Posts

Showing posts from May, 2020

बलवीर सिंह सीनियर का निधन भारतीय हॉकी के लिए बड़ा झटका, एक नजर उनके जीवन सफर पर

Image
बलबीर सिंह सीनियर के निधन से भारतीय हॉकी को अपूरणीय क्षति हुई है। बीते सोमवार (25 मई 2020) को बलबीर सिंह सीनियर 96 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान बलवीर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें पंजाब के मोहाली के एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया था, वही पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह गत 8 मई को तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे जिसमें वह वेंटिलेटर पर ही रहे। बेटी और नाती के साथ चंडीगढ़ में रहते थे बलबीर वेंटिलेटर पर रहने के दौरान उन्हें तीन बार हार्ट अटैक आया और सोमवार सुबह 6.30 बजे उनकी सांसे रुक गई। जानकारी के मुताबिक बलबीर सिंह 18 मई से अर्ध चेतन अवस्था में थे और उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया था। उनके फेफड़ों में निमोनिया और शरीर में तेज बुखार की समस्या थी। उनके निधन की पुष्टि मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के निदेशक अभिजीत सिंह ने की। चंडीगढ़ में बलबीर अपनी बेटी सुखबीर कौर और नाती कबीर के साथ रहते थे। आज भी कायम है हेलसिंकी ओलंपिक का रिकॉर्ड देश के महान एथलीटों में शुमार रहे बलबीर सिंह सीनियर की एक बेटी सुखबीर और तीन बेटे कंवलबीर, करण...

22 की उम्र में दुनिया छोड़ गई जापान की प्रो रेसलर हाना किमूरा, पढ़िए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

Image
जापान की प्रोफेशनल महिला रेसलर हाना किमूरा (Hana Kimura) के निधन से रेसलिंग जगत सदमे है। महज 22 साल की उम्र में हाना किमूरा रेसलिंग और अभिनय जगत की एक बड़ी स्टार बन चुकी थी। लेकिन उनका निधन कई तरह का संदेह उत्पन्न करता है। बीते शनिवार (23 मई 2020) को उनका शव उनके घर पर मिला। हालांकि अभी तक उनकी मौत के सही कारणों का पता चल नहीं सका है। शनिवार को उनके निधन की पुष्टि वर्ल्‍ड वंदर विंग स्‍टारडम ने की। मौत से दो दिन पहले फैंस को दिया था हिंट वर्ल्‍ड वंदर विंग स्‍टारडम ने ट्विटर पर लिखा ‘कृपया सम्मान करिये और चीजों को सही होने के लिए कुछ समय दीजिए। किमूरा के परिवार और दोस्‍तों को इस दुःख को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना कीजिए।’ बता दे मौत से दो दिन पहले हाना किमूरा ने अपने इंस्टाग्राम पर हिंट दे दिया था। उन्होंने लिखा था ‘मैं आपसे प्‍यार करती हं। आपकी उम्र लंबी और खुशनुमा हो। मुझे माफ कर देना।’ इस पोस्ट को देखकर फैंस हैरान जरूर हुए लेकिन कुछ समझ न सके। वेब सीरीज- टैरेस हाउस में कर रही थी काम नेटफ्लिक्स की मौजूदा वेब सीरीज- टैरेस हाउस टोक्‍यो 2019-20 की स्टारकास्ट...

Veg Manchurian Recipe in Hindi। वेज मंचूरियन रेसिपी

Image
वेज मंचूरियन (Veg Manchurian) बंगाल में रहने वाले चाइनीज कम्युनिटी का भारतीय व चाइनीज स्वरूप है। तथा आजकल के फ्यूजन मील में वेज मंचूरियन बहुतायत में पसंद किया जाता है। यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है और इस मंचूरियन को बनाना भी काफी आसान है। चलिए जानते है इसे बनाने की विधि। वेज मंचूरियन बाल्स के लिए सामग्री: आधा कप बारीक कटी या कद्दूकस की हुई गाजर। आधा कप बारीक कटी या कद्दूकस की हुई गाजर। लाल अथवा बैंगनी रंग की आधा कप पत्तागोभी। एक चौथाई कप हरे प्याज की पत्ती बारीक कटी। एक चौथाई कप बारीक कटी शिमला मिर्च। एक चौथाई कप बारीक कटी फ्रेंच बीन्स। स्वादानुसार बारीक कटी अदरक। एक-एक चम्मच बारीक कटा लहसुन। दो बड़ा चम्मच अरारोट। दो छोटे चम्मच मैदा। काली मिर्च। स्वादानुसार नमक। तलने के लिए तेल। मंचूरियन बाल्स बनाने की विधि: सबसे पहले सारी सब्जियों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद उसमें मैदा और अरारोट डालें। ध्यान रहे मैदा केवल बाल्स बांधने जितनी ही डाले अन्यथा बाल्स कच्ची रह जाएंगी और सब्जियों की मात्रा अधिक ही रहेगी। इतना करने के बाद नमक और कालीमिर्च डाल कर थोड़ी देर छोड़ दें। जब सब्...

भारतीय महिला पैरा एथलीट दीपा मलिक ने 49 की उम्र में लिया संन्यास, संभालेंगी नई जिम्मेदारी

Image
पैरालम्पिक खेलों की रजत पदक विजेता भारतीय एथलीट दीपा मलिक ने सोमवार को रिटायमेंट का एलान कर दिया। जिसके बाद अब दीपा मलिक भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) का अध्यक्ष पद संभालेगी। बता दे राष्ट्रीय खेल नियम के अनुसार खेलों में बतौर प्लेयर सक्रिय व्यक्ति महासंघ में आधिकारिक पद हासिल नहीं कर सकता है। इसलिए दीपा मलिक ने राष्ट्रीय खेल कोड को मानते हुए बतौर खिलाड़ी 49 की उम्र में रिटायर होने का फैसला लिया है। ट्विटर पर किया रिटायरमेंट का एलान उन्होंने ट्विटर पर लिखा ‘मैंने चुनाव के लिए पीसीआई को काफी पहले ही पत्र सौंप दिया था। जिसके बाद मैंने नई समिति को मान्यता देने के संबंध में उच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार किया। अब केंद्रीय खेल मंत्रालय से मान्यता हासिल करने के लिए मैं खेल से रिटायर होने की घोषणा करती हूं। मलिक ने आगे लिखा कि अब पैरा-खेलों की सेवा करने और अन्य खिलाड़ियों की मदद करने का समय आ गया है।’ To be an office bearer at PCI had left active sports as that is the national sports code.. people waited for some declaration but one felt it’s obvious. today initiated paper...