PHD होल्डर लड़की को दिल दे बैठा था यह स्टार क्रिकेटर, हीर-रांझा जैसी दिलचस्प है इनकी प्रेम कहानी
भारतीय क्रिकेटर्स अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है। लेकिन कुछ ऐसे भी स्टार क्रिकेटर है जिन्हें मीडिया में जल्दी से सुर्खियां नहीं मिल पाती है। ऐसे ही एक क्रिकेटर है टीम इंडिया के लिए खेल चुके स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा। तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके प्रज्ञान ओझा बेहद शांत स्वभाव का व्यक्तित्व रखते है। खेल के मैदान पर अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतने वाले प्रज्ञान की निजी लाइफ भी काफी रोमांटिक रही है। पीएचडी कर चुकी है प्रज्ञान ओझा की पत्नी प्रज्ञान की लव लाइफ अन्य क्रिकेटरों की तुलना में काफी रोचक रही है। उन्होंने 'करबी बरल' नाम की लड़की को अपना जीवनसाथी बनाया। दोनों की पहली मुलाकात एक मल्टीप्लेक्स में हुई थी। इस दौरान ही दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। जब दोनों की मुलाकात हुई थी तो उस वक्त करबी का क्रिकेट के खेल से कोई लेना-देना नहीं था। हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाली करबी माइक्रोबायोलॉजी में पीएचडी कर चुकी है। शादी में शामिल हुये कई स्टार क्रिकेटर्स काफी लंबी डेटिंग के बाद दोनों का प्यार सातवें आसमान पर था।...