भारतीय महिला पैरा एथलीट दीपा मलिक ने 49 की उम्र में लिया संन्यास, संभालेंगी नई जिम्मेदारी

पैरालम्पिक खेलों की रजत पदक विजेता भारतीय एथलीट दीपा मलिक ने सोमवार को रिटायमेंट का एलान कर दिया। जिसके बाद अब दीपा मलिक भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) का अध्यक्ष पद संभालेगी। बता दे राष्ट्रीय खेल नियम के अनुसार खेलों में बतौर प्लेयर सक्रिय व्यक्ति महासंघ में आधिकारिक पद हासिल नहीं कर सकता है। इसलिए दीपा मलिक ने राष्ट्रीय खेल कोड को मानते हुए बतौर खिलाड़ी 49 की उम्र में रिटायर होने का फैसला लिया है।

Indian female para athlete Deepa Malik retired at the age of 49
ट्विटर पर किया रिटायरमेंट का एलान

उन्होंने ट्विटर पर लिखा ‘मैंने चुनाव के लिए पीसीआई को काफी पहले ही पत्र सौंप दिया था। जिसके बाद मैंने नई समिति को मान्यता देने के संबंध में उच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार किया। अब केंद्रीय खेल मंत्रालय से मान्यता हासिल करने के लिए मैं खेल से रिटायर होने की घोषणा करती हूं। मलिक ने आगे लिखा कि अब पैरा-खेलों की सेवा करने और अन्य खिलाड़ियों की मदद करने का समय आ गया है।’

खेल रत्न पाने वाली पहली महिला पैरा एथलीट

दीपा मलिक खेल रत्न पाने वाली देश की पहली महिला पैरा एथलीट है। यही नहीं वह पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी भी है। उन्होंने रियो पैरालम्पिक 2016 में गोला-फेंक में रजत, पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में एफ-53/54 कैटेगरी में भाला-फेंक में स्वर्ण जीता था। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा उन्हें 29 अगस्त 2019 को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। वह ऐसा करने वाली देश की दूसरी पैरा-एथलीट थी।

Indian female para athlete Deepa Malik retired at the age of 49
शॉटपुट के साथ तैराकी और रेसिंग में भी अव्वल

दिग्गज महिला पैरा एथलीट दीपा मलिक को वर्ष 2012 में अर्जुन अवॉर्ड और 2017 में पद्मश्री अवॉर्ड मिला था। 49 साल की दीपा के पास 58 नेशनल और 23 इंटरनेशनल मेडल है। इसके अलावा वर्ष 2008 तथा 2009 में दीपा मलिक ने यमुना नदी में तैराकी तथा स्पेशल बाइक सवारी में भाग लेकर 2 बार लिम्बा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। वह सामाजिक कार्य करने के साथ-साथ लेखन में भी रुचि रखती है।


यह भी पढ़े:
देश की उभरती हुई तीरंदाज प्रगति को हुआ ब्रेन हेमरेज, आर्थिक परेशानी से जूझ रहा परिवार

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो