Team India for World Cup: भारत की वनडे विश्वकप टीम का हुआ एलान, देखें किस तरह मजबूत नजर आ रहा पूरा स्क्वाड
India Squad for ICC ODI Men’s World Cup 2023: आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्वकप 2023 के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया गया है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विश्वकप के लिए भारत के 15 खिलाड़ियों का चयन किया है। इस टीम की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को उपकप्तानी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को सौंपी गई है।
वनडे वर्ल्डकप भारत की मेजबानी में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। आगामी विश्वकप टूर्नामेंट में मेजबान भारतीय टीम (Team India) जीत की प्रबल दावेदार होगी। इससे पहले भारत ने अंतिम विश्वकप खिताब साल 2011 में अपनी ही मेजबानी में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में जीता था। एक बार फिर से टीम इंडिया घरेलु परिस्तिथियों को भुनाकर चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर होगी।
यह भी पढ़े:
ODI World Cup 2023: जब टूटा वर्ल्डकप इतिहास में भारत का यह दिलचस्प रिकॉर्ड, फैंस भी हो गए थे दुखी
वनडे विश्वकप 2023 के लिए भारतीय टीम

सलामी बल्लेबाज
रोहित शर्मा : भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी विश्वकप में भारतीय टीम के कप्तान होंगे। वह पहली बार विश्वकप में टीम की कमान संभाल रहे है। वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड तीन दोहरे शतक लगाने वाले हिटमैन रोहित (Hitman Rohit Sharma) पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
शुभमन गिल : युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Opener Shubman Gill) विश्वकप के लिए चुनी गई टीम इंडिया के सबसे युवा प्लेयर है। बेहद कम समय में वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने में भी सफल रहे है। उनके खेलने का स्टाइल किसी मंझे हुए खिलाड़ी जैसा है। रोहित के साथ ओपनिंग का भार गिल के कंधो पर रहेगा।
ईशान किशन : तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर और वैकल्पिक विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन (Wicket-Keeper Ishaan Kishan) का विश्वकप टीम में चयन हुआ है। काफी छोटे अंतरराष्ट्रीय करियर में ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। वह अनुभवी संजू सैमसन को पीछे छोड़ते हुए टीम में चुने गए है।
यह भी पढ़े:
World Cup Flashback Story: विश्वकप 1996 में लगा था भारत के माथे पर कलंक, आग से घिरा ईडन गार्डन्स

मध्यक्रम के बल्लेबाज
विराट कोहली : पूर्व कप्तान और टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का विश्वकप टीम में होना टीम इंडिया के लिए सबसे मजबूत पक्ष है। मौजूदा समय में खेल रहे खिलाड़ियों में से विराट दुनिया में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है। रन मशीन कोहली का बल्ला चला तो भारत की जीत निश्चित है।
केएल राहुल : लंबे समय बाद चोट से वापसी कर रहे केएल राहुल (KL Rahul) के आने से टीम का मध्यक्रम मजबूत हुआ है। काफी आलोचनाओं के बाद भी चयनकर्ताओं और कप्तान ने उन पर भरोसा व्यक्त किया है। राहुल विश्वकप टीम के मुख्य विकेटकीपर और मध्यक्रम में चौथे स्थान के लिए टीम की बल्लेबाजी पसंद रहेंगे।
श्रेयस अय्यर : दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भी चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे है। उनके विश्वकप टीम में आने से मध्यक्रम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी। चौथे अथवा पांचवे क्रम के लिए वह टीम की जरुरत होंगे। उनका अनुभव और उनकी रन बनाने की क्षमता टीम के लिए मजबूती बनेगी।
सूर्यकुमार यादव : मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज की पहचान बना चुके सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) टी-20 क्रिकेट में दुनिया में नंबर 1 बल्लेबाज है। लेकिन वनडे में उनके आंकड़े अच्छे नहीं है। लेकिन लोकल परिस्तिथियों में विश्वकप होना और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली टीम इंडिया के लिए विश्वकप में काम आ सकती है।
यह भी पढ़े:
ODI World Cup 2023: कुल 12 में से 5 बार वर्ल्डकप में नहीं हुई भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए वजह

ऑलराउंडर
हार्दिक पांड्या : विश्वकप टीम के लिए हार्दिक (Hardik Pandya) न सिर्फ एक ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे बल्कि उपकप्तानी का भार भी उनके कंधो पर रहेगा। वह निचले क्रम में टीम को बल्ले से आक्रामक अंदाज में तेज रन बटोरने में मदद कर सकते है। साथ ही तेज गेंदबाजी में भी वह टीम के लिए मजबूत कड़ी रहेंगे।
रविंद्र जडेजा : बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) टीम के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर है। वह ना सिर्फ निचले क्रम में तेजी से रन बटोरने की क्षमता रखते है बल्कि स्पिन गेंदबाजी से विकेट निकालने में माहिर खिलाड़ी हैं। विश्वकप के लगभग हर मैच में उनकी जगह प्लेइंग 11 में तय सी है।
अक्षर पटेल : दाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल (Axar Patel) विश्वकप टीम का हिस्सा बनाये गए। बीते कुछ समय में उनका प्रदर्शन टीम के लिए ठीक-ठाक ही रहा है। चयनकर्ता अधिक से अधिक ऑलराउंडर को मौका देना चाहते थे इसलिए युजवेंद्र चहल के स्थान पर उन्हें टीम में रखा गया है।
शार्दुल ठाकुर : टीम में दूसरे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के विकल्प में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को रखा गया हैं। हार्दिक पांड्या यदि किसी मैच में नहीं खेलते है तो काफी अधिक संभावना है कि शार्दुल को प्लेइंग 11 में अवसर मिलेगा। शार्दुल टीम में निचले क्रम पर बल्लेबाजी से और तेज गेंदबाजी से सहयोग देने में सक्षम है।
यह भी पढ़े:
आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप शेड्यूल। ICC ODI World Cup 2023 Schedule

मुख्य स्पिनर
कुलदीप यादव : मौजूदा भारतीय क्रिकेट में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इकलौते चाइनामैन गेंदबाज है। वह विश्वकप के लिए एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर टीम के साथ रहेंगे। लेग स्पिन गेंदबाजी से कुलदीप विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने में माहिर है। वह जरुरत पड़ने पर बल्ले से भी अच्छे शॉट्स खेलते है।
यह भी पढ़े:
How To Watch Asian Games 2023 Live Streaming Free, Date, Venue, Schedule

तेज गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह : चोट से उबरकर लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के आने से भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत नजर आ रहा है। यॉर्कर फेंकने में माहिर बुमराह टीम के मुख्य गेंदबाज रहेंगे। उन्हें मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज का पूरा साथ मिलेगा।
मोहम्मद शमी : अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) टीम के लिए तुरुप का इक्का है। हालांकि, विश्वकप के मैचों की प्लेइंग 11 में उन्हें अधिकतर समय बैंच पर बैठे रहना पड़ सकता है। संभावना है कि जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज को तेज गेंदबाजी आक्रमण को संभालने की जिम्मेदारी दी जायेगी।
मोहम्मद सिराज : भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) न सिर्फ स्पीड के मामले में बल्कि यॉर्कर फेंकने में भी माहिर हो चुके है। विश्वकप टीम में वह भारत के लिए बड़ा खेल कर सकते है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ तेज गेंदबाजी तिकड़ी में सिराज एकदम फिट नजर आ रहे है।
यह भी पढ़े:
Comments
Post a Comment