Posts

PHD होल्डर लड़की को दिल दे बैठा था यह स्टार क्रिकेटर, हीर-रांझा जैसी दिलचस्प है इनकी प्रेम कहानी

Image
भारतीय क्रिकेटर्स अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है। लेकिन कुछ ऐसे भी स्टार क्रिकेटर है जिन्हें मीडिया में जल्दी से सुर्खियां नहीं मिल पाती है। ऐसे ही एक क्रिकेटर है टीम इंडिया के लिए खेल चुके स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा। तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके प्रज्ञान ओझा बेहद शांत स्वभाव का व्यक्तित्व रखते है। खेल के मैदान पर अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतने वाले प्रज्ञान की निजी लाइफ भी काफी रोमांटिक रही है। पीएचडी कर चुकी है प्रज्ञान ओझा की पत्नी  प्रज्ञान की लव लाइफ अन्य क्रिकेटरों की तुलना में काफी रोचक रही है। उन्होंने 'करबी बरल' नाम की लड़की को अपना जीवनसाथी बनाया। दोनों की पहली मुलाकात एक मल्टीप्लेक्स में हुई थी। इस दौरान ही दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। जब दोनों की मुलाकात हुई थी तो उस वक्त करबी का क्रिकेट के खेल से कोई लेना-देना नहीं था। हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाली करबी माइक्रोबायोलॉजी में पीएचडी कर चुकी है। शादी में शामिल हुये कई स्टार क्रिकेटर्स  काफी लंबी डेटिंग के बाद दोनों का प्यार सातवें आसमान पर था।...

बैंक में अफसर बनने का आया मौका, इंडियन बैंक ने निकाली 300 पदों पर बंपर भर्ती

Indian Bank Recruitment 2024: इंडियन बैंक ने लोकल बैंक अफसरों के 300 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये है। इस भर्ती के द्वारा तमिलनाडु, पांडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना, महाराष्ट्र एवं गुजरात ब्रांचों में खाली पड़े लोकल बैंक ऑफिसर्स (LBO) के पद भरे जाएंगे। कुल भर्तियों में तमिलनाडु के लिए 160, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए 50, महाराष्ट्र के लिए 40, कर्नाटक के लिए 35 और गुजरात के लिए 15 पद भरे जाएंगे। कुल पदों में से 44 एससी, 21 एसटी, 79 ओबीसी, 29 EWS वर्ग के लिए आरक्षित है। वहीं 127 पद जनरल वर्ग के लिए है। चलिए जानते है इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां। आवेदन तारीख (Application Date) आवेदन की प्रारंभ तिथि : 13 अगस्त 2024 (मंगलवार) आवेदन की अंतिम तिथि : 2 सितंबर 2024 (सोमवार) शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। राज्य की लोकल भाषा अच्छे से (पढ़ना, लिखना और बोलना) आना चाहिए। आयु सीमा (Age Limit) उपरोक्त भर्ती के लिए आवेदक की आयु न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। आयु गणना 1 ...

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

Railway Recruitment 2024: भारतीय रेलवे में नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे ने बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली है। ये नियुक्तियां रेलवे रिक्रूटमेंट सेल और नॉर्दर्न रीजन की तरफ से कई ट्रेड्स में अप्रेंटिस के पदों के लिए है। कुल रिक्त पद 4096 है, जिनमें कारपेंटर, फिटर, वेल्डर, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मकैनिक, टर्नर, ट्रिमर, मशीनिस्ट, वायरमैन समेत कई ट्रेड्स शामिल है। आवेदन तारीख (Application Date) आवेदन प्रारंभ तिथि : 16 अगस्त 2024 (शुक्रवार) आवेदन की अंतिम तिथि : 16 सितंबर 2024 (सोमवार) शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) रेलवे में अप्रेंटाइस की इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा। ये भर्तियां 10वीं कक्षा व आईटीआई कोर्स में प्राप्त अंकों के आधार पर होंगी। अभ्यर्थी के पास 10वीं में कम से कम 50 फीसदी अंक और पद से संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य होगा। इसी आधार पर मेरिट निकाली जायेगी और अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। मेरिट लिस्ट नवंबर 2024 में जारी की जायेगी। आयु सीमा (Age ...

11 अगस्त से पहले करें ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर आवेदन, लाखों रुपये की मिलेगी सैलरी

HUDCO Recruitment 2024: हाउसिंग एंड अर्बन डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ट्रेनी ऑफिसर पदों पर आवेदन मांगे है। कुल 66 पदों पर अलग-अलग कैटेगरी में उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 अगस्त 2024 (रविवार) रखी गई है। आवेदन करने से पहले आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। उससे पहले Kalamkunj.com के इस लेख में भर्ती से जुड़ी जानकारी लप अवश्य पढ़े। पदों का विवरण हाउसिंग एंड अर्बन डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निकाली गई 66 पदों की भर्ती में सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, ट्रेनी ऑफिसर जैसे पद भरे जाने है। आवेदन योग्यता उपरोक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से सिविल/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा इस डिग्री में उम्मीदवार के कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना भी आवश्यक है। आवेदन फीस जनरल, ओबीसी-एनसीएल और EWS उम्मीदवा...

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

UP Police Bharti Exam Dates: उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तारीख सामने आ चुकी है। यह परीक्षा इसी साल 2024 के अगस्त महीने की 23, 24, 25, 30 व 31 तारीख को आयोजित की जायेगी। परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) की तरफ से किया जाना है। पहले ये परीक्षा पेपर लीक (Paper Leak) की वजह से निरस्त कर दी गई थी। यूपी पुलिस की इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। उ0प्र0 में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 23, 24, 25, 30 एवं 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जायेगी । इस विषय में सम्बन्धित जानकारियाँ समय-समय पर उपलब्ध करायी जायेगी। -अध्यक्ष,भर्ती बोर्ड @rajeevkrishna69 @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Uppolice pic.twitter.com/5vdrjlWwYx — Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) July 25, 2024

बड़ा झटका: नहीं होंगे राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादले, शिक्षा मंत्री दिलावर ने दिया ये जवाब

Rajasthan News: प्रदेश में थर्ड ग्रेड टीचर्स लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने साफ कर दिया है कि तबादले अभी नहीं किये जाएंगे। विधानसभा में शिक्षा मंत्री की इस घोषणा के बाद तबादले के इंतजार में बैठे थर्ड ग्रेड टीचर्स को बड़ा झटका लगा है। सरकार के इस फैसले से उन टीचर्स को सबसे अधिक निराशा होगी, जो कई वर्षों से घर से दूर नौकरी कर रहे है। तबादले कब होंगे या नहीं होंगे, अभी स्पष्ट नहीं है। विधानसभा के प्रश्नकाल में बगरु विधायक कैलाश वर्मा ने प्रदेश सरकार से सवाल किया था कि, “क्या सरकार तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर का विचार रखती हैं? यदि हां तो कब तक और नहीं तो क्यों? सदन में इस सवाल का जवाब सरकार की तरफ से नहीं दिया गया क्योंकि प्रश्नकाल समय समाप्त हो गया था।हालांकि, बाद में शिक्षा मंत्री ने लिखित में जवाब देते हुए बताया कि “राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ट्रांसफर पर प्रतिबंध लगा रखा है।” थर्ड ग्रेड टीचर्स में नाराजगी याद दिला दें कि, पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में भी थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादले नहीं किये गए थे। ...

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो

IPL Rajasthan Royals Match Ticket Online Booking Process in Hindi: आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस बार का टूर्नामेंट दो चरणों में विभाजित किया गया है। पहले चरण के मुकाबले भारत में लोकसभा चुनावों से पहले संपन्न करवाए जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण के मुकाबले संभवतया भारत से बाहर किसी अन्य देश में करवाए जा सकते है। .. या फिर संभावना है कि लोकसभा चुनाव के बाद शेष मैचों को कराया जाए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टूर्नामेंट के केवल पहले 21 मैचों के कार्यक्रम को घोषित कर दिया है। इस बीच, राजस्थान रॉयल्स 24 मार्च को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने अभियान की शरुआत करने जा रही है। पहले फेज में राजस्थान की टीम अपने 4 मुकाबले खेलने वाली है, जिसमें से तीन वह जयपुर में और एक मुकाबला मुंबई में खेलेगी। रॉयल्स के मैच टिकट ऑनलाइन बुक किये जा सकते है। राजस्थान रॉयल्स टिकट कीमत (RR IPL 2024 Ticket Price) राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैचों के टिकट Book My Show वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। कीमतें 1200 रुपये से 15000 रुपये के बीच रखी गई हैं। यह भ...