KKR के इस ओपनर ने लगाया था IPL का पहला शतक, उड़ाए थे 13 छक्के

First century of IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) आज के दौर में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग हैं। क्रिकेट प्रेमियों को हर साल इस लीग का बेसब्री से इंतजार रहता हैं। अभी तक इस टूर्नामेंट के 16 सीजन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके है, इस दौरान कई रिकार्ड्स भी दर्ज हो चुके हैं। हर साल नए सीजन में नए रिकार्ड्स बनते है और कुछ रिकार्ड्स टूटते भी हैं। इसी बीच कई ऐसे रिकार्ड्स भी है, जो सिर्फ एक बार बने और अमर भी हो गए।

इस लेख में हम एक ऐसे ही आईपीएल रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं, जो अब कभी नहीं बनेगा और न ही टूटेगा। हम बात कर रहे है, आईपीएल इतिहास के पहले शतक के बारे में, जो साल 2008 के पहले आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के कीवी ओपनर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) के बल्ले से निकला था। अपनी इस शतकीय पारी में ब्रेंडन मैकुलम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ नाबाद 158 रन का स्कोर किया था।

मैकुलम के बल्ले से निकला शतक

ब्रेंडन मैकुलम ने अपनी इस पारी में 216.43 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे थे। इस दौरान उन्होंने कुल 73 गेंदों का सामना किया और 10 चौके व 13 गगनचुंबी छक्के उड़ाए। यह शतक 18 अप्रैल 2008 को बैंगलोर के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मैकुलम के बल्ले से आया।

यह भी पढ़े: Suryakumar Yadav ने 49 गेंदों में ठोका था पहला IPL शतक, किया था धमाका

KKR ने RCB को किया परास्त

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मैकुलम की इस पारी की बदौलत केकेआर ने यह मैच अपने नाम कर लिया था। साथ ही यह शतकीय पारी आईपीएल के इतिहास में अमर भी हो गई। आईपीएल इतिहास का पहला शतक मैकुलम ने लगाया और यह केकेआर की तरफ से आया, वो भी आरसीबी के खिलाफ बना।

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स