PHD होल्डर लड़की को दिल दे बैठा था यह स्टार क्रिकेटर, हीर-रांझा जैसी दिलचस्प है इनकी प्रेम कहानी



भारतीय क्रिकेटर्स अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है। लेकिन कुछ ऐसे भी स्टार क्रिकेटर है जिन्हें मीडिया में जल्दी से सुर्खियां नहीं मिल पाती है। ऐसे ही एक क्रिकेटर है टीम इंडिया के लिए खेल चुके स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा। तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके प्रज्ञान ओझा बेहद शांत स्वभाव का व्यक्तित्व रखते है। खेल के मैदान पर अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतने वाले प्रज्ञान की निजी लाइफ भी काफी रोमांटिक रही है।



पीएचडी कर चुकी है प्रज्ञान ओझा की पत्नी 

प्रज्ञान की लव लाइफ अन्य क्रिकेटरों की तुलना में काफी रोचक रही है। उन्होंने 'करबी बरल' नाम की लड़की को अपना जीवनसाथी बनाया। दोनों की पहली मुलाकात एक मल्टीप्लेक्स में हुई थी। इस दौरान ही दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। जब दोनों की मुलाकात हुई थी तो उस वक्त करबी का क्रिकेट के खेल से कोई लेना-देना नहीं था। हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाली करबी माइक्रोबायोलॉजी में पीएचडी कर चुकी है।

शादी में शामिल हुये कई स्टार क्रिकेटर्स 

काफी लंबी डेटिंग के बाद दोनों का प्यार सातवें आसमान पर था। ऐसे में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने पेरेंट्स से शादी के बारे में चर्चा की और वे बिना किसी विरोध के राजी भी हो गए। पेरेंट्स की अनुमति मिलने के बाद दोनों की शादी 16 मई, 2010 को ओडिशा ट्रेडिशन से हुई। इस खूबसूरत कपल की शादी में प्रज्ञान ओझा के टीम साथी महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह सहित कई इंटरनेशनल क्रिकेटर शामिल हुए थे।



प्रज्ञान ने पूरी की पत्नी की खूबसूरत विश 

प्रज्ञान और करबी के बीच की केमिस्ट्री काफी इंट्रेस्टिंग है। शादी के बाद एक बार करबी ने अपने पति प्रज्ञान के सामने बाइक पर घूमने की इच्छा जाहिर की। पत्नी की इच्छा को पूरी करने के लिए प्रज्ञान कुछ ही देर में एक लग्जरी हार्ले डेविडसन बाइक घर ले आये। इस बाइक की सबसे खास बात तो ये थी कि उस बाइक का नंबर उनकी पत्नी करबी की डेट ऑफ बर्थ से मिलता है। प्रज्ञान ओझा और करबी बरल की जोड़ी को क्रिकेट फैंस काफी पसंद करते है।



सचिन के अंतिम टेस्ट में शानदार प्रदर्शन 

क्रिकेट के मैदान पर अपनी फिरकी गेंदबाजी के दम पर विरोधी बल्लेबाज की नाक में दम कर देने वाले प्रज्ञान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते है। इंस्टाग्राम पर वह अपनी पत्नी करबी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते है, जिन्हें यूज़र्स द्वारा काफी पसंद किया जाता है। प्रज्ञान के लिए 14 नवंबर 2013 का टेस्ट मैच सबसे खास रहा। यह मैच सचिन तेंदुलकर का अंतिम टेस्ट था, जिसमें प्रज्ञान ने दोनों पारियों में 5 विकेट चटका करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया।



इंटरनेशनल डेब्यू टी-20 में बने बेस्ट प्लेयर 

अपने टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड जीतने वाले प्रज्ञान ने अपने करियर में काफी संघर्ष किया है। उन्होंने ओडिशा के चंद्रशेखरपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की और वही से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया।  एक बेहतर क्रिकेटर बनने के लिए प्रज्ञान ने अपने होमटाउन भुवनेशवर को छोड़ दिया और हैदराबाद जाकर विजय पॉल एकेडमी में एडमिशन लिया। विजय पॉल ने ही प्रज्ञान की लेफ्ट स्पिन गेंदबाजी को निखारने में मदद की।

546 words 2,827 characters (Date:05-01-2020)


Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो