बड़ा झटका: नहीं होंगे राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादले, शिक्षा मंत्री दिलावर ने दिया ये जवाब

Rajasthan News: प्रदेश में थर्ड ग्रेड टीचर्स लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने साफ कर दिया है कि तबादले अभी नहीं किये जाएंगे। विधानसभा में शिक्षा मंत्री की इस घोषणा के बाद तबादले के इंतजार में बैठे थर्ड ग्रेड टीचर्स को बड़ा झटका लगा है। सरकार के इस फैसले से उन टीचर्स को सबसे अधिक निराशा होगी, जो कई वर्षों से घर से दूर नौकरी कर रहे है। तबादले कब होंगे या नहीं होंगे, अभी स्पष्ट नहीं है।

विधानसभा के प्रश्नकाल में बगरु विधायक कैलाश वर्मा ने प्रदेश सरकार से सवाल किया था कि, “क्या सरकार तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर का विचार रखती हैं? यदि हां तो कब तक और नहीं तो क्यों? सदन में इस सवाल का जवाब सरकार की तरफ से नहीं दिया गया क्योंकि प्रश्नकाल समय समाप्त हो गया था।हालांकि, बाद में शिक्षा मंत्री ने लिखित में जवाब देते हुए बताया कि “राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ट्रांसफर पर प्रतिबंध लगा रखा है।”

थर्ड ग्रेड टीचर्स में नाराजगी

याद दिला दें कि, पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में भी थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादले नहीं किये गए थे। इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी देखी गई थी। अंतिम बार राजस्थान में वसुंधरा सरकार के समय में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले हुए थे। यही वजह है कि फिर से भाजपा सरकार से टीचर्स को बड़ी आस दिख रही है।

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो