IND vs AUS ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए Team India का एलान, अश्विन की वापसी
Team India Announced for ODI Series Against Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की घरेलु वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। पहले दो वनडे के लिए चयनकर्ताओं ने अलग टीम चुनी है। वहीं, अंतिम वनडे के लिए एक अलग टीम का चयन किया गया है। तीनों वनडे के लिए टीम में शामिल जिस नाम ने चौंकाया है, वो नाम है अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Off spinner Ravichandran Ashwin) का। अश्विन ने लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी की है। विश्वकप (World Cup 2023) से पहले उनकी वनडे वापसी चौंकाने वाली जरूर है।

अक्षर पटेल की फिटनेस पर संदेह बरक़रार
संभावना जताई जा रही है कि आर अश्विन को चोटिल अक्षर पटेल (Axar Patel Injured) की जगह पर विश्वकप टीम (World Cup Team) में शामिल किया जा सकता है। अक्षर पटेल को एशिया कप (Asia Cup 2023) के दौरान चोट लगी थी, जो कितनी गंभीर है, इसके बारे में अभी तक बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी (Official Information) सामने नहीं आई है। लेकिन इस बात के संकेत जरूर दे दिए गए है कि यदि अक्षर पटेल विश्वकप से पहले पूरी तरह फिट नहीं होते है तो आर अश्विन को उनकी जगह विश्वकप स्क्वाड (World Cup Squad 2023) में जगह दी जायेगी।
छह सालों में अश्विन ने खेले है सिर्फ 2 वनडे
आर अश्विन (R Ashwin) ने बीते 6 सालों में भारत के लिए सिर्फ 2 ही वनडे मुकाबले खेले है। उन्होंने आखिरी वनडे मैच जनवरी 2022 में खेला था। विश्वकप से पहले यह सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS ODI Series), दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम रहने वाली है। सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर को मोहाली में, दूसरा मैच 24 सितंबर को इंदौर और तीसरा मैच 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा।
Coming 🆙 next 👉 #INDvAUS
Here are the #TeamIndia squads for the IDFC First Bank three-match ODI series against Australia 🙌 pic.twitter.com/Jl7bLEz2tK
— BCCI (@BCCI) September 18, 2023
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती 2 वनडे के लिए भारतीय टीम
लोकेश राहुल (कप्तान/विकेटकीपर) शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।
Next stop India! ✈️
The squad is in for our Aussie men's final three-match series before the ODI World Cup 🏆 #CWC23 pic.twitter.com/J7wvZ2WyRc
— Cricket Australia (@CricketAus) September 17, 2023
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
(Australia team for ODI series against India)
पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिश, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।
यह भी पढ़े
Asia Cup Champion India: भारत ने रिकॉर्ड 8वीं बार जीता एशिया कप खिताब, सिराज बने फाइनल के हीरो

Comments
Post a Comment