है, वो नाम है अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Off spinner Ravichandran Ashwin) का। अश्विन ने लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी की है। विश्वकप (World Cup 2023) से पहले उनकी वनडे वापसी चौंकाने वाली जरूर है। Axar Patel अक्षर पटेल की फिटनेस पर संदेह बरक़रार संभावना जताई जा रही है कि आर अश्विन को चोटिल अक्षर पटेल (Axar Patel Injured) की जगह पर विश्वकप टीम (World Cup Team) में शामिल किया जा सकता है। अक्षर पटेल को एशिया कप (Asia Cup 2023) के दौरान चोट लगी थी, जो कितनी गंभीर है, इसके बारे में अभी तक बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी (Official Information) सामने नहीं आई है। लेकिन इस बात के संकेत जरूर दे दिए गए है कि यदि अक्षर पटेल विश्वकप से पहले पूरी तरह फिट नहीं...