22 की उम्र में दुनिया छोड़ गई जापान की प्रो रेसलर हाना किमूरा, पढ़िए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

जापान की प्रोफेशनल महिला रेसलर हाना किमूरा (Hana Kimura) के निधन से रेसलिंग जगत सदमे है। महज 22 साल की उम्र में हाना किमूरा रेसलिंग और अभिनय जगत की एक बड़ी स्टार बन चुकी थी। लेकिन उनका निधन कई तरह का संदेह उत्पन्न करता है। बीते शनिवार (23 मई 2020) को उनका शव उनके घर पर मिला। हालांकि अभी तक उनकी मौत के सही कारणों का पता चल नहीं सका है। शनिवार को उनके निधन की पुष्टि वर्ल्‍ड वंदर विंग स्‍टारडम ने की।

Japani Pro Wrestler Hana Kimura left the world at the age of 22, read related to them

मौत से दो दिन पहले फैंस को दिया था हिंट

वर्ल्‍ड वंदर विंग स्‍टारडम ने ट्विटर पर लिखा ‘कृपया सम्मान करिये और चीजों को सही होने के लिए कुछ समय दीजिए। किमूरा के परिवार और दोस्‍तों को इस दुःख को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना कीजिए।’ बता दे मौत से दो दिन पहले हाना किमूरा ने अपने इंस्टाग्राम पर हिंट दे दिया था। उन्होंने लिखा था ‘मैं आपसे प्‍यार करती हं। आपकी उम्र लंबी और खुशनुमा हो। मुझे माफ कर देना।’ इस पोस्ट को देखकर फैंस हैरान जरूर हुए लेकिन कुछ समझ न सके।

Japani Pro Wrestler Hana Kimura left the world at the age of 22, read related to them

वेब सीरीज- टैरेस हाउस में कर रही थी काम

नेटफ्लिक्स की मौजूदा वेब सीरीज- टैरेस हाउस टोक्‍यो 2019-20 की स्टारकास्ट में शामिल हाना किमूरा की मौत की असली वजह से अभी तक पता नहीं चली है। लेकिन उनके फैंस का मानना है कि हाना साइबर समस्याओं से काफी परेशान थी। वेब सीरीज- टैरेस हाउस से हाना अक्टूबर 2019 में जुड़ी थी। फिलहाल कोरोना लॉकडाउन के चलते इसकी शूटिंग रुकी हुई थी। यह शो एक घर में रह रहे तीन पुरुषो और तीन महिलाओं के बारे में था जो आलोचनाओं में भी रहा।

Japani Pro Wrestler Hana Kimura left the world at the age of 22, read related to them

विरासत में मिला रेसलिंग का सपना और हुनर

अपने गुलाबी बालों और रेसलिंग कॉस्ट्यूम की वजह से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली हाना काफी खूबसूरत और ग्लैमरस महिला रेसलर थी। सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों की तादाद लाखों में थी। उन्होंने बेहद कम समय में रेसलिंग की दुनिया में वो लोकप्रियता हासिल की जिसे हासिल करना अधिकतर के लिए सिर्फ सपना ही रह जाता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि हाना किमूरा की मां क्योको भी एक मशहूर प्रो-रेसलर रह चुकी है।


यह भी पढ़े:
भारतीय महिला पैरा एथलीट दीपा मलिक ने 49 की उम्र में लिया संन्यास, संभालेंगी नई जिम्मेदारी

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो