IPL के तीन सबसे धांसू बल्लेबाज, जिनके नाम 5 या उससे अधिक शतक दर्ज हैं

These Batsmen Five Plus Centuries in IPL: आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा हैं। टी-20 फॉर्मेट में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का रोमांच शुरू होने में अब थोड़ा ही इंतजार बाकी रह गया है। इससे पहले हम आईपीएल के अभी तक के इतिहास में बने कुछ रिकार्ड्स की बात कर रहे हैं। इस कड़ी में आज इस लेख में बता रहे हैं, आईपीएल के बीते 16 सालों में पांच या उससे अधिक शतक लगाने वाले खिलाडियों के बारे में-

जोस बटलर
(Jos Buttler)

इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल में Rajasthan Royals के लिए खेल रहे हैं। बटलर के खाते में आईपीएल के 96 मैचों में 3223 रन दर्ज हो हैं। इस दौरान वह कुल 5 शतक और 19 अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैं। उनका अभी तक का बेस्ट स्कोर 124 रन रहा हैं।

क्रिस गेल
(Chris Gayle)

कैरिबेरियाई खिलाड़ी क्रिस गेल अब आईपीएल से रिटायर हो चुके हैं। इसके बाबजूद वह आज भी आईपीएल के शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। उनके नाम आईपीएल में 6 शतक-31 अर्धशतक समेत 142 मैचों में कुल 4965 रन दर्ज है। उनका बेस्ट स्कोर 175* रन का रहा है।

विराट कोहली
(Virat Kohli)

आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में विराट कोहली पहले नंबर पर काबिज हैं। उनके नाम आईपीएल में सबसे अधिक 7 शतक दर्ज हो चुके हैं। विराट ने अभी तक आईपीएल के 237 मैचों में 50 अर्धशतक लगाते हुए कुल 7263 रन अपने खाते में जोड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर 113 रन का रहा हैं।

यह भी पढ़े: जब IPL में Rohit Sharma ने ली थी हैट्रिक, फिरकी से पलट दिया था पूरा मैच

आईपीएल इतिहास के अन्य शतकवीर
(Shatakveer in IPL History)

क्रमांकखिलाडी का नामदेशशतक
1क्रिस गेलवेस्टइंडीज6
2ब्रेंडन मैकुलमन्यूजीलैंड2
3क्विंटन डी कॉकदक्षिण अफ्रीका2
4एबी डिविलियर्सदक्षिण अफ्रीका3
5केएल राहुल  भारत4
6शुभमन गिल  भारत3
7ऋषभ पंत भारत 1
8मुरली विजय भारत 2
9डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया4
10जोस बटलरइंग्लैंड5
11यशस्वी जयसवाल भारत 1
12वीरेंदर सेहवाग भारत 2
13पॉल वल्थाटी भारत 1
14संजू सैमसन भारत 3
15शेन वाटसनऑस्ट्रेलिया4
16एंड्रयू साइमंड्सऑस्ट्रेलिया1
17माइकल हसीऑस्ट्रेलिया1
18शॉन मार्शऑस्ट्रेलिया1
19रिद्धिमान साहा भारत 1
20सनथ जयसूर्याश्रीलंका1
21जॉनी बेयरस्टोइंग्लैंड1
22मनीष पांडे भारत 1
23विराट कोहली भारत 7
24रजत पाटीदार भारत 1
25महेला जयवर्धनेश्रीलंका1
26एडम गिलक्रिस्टऑस्ट्रेलिया2
27रोहित शर्मा भारत 1
28बेन स्टोक्सइंग्लैंड2
29शिखर धवन भारत 2
30मयंक अग्रवाल भारत 1
31अजिंक्य रहाणे भारत 2
32हाशिम अमलादक्षिण अफ्रीका2
33वेंकटेश अय्यर भारत 1
34हेनरिक क्लासेनदक्षिण अफ्रीका1
35केविन पीटरसनइंग्लैंड1
36सूर्यकुमार यादव भारत 1
37प्रभसिमरन सिंह भारत 1
38स्टीव स्मिथदक्षिण अफ्रीका1
39डेविड मिलरदक्षिण अफ्रीका1
40ऋतुराज गायकवाड़ भारत 1
41देवदत्त पडिक्कल भारत 1
42सुरेश रैना भारत 1
43यूसुफ़ पठान भारत 1
44सचिन तेंदुलकर भारत 1
45लेंडल सिमंसवेस्टइंडीज1
46अंबाती रायडू भारत 1
47कैमरून ग्रीनऑस्ट्रेलिया1
48हैरी ब्रूकइंग्लैंड1

 

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो