Rajasthan Royals ने महिलाओं के लिए लॉन्च की स्पेशल जर्सी, कहा- 'औरत है तो भारत है'

IPL 2024- Rajasthan Royals: आईपीएल की प्रथम विजेता राजस्थान रॉयल्स 17वें सीजन से पहले लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। रॉयल्स ने आईपीएल 2024 के शुरू होने से पाले महिलाओं को समर्पित एक स्पेशल जर्सी का अनावरण किया है। यह जर्सी राजस्थानी संस्कृति और उत्कृष्ट कृति को दर्शाती है। इस जर्सी में बांधनी पैटर्न (Bandhani Pattern) है, जो राजस्थान में बेहद फेमस और प्राचीन वस्त्र कला है। राजस्थानी पोशाकों में इसका इस्तेमाल होता है।

इस विशेष जर्सी को रॉयल्स के द्वारा जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 06 अप्रैल (शनिवार) को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में पहना जाएगा। इस जर्सी को पेश करने के पीछे की वजह बताते हुए फ्रेंचाइजी ने कहा है कि, यह नारीत्व के सार के प्रति हार्दिक सम्मान का प्रतीक है।’ इस पहल को सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स के द्वारा #PinkPromise हैशटैग द्वारा पोस्ट किया गया है। चलिए जानते है, इस नई जर्सी में क्या-क्या है और ख़ास बातें-

  • सांस्कृतिक श्रद्धांजलि और आधुनिक डिजाइन की एक उत्कृष्ट कृति है।
  • राजस्थान के शाही राज्य की कहानियों को बयां करने वाले तत्वों से तैयार है।
  • इसमें विशेष बंधनी पैटर्न है, जो राजस्थानी महिलाओं की पारंपरिक पोशाक से जुड़ा है।
  • यह जर्सी डॉट्स और जीवंत रंगों से सुसज्जित है, जो बेहद खूबसूरत लगती है।

यह भी पढ़े: IPL 2024 के लिए Rajasthan Royals Jersey ऐसे खरीदें, ये हैं आसान तरीका

रॉयल्स के जर्सी में हैं कई ख़ास बातें
(Rajasthan Royals Jersey Special)

रॉयल्स के द्वारा नारी सम्मान में पेश की गई यह जर्सी गृह राज्य की खुशी और उत्सव को प्रतिबिंबित करती है। जर्सी पर कई महिलाओं के नाम अंकित है, जो ग्रामीण राजस्थान में महिलाओं के नेतृत्व वाले परिवर्तन की कहानी बयां करती है। जर्सी की डिज़ाइन पारंपरिक शिल्प कौशल को प्रदर्शित करती है। जर्सी का पीला कॉलर सूर्य का प्रतीक है, जो सौर ऊर्जा का सच्चा स्रोत है। जर्सी का डिज़ाइन राजस्थान की ऐतिहासिक वास्तुकला का एक नमूना पेश करता है।

हर रंग जयपुर की पहचान से है जुड़ा

राजस्थान की ऐतिहासिक वास्तुकला में कपड़े पर जाली का काम निहित है। रॉयल्स की जर्सी का डिज़ाइन भी इसी से प्रेरित है, जो राज्य की समृद्ध विरासत के साथ गहराई और संबंध की एक परत को प्रदर्शित करता है। गहरा गुलाबी रंग का पैलेट मजबूत महिलाओं और आतिथ्य का प्रतीक है। वहीं, एडमिरल नीले रंग का पैलेट रॉयल्टी और शिष्टता को प्रदर्शित करता है। ये रंग ‘गुलाबी शहर’ जयपुर की पहचान में गहराई से जुड़े हैं, जो कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाते है।

यह भी पढ़े: IPL 2024 में Rajasthan Royals Match Ticket ऐसे खरीदें, ये हैं आसान तरीका

रॉयल्स ने पेश की एक नई मिसाल

जर्सी लॉन्चिंग वीडियो में साफ़-सा देखा जा सकता है कि, बांधनी पैटर्न के साथ-साथ प्रदेश की कुछ ग्रामीण महिलाओं के नाम जर्सी पर अंकित है। साथ ही ‘औरत है तो भारत है’ जैसे स्लोगन भी छपे हुए है। राजस्थान रॉयल्स की यह पहल क्रिकेट के मैदान से आगे बढ़कर जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान के लिए सशक्तिकरण और मान्यता का प्रतीक है। रॉयल्स ने महिलाओं को IPL 2024 की जर्सी समर्पित कर एक मिशाल पेश की है।

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो